दूल्हे की नशे में हालत देख दुल्हन ने तोड़ी शादी, बारात में मचा हंगामा

IMG-20260429-WA0159

राष्ट्रीय जगत विजन। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक शादी समारोह उस समय विवाद में बदल गया, जब दूल्हे के नशे में होने की वजह से दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां कोरमी निवासी राजू मांडले की शादी कसडोल की सुनीता से तय हुई थी।

जानकारी के मुताबिक 27 अप्रैल को बारात पूरे धूमधाम से कसडोल पहुंची। डीजे की धुन पर बाराती नाचते-गाते दुल्हन के घर पहुंचे। लेकिन माहौल तब बिगड़ गया जब द्वार-चार की रस्म के दौरान दूल्हा गाड़ी से उतरते वक्त शराब के नशे में लड़खड़ाने लगा। दूल्हे की हालत देखकर लड़की पक्ष के लोग हैरान रह गए और तुरंत रस्में रोक दी गईं।

Read More सरकारी कर्मचारियों के निलंबन पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, आखिर क्यों खारिज किया सिंगल बेंच का आदेश?

दुल्हन को जब दूल्हे की स्थिति के बारे में पता चला, तो उसने स्पष्ट शब्दों में शादी से इनकार कर दिया। उसने कहा कि वह ऐसे व्यक्ति के साथ अपना जीवन नहीं बिता सकती। दुल्हन के इस फैसले का उसके परिवार ने भी समर्थन किया, जिसके बाद शादी तोड़ दी गई।

Read More CG News: विकास के दावों के बीच मासूमों की प्यास का दर्द! स्कूल का हैंडपंप खराब, खेत-नाले का पानी पी रहे बच्चे

इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि लड़की पक्ष ने दूल्हे, उसके पिता समेत सात बारातियों को रोक लिया और शादी में हुए खर्च की भरपाई की मांग की। दूल्हे के दादा मनीराम मांडले ने आरोप लगाया कि पहले 20 लाख रुपये की मांग की गई, बाद में 7 लाख रुपये लाने को कहा गया।

 

हालांकि, कसडोल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और बंधक बनाए जाने के आरोपों से इनकार किया। पुलिस के अनुसार, दूल्हा और उसके परिजन घर में ही मौजूद थे और उनके साथ बातचीत चल रही थी। पुलिस ने बताया कि यह मामला सामाजिक स्तर पर सुलझाने की कोशिश की जा रही है।

वहीं, दूल्हे के दादा ने सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामला उनके थाना क्षेत्र का नहीं होने के कारण इसे कसडोल पुलिस को सौंप दिया गया है। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश जारी है और पुलिस वैधानिक कार्रवाई की बात कह रही है।

Tags:

Latest News

पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक
इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी
ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा
CG News: रायपुर में सांडों की भिड़ंत ने मचाया हड़कंप, सब्जी खरीद रही 62 साल की महिला को टक्कर; घर में घुसे आवारा मवेशी
UP News: WhatsApp पर लड़की की फोटो, मंदिर में शादी और फिर गहने-रुपये लेकर फरार… आजमगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के 7 गिरफ्तार
गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन
CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात
CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद
Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद
CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल