राहुल गांधी पर सर्वे, चौकाने वाला खुलासा, जानिए क्या है?

राहुल गांधी पर सर्वे, चौकाने वाला खुलासा, जानिए क्या है?नई दिल्ली : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुट गई हैं। हर दल अपने-अपने हिसाब से रणनीति बनाने में जुटा है। ऐसे में abp न्यूज़ के लिए सी वोटर ने 2024 का पहला ओपिनियन पोल किया है। शन‍िवार (23 […]


राहुल गांधी पर सर्वे, चौकाने वाला खुलासा, जानिए क्या है?
नई दिल्ली : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुट गई हैं। हर दल अपने-अपने हिसाब से रणनीति बनाने में जुटा है। ऐसे में abp न्यूज़ के लिए सी वोटर ने 2024 का पहला ओपिनियन पोल किया है। शन‍िवार (23 द‍िसंबर) को 5 राज्यों का सर्वे दिखाया था। अब रव‍िवार (24 द‍िसंबर) को ओपिनियन पोल पार्ट 2 में देश के 5 बड़े राज्यों का सर्वे सामने आया है।

कितने को पसंद है राहुल गांधी का काम

ओपिनियन पोल के जर‍िए राहुल गांधी के कामकाज से जनता कितनी संतुष्ट हैं, इसे लेकर राय जानने का प्रयास क‍िया गया। साल भर से चल रहे सी वोटर के इस ट्रैकर में 2 लाख से ज्यादा लोगों की राय शामिल है। इसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है।

Read More Chhattisgarh विधानसभा LIVE: नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री पर हंगामा संभव, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पर भी होगी चर्चा

39% को नहीं पता कैसा काम कर रहे राहुल गांधी?

Read More Amalaki Ekadashi 2026: क्या आमलकी एकादशी का व्रत रखने से पितृ दोष शांत होता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र

इस सर्वे में शाम‍िल लोगों में सबसे ज्‍यादा 39 फीसदी ने ‘असंतुष्‍ट’ कहा है। वहीं, स‍िर्फ 26 फीसदी ने ही ‘बहुत संतुष्‍ट’ कहा है। इसके अलावा ‘कम संतुष्‍ट’ रहने वालों का आंकड़ा 21 फीसदी र‍िकॉर्ड हुआ है। हैरान करने वाली बात यह है कि इसमें से 14 फीसदी लोग तो ऐसे है ज‍िनको इस बारे में कुछ नहीं पता है।

50% को इंडिया गठबंधन पर संशय

शन‍िवार को आए सी वोटर ओप‍िनयन पोल सर्वे के नतीजों से यह भी साफ हुआ क‍ि देश की जनता को व‍िपक्ष के इंड‍िया गठबंधन की एकजुटता पर भी कोई खास भरोसा नहीं है। सर्वे का ह‍िस्‍सा बने लोगों में से 50 फीसदी ने चुनाव तक इसकी एकजुटता बने रहने पर ही सवाल खड़े कर द‍िए। देश की जनता को चुनावों तक इस गठबंधन के नहीं बने रहने की पूरी आशंका है। लोगों के मन में चुनाव से पहले ही इस तरह की आशंका के होने से व‍िपक्षी गठबंधन के ल‍िए एक बड़ी मुश्‍क‍िल खड़ी कर सकती है।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

होली पर बिलासपुर पुलिस का सख्त पहरा, 128 बदमाश भेजे गए जेल चप्पे चप्पे पर तैनात है पुलिस बल

राज्य

Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई
मुंबई/नई दिल्ली। देश की प्रमुख फूड कंपनी Britannia Industries को जीएसटी विभाग ने 6.37 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस जारी...
कमिश्नरी सिस्टम पर कानूनी सवाल: हाईकोर्ट ने गृह सचिव और इंदौर पुलिस आयुक्त को जारी किया नोटिस, जाने क्या है मामला.....
सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश: देरी की कीमत चुकानी होगी, मुआवजा लेट तो पेनल्टी खुद भरेगा नियोक्ता
School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
HPV Vaccine India: सर्वाइकल कैंसर से बेटियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 9–14 साल की लड़कियों को मिलेगा मुफ्त टीका