आमिरों के नाम पर गरीबों का राशन डकारने की होगी अब प्रदेश भर में जांच

आमिरों के नाम पर गरीबों का राशन डकारने की होगी अब प्रदेश भर में जांच

बिलासपुर जिले का अनोखा मामला सामने आया है। बिलासपुर के फूड कंट्रोलर के माड्यूल से हजारों अमीर राशन कार्ड धारकों का राशन कार्ड गरीबी रेखा वाले राशन कार्ड में बदल दिया गया है। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल की अध्यक्षता में प्रदेश भर के खाद्य अधिकारियो की बैठक में। राशन कार्ड अदला बदली के खेल […]


बिलासपुर जिले का अनोखा मामला सामने आया है। बिलासपुर के फूड कंट्रोलर के माड्यूल से हजारों अमीर राशन कार्ड धारकों का राशन कार्ड गरीबी रेखा वाले राशन कार्ड में बदल दिया गया है। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल की अध्यक्षता में प्रदेश भर के खाद्य अधिकारियो की बैठक में। राशन कार्ड अदला बदली के खेल पर बिलासपुर फूड कंट्रोलर से जवाब मांगा गया। बिलासपुर के स्थानीय समाचार पत्रों में राशन माफिया के साथ मिलकर अमीर लोगो के एपीएल राशन कार्ड धारकों के कार्ड को गरीबी रेखा के राशन कार्ड में बदल दिया गया है।

सरकार द्वारा अमीरो को एक सदस्य होने पर दस किलो, दो सदस्य होने पर बीस किलो और तीन या तीन से अधिक सदस्य होने पर पैंतीस किलो चावल दस रुपए किलो में दिया जाता है। गरीबी रेखा के नीचे वालो को पैतीस किलो चावल मुफ्त में दिया जाता है। बिलासपुर जिले में अमीरों के राशन कार्ड को फूड कंट्रोलर के माड्यूल से बदल कर गरीबी रेखा के राशन कार्ड में बदल दिया गया है इससे एक कार्ड में बाजार के रेट से 975 रूपये का चावल की धांधली हो रही है। बिलासपुर खाद्य विभाग के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि बिलासपुर का फूड कंट्रोलर, राशन माफिया से मिलकर हर राशन दुकान में 15 से20 राशन कार्ड अमीरों का गरीबी रेखा से नीचे वाले कार्ड में बदला है।

इसके एवज में हर राशन दुकान से पांच सौ रूपये प्रति राशन कार्ड वसूली की जा रही है। इस मामले का खुलासा होने पर निचले स्तर के कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही कर लीपा पोती की जा रही है जबकि माड्यूल का पासवर्ड होता है और अगर इसका दुरुपयोग होता है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी होती है. इस मामले को लेकर खाद्य अधिकारियो की बैठक में कांग्रेस शासन काल में ए पी एल से बीपीएल में बदले गए राशन कार्डों की प्रदेश स्तर पर जांच करने के आदेश खाद्य सचिव द्वारा दिए गए है। बिलासपुर के समान ही प्रदेश के अनेक जिलों में ए पी एल राशन कार्ड को बी पी एल राशन कार्ड में बदलने का खेल हुआ है।

Read More यात्रीगण कृपया ध्यान दें: बिलासपुर सेक्शन में 10 ट्रेनें रद्द, कई रूट प्रभावित, 8 दिन तक बदल जाएगा सफर का पूरा प्लान, जाने.....

Tags:

Latest News

बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल
शिकायत सही मिली अब, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की मान्यता खत्म करने की सिफारिश
बिलासपुर भाजपा दफ्तर में बवाल मेयर और पार्षदों में तीखी नोकझोंक एक दूसरे को बताया कांग्रेसी
दलालों के इशारे पर पास हुए करोड़ों के बिल जल संसाधन विभाग के ईएनसी उइके के घोटालों की सीबीआई जांच की उठी मांग
स्कूल बस पर कहर बनकर टूटा ट्रक: खरोरा में बच्चों से भरी बस को मारी टक्कर, गेट उखड़ा, ड्राइवर फरार
अब आत्मानंद स्कूलों में ‘फ्री एजुकेशन’ नहीं: 9वीं–12वीं के छात्रों से सालाना फीस वसूली का फैसला
भिलाई में नशे का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: पंजाब से हेरोईन लाकर खपाने की साजिश नाकाम, किराए के मकान से 18.69 लाख की ड्रग्स संग 4 तस्कर गिरफ्तार
परिवार बना ‘ड्रग कार्टेल’: दो बेटियों के साथ मिलकर चलाती थी नशे का साम्राज्य, 250 CCTV खंगालने के बाद दिल्ली पुलिस ने कुसुम को दबोचा
समानता की ओर बड़ा कदम: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसवुमेन को सरकारी शिक्षक भर्ती में आवेदन की दी अनुमति, अब अलग भर्ती नीति पर भी मंथन
पश्चिम बंगाल के भवानीपुर जिले में साधु-संतों से कथित मारपीट पर घमासान, Suvendu Adhikari का TMC पर सीधा हमला, दोनों पक्ष आमने-सामने
चुनावी घमासान के बीच ED का बड़ा एक्शन: शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री Partha Chatterjee के घर छापा, फिर तेज हुई जांच की रफ्तार
यमुना में मौत का मंजर: मथुरा नाव हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, 20 मोटरबोट के साथ जारी तलाश, 7 श्रद्धालु अब भी लापता, 10 शव पंजाब रवाना