इंस्टाग्राम से सट्टे का साम्राज्य: रायपुर का इन्फ्लुएंसर बना ‘3 STUMPS’ सिंडिकेट का मास्टरमाइंड, IPL पर करोड़ों का खेल

इंस्टाग्राम से सट्टे का साम्राज्य: रायपुर का इन्फ्लुएंसर बना ‘3 STUMPS’ सिंडिकेट का मास्टरमाइंड, IPL पर करोड़ों का खेल

रायपुर: रायपुर में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आ रही है, जहां चर्चित ‘3 STUMPS’ बुक के कथित मास्टरमाइंड बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार किए जाने की सूचना है। खेमानी पर मुंबई और भुवनेश्वर में किराए के ठिकानों से IPL मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने का आरोप है। इससे पहले क्राइम ब्रांच ने इस हाईटेक सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए 20 सटोरियों को गिरफ्तार किया था, जिनकी पूछताछ में खेमानी का नाम सामने आया। 13 अप्रैल को गंज थाने में FIR दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। हालांकि गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन पुलिस जल्द ही पूरे नेटवर्क और ऑपरेशन का विस्तृत खुलासा कर सकती है।

पुलिस के अनुसार, इस सिंडिकेट का जाल रायपुर से लेकर मुंबई, पुणे और गोवा तक फैला हुआ था, जहां उसके रिश्तेदार और करीबी अलग-अलग पैनल संभाल रहे थे। हाल ही में रायपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस नेटवर्क से जुड़े 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था, जो यूजर्स को जोड़ने, दांव लगवाने और अकाउंट मैनेजमेंट जैसे काम देख रहे थे। इस पूरे रैकेट में हर व्यक्ति की भूमिका तय थी, जिससे यह नेटवर्क संगठित तरीके से संचालित हो रहा था।image-2026-04-16t215746024_1776356854

जांच में यह भी सामने आया है कि ट्रांजैक्शन को छिपाने के लिए म्यूल अकाउंट्स का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा था। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टा खिलाने से पैसों की आवाजाही को ट्रैक करना मुश्किल हो जाता था। तकनीकी माध्यमों और डिजिटल पेमेंट चैनलों का उपयोग कर यह गिरोह करोड़ों रुपये के लेन-देन को अंजाम दे रहा था, जिससे कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए चुनौती बढ़ गई थी।

Read More रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक

सिंडिकेट के विस्तार के लिए सोशल मीडिया को हथियार बनाया गया। इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर आकर्षक पोस्ट और लालच भरे ऑफर्स के जरिए युवाओं को जोड़ा जा रहा था। गौरतलब है कि बाबू खेमानी पर पहले भी पुलिस कार्रवाई कर चुकी है और वह प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका खंगाल रही है। आने वाले दिनों में इस हाई-प्रोफाइल सट्टा कांड में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Read More गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर

Latest News

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42  लोग आरोपी छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42 लोग आरोपी
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान-साहिल को फांसी, कोर्ट ने महाभारत का दिया हवाला
CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही, दो अधिकारियों को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ के इस आईएएस को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने डिप्टी सेक्रेटरी
पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली
ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद
जंतर-मंतर पहुंचना सीजेपी के इन दो नेता को पड़ा भारी, न्यायिक हिरासत में भेजे गये तिहाड़ जेल, जमानत के लिए कोर्ट पहुंची अर्जी
फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला
QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक
व्याख्याता का छात्राओं से गलत संबंध और धर्मांतरण के आरोपों पर मचा बवाल, आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना
चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा