छत्तीसगढ़ में ईडी Vs भ्रष्टाचार, पर सियासत गर्म,कई अफसरों और नेताओ के करीबियों पर बहुत जल्द गाज गिरने का अंदेशा,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी को किया विशेष व्यक्तियों के लिए आगाह, और टवीट कर दिया चेतावनी

छत्तीसगढ़ में ईडी Vs भ्रष्टाचार, पर सियासत गर्म,कई अफसरों और नेताओ के करीबियों पर बहुत जल्द गाज गिरने का अंदेशा,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी को किया विशेष व्यक्तियों के लिए आगाह, और टवीट कर दिया चेतावनी

छत्तीसगढ़ में ईडी Vs भ्रष्टाचार, पर सियासत गर्म,कई अफसरों और नेताओ के करीबियों पर बहुत जल्द गाज गिरने का अंदेशा,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी को किया विशेष व्यक्तियों के लिए आगाह, और टवीट कर दिया चेतावनी रायपुर: छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार की जमीं जड़ों पर IT-ED के प्रहार से राजनीति तेज़ हो गई है। अखिल भारतीय […]

छत्तीसगढ़ में ईडी Vs भ्रष्टाचार, पर सियासत गर्म,कई अफसरों और नेताओ के करीबियों पर बहुत जल्द गाज गिरने का अंदेशा,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी को किया विशेष व्यक्तियों के लिए आगाह, और टवीट कर दिया चेतावनी


रायपुर: छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार की जमीं जड़ों पर IT-ED के प्रहार से राजनीति तेज़ हो गई है। अखिल भारतीय सेवाओं के कई अफसर भ्रष्टाचार की जाँच के जद में आ गए है। एजेंसियों के छापो में मनी लॉन्ड्रिंग,हवाला और बेनामी संपत्ति के करोडो के लेन देन उजागर हुआ है। आर्थिक अपराधो को लेकर जाँच में आई तेजी से राजनीति भी गरमा गई है।

बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन अधिकारी,कारोबारी और उद्योगपति गंभीर आर्थिक अपराधों को अंजाम देने के मामलो में ED की रडार पर है। उनसे पूछताछ जारी है। इस बीच ED पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विशेष व्यक्तियों की जांच और कार्यवाही को लेकर सीधा हमला किया है। बघेल ने एक के बाद एक छह टवीट कर ED की कार्यप्रणाली पर चोट की है। पढ़ें ट्वीट

Read More सिंघानिया बिल्डकॉन को रेरा का तगड़ा झटका: हर्षित नियो सिटी विवाद में आया बड़ा फैसला, बिल्डर को तत्काल सिंकिंग फंड और कॉमन एरिया सौंपने का आदेश

बघेल ने चेतावनी दी कि शिकायत मिलने पर छत्तीसगढ़ पुलिस ED के खिलाफ कार्यवाही करेगी। उधर टवीट पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता सौरभ सिंह ने मुख्यमंत्री बघेल के ट्वीट को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि एक ओर भ्रष्टाचार पर कार्यवाही को लेकर बघेल ED को पत्र लिखते है,फिर दूसरी ओर उसकी कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते है।

Read More तीन मौतों के बाद बेकाबू हुई भीड़! डायल-112 टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वर्दी तक फाड़ी

प्रदेश में IT-ED की कार्यवाही को लेकर राजनीति गरमा गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विटर पर एक कड़ी चेतावनी जारी की है। उन्होंने आयकर और ईडी दोनों एजेसियों का नाम लेकर यह कहा कि राज्य के लोगों से पूछताछ करते हुए अगर कोई ज्यादती की जाएगी तो उसे बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतें मिलने पर छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यवाही करेगी।

बघेल ने ED की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूछताछ के दौरान लोगो को मुर्गा बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, केंद्रीय एजेंसियां देश के नागरिकों की ताकत होती हैं, यदि इन ताकतों से नागरिक डरने लगें तो निश्चित ही यह नकारात्मक शक्ति देश को कमजोर करती है। ईडी और इनकम टैक्स जैसी एजेंसियां भ्रष्टाचार करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करें, हम इसका स्वागत करते हैं। लेकिन जिस प्रकार से ईडी और इनकम टैक्स के अधिकारियों द्वारा लोगों से पूछताछ के दौरान गैर कानूनी कृत्य सामने आ रहे हैं, वो बिल्कुल भी स्वीकार करने योग्य नहीं हैं।पढ़ें ट्वीट

बघेल ने ट्वीट में यह भी लिखा, लोगों को वहीं समन देकर जबरन घर से उठाना, उनको मुर्गा बनाना, मारपीट कर दवाब डालकर मन चाह बयान दिलवाने को बाध्य करना, आजीवन जेल में सड़ने की धमकी देना, बिना खाना-पानी के देर रात तक रोक कर रखना जैसे गंभीर शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बिना सीआरपीएफ को साथ लेकर छापा मारी कर रहे हैं। अधिकारियों से शिकायत प्राप्त हुई है कि कुछ लोगों को रॉड से पीट रहे हैं, किसी का पैर टूटा है तो किसी को सुनाई देना बंद हो गया है। पढ़ें ट्वीट

उधर बघेल का ट्वीट सामने आने के बाद बीजेपी नेता सौरभ सिंह भ्रष्टाचार से जुड़े मामलो की जाँच को लेकर बघेल पर रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया है। बीजेपी नेता सौरभ सिंह ने कहा कि,मुख्यमंत्री का बयान बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है,पहले तो ED में शिकायत करते है और आग्रह करते है कि ED कार्यवाही करे,फिर उसके बाद ED की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाते है,जो लोग छत्तीसगढ़ को लूटने का काम किए है,उनके खिलाफ क्योँ नहीं कार्यवाही होगी,और आज मुख्यमंत्री के आसपास के लोगो पर कार्यवाही हो रही है तो मुख्यमंत्री को इतना कष्ट क्यों हो रहा है,कानून को अपना काम करने दें,और कानून जो काम कर रहा है सही काम कर रहा है,उसमे इतनी तकलीफ की क्या बात है

Tags:

Latest News

रेत माफियाओं का भौकाल: फिल्मी स्टाइल में बीच सड़क पर सिपाही को पीटा, जब्त गाड़ी लूट ले गए... कोरिया में मर्डर के बाद भी बेखौफ तस्कर, सिस्टम लाचार! रेत माफियाओं का भौकाल: फिल्मी स्टाइल में बीच सड़क पर सिपाही को पीटा, जब्त गाड़ी लूट ले गए... कोरिया में मर्डर के बाद भी बेखौफ तस्कर, सिस्टम लाचार!
बड़ी खबर: बिलासपुर सेंट्रल जेल में खूनी खेल, तिहरे हत्याकांड के कैदी ने रेप के आरोपी को उतारा मौत के घाट
बड़ी खबर: बिलासपुर सेंट्रल जेल में खूनी खेल, तिहरे हत्याकांड के कैदी ने रेप के आरोपी को उतारा मौत के घाट
नारायणपुर में धर्मांतरण विवाद ने पकड़ा तूल, आमने-सामने आए दो पक्ष, पुलिस छावनी में बदला पूरा गांव
जेल के अंदर चलता था 'अलग सिस्टम'? रेड के बाद अधीक्षक पर गिरी कार्रवाई की गाज
DJ बैन पर हाईकोर्ट का बड़ा ब्रेक! वक्फ बोर्ड के आदेश पर लगी रोक, आयोजकों ने ली राहत की सांस
सरगुजा में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद, कार्रवाई करने पहुंची टीम पर हमला; जब्त वाहन छुड़ाकर फरार
200 टन मलबे में छिपे थे बेशकीमती हीरे, CM साय बोले- विकास और निवेश को मिलेगी नई रफ्तार
बिलासपुर के पावरफुल आबकारी बाबू का भौकाल: एसीबी के छापे का भी करा लिया खात्मा, भतीजे की शादी में लगा वीवीआईपी का रेला, ट्रांसफर को तो बना दिया मजाक!
ड्रग्स, ब्लैकमनी और हाईप्रोफाइल कनेक्शन! नव्या मलिक केस में ED की एंट्री से मचा हड़कंप
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ा मोड़! 150 लोगों से पूछताछ के बाद शासन को सौंपी गई SIT रिपोर्ट
रिकॉर्ड में 81 हजार टन से ज्यादा धान, लेकिन भंडारों में नहीं मिल रहा स्टॉक; सोसाइटी प्रबंधकों पर कार्रवाई की तैयारी