65 लाख के इनामी समेत 37 नक्सलियों का दंतेवाड़ा में सरेंडर, हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटे माओवादी

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। नक्सल विरोधी अभियान के चलते माओवादी संगठन को भारी झटका लगा है। रविवार को चलाए गए 'पूना मारगेम' अभियान से प्रभावित होकर कुल 37 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वालों में 27 ऐसे नक्सली शामिल हैं, जिन पर सरकार ने कुल 65 लाख रुपये का इनाम रखा था। ये सभी नक्सली लंबे समय से बस्तर इलाके में सक्रिय थे और कई वारदातों को अंजाम दे चुके थे।

हिंसा का रास्ता छोड़ दिया

अधिकारियों ने बताया कि इन माओवादियों ने 'पुनर्वास से पुनर्जीवन' अभियान से प्रभावित होकर हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने इस पर अपनी बात रखते हुए कहा कि 'पूना मारगेम' बस्तर में स्थायी शांति, सम्मान और प्रगति के लिए एक बड़ा बदलाव लाने वाली पहल है। उन्होंने कहा कि यह अभियान एक परिवर्तनकारी पहल साबित हो रहा है।

Read More BREAKING: रायपुर के माना स्थित चौथी बटालियन परिसर में जवान ने की आत्महत्या, सुरक्षा महकमे में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

शांति के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध

Read More Bhubaneswar Gas Leak: आधी रात अमोनिया गैस रिसाव से मचा हड़कंप, कोल्ड स्टोरेज हादसे से दहशत में आया पूरा इलाका

आत्मसमर्पण कराने में डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, विशेष आसूचना शाखा दंतेवाड़ा, सीआरपीएफ की 111वीं और 230वीं बटालियन और आरएफटी जगदलपुर का खास योगदान रहा। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि छत्तीसगढ़ सरकार, केंद्र सरकार और स्थानीय प्रशासन इलाके में शांति लाने और विकास को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। सरेंडर करने वाले माओवादियों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत तत्काल 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इसके अलावा, उन्हें कौशल विकास का प्रशिक्षण और खेती के लिए जमीन जैसी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।

अभियान हुआ तेज, 2026 तक खात्मे का लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए मार्च 2026 तक की समय सीमा तय की है। इसके बाद से ही सुरक्षाबल लगातार नक्सल विरोधी कार्रवाई कर रहे हैं और अभियान को और तेज कर दिया गया है।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने खेला ‘महिला प्रतिनिधित्व’ का मास्टरस्ट्रोक, राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा उम्मीदवार घोषित

राज्य

कमिश्नरी सिस्टम पर कानूनी सवाल: हाईकोर्ट ने गृह सचिव और इंदौर पुलिस आयुक्त को जारी किया नोटिस, जाने क्या है मामला.....   कमिश्नरी सिस्टम पर कानूनी सवाल: हाईकोर्ट ने गृह सचिव और इंदौर पुलिस आयुक्त को जारी किया नोटिस, जाने क्या है मामला.....
इंदौर। मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में लागू पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था अब न्यायिक समीक्षा के दायरे में आ गई है।...
सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश: देरी की कीमत चुकानी होगी, मुआवजा लेट तो पेनल्टी खुद भरेगा नियोक्ता
School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
HPV Vaccine India: सर्वाइकल कैंसर से बेटियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 9–14 साल की लड़कियों को मिलेगा मुफ्त टीका
मुंबई में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट बेनकाब: विदेशी महिलाओं को नौकरी के नाम पर लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार