तीन मौतों के बाद बेकाबू हुई भीड़! डायल-112 टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वर्दी तक फाड़ी

तीन मौतों के बाद बेकाबू हुई भीड़! डायल-112 टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वर्दी तक फाड़ी

सूरजपुर: सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत के बाद हालात उस वक्त और बिगड़ गए, जब गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची डायल-112 टीम पर हमला कर दिया। हादसे के बाद लोगों का आक्रोश इतना बढ़ गया कि मदद के लिए पहुंचे आरक्षक और चालक को ही निशाना बना लिया गया। घटना ने एक बार फिर भीड़ के हिंसक होते रवैये और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना में तीन युवकों की मौत से गांव में भारी नाराजगी थी। इसी बीच जब डायल-112 की टीम घायलों और मृतकों को अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर पहुंची, तो कुछ लोगों ने उन पर देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरक्षक की वर्दी तक फाड़ दी गई और चालक के साथ भी जमकर हाथापाई की गई। दोनों को बाद में स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने पूरे मामले को और चर्चा में ला दिया है। सवाल यह उठ रहा है कि सड़क हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने के बजाय राहत और बचाव कार्य में लगे कर्मचारियों को निशाना बनाना कितना उचित है। ऐसे घटनाक्रम आपातकालीन सेवाओं में लगे कर्मचारियों के मनोबल पर भी असर डाल सकते हैं।

Read More 19 साल तक बिलासपुर में जमाए रखा डेरा, NTPC में करता रहा काम, फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे रह रहा बांग्लादेशी STF के हत्थे चढ़ा

ग्रामीणों की ओर से हादसे को लेकर कुछ आरोप लगाए गए हैं, वहीं पुलिस ने उन दावों को गलत बताया है। अधिकारियों का कहना है कि डायल-112 टीम केवल सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थी और पहले भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम कर चुकी थी। फिलहाल, पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या हादसे के बाद उपजे गुस्से के नाम पर सरकारी कर्मचारियों पर हमला करना स्वीकार किया जा सकता है? यदि ऐसी घटनाओं पर सख्ती नहीं हुई तो भविष्य में आपातकालीन सेवाओं के लिए काम कर रहे कर्मचारियों की सुरक्षा और कार्यप्रणाली दोनों प्रभावित हो सकती हैं। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Tags:

Latest News

गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डीजीजीआई की दबिश, ‘सितार’ गुटखा के मिले 50 से ज्यादा बोरे गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डीजीजीआई की दबिश, ‘सितार’ गुटखा के मिले 50 से ज्यादा बोरे
स्कूलों की बिल्डिंग का हिसाब नहीं दे पाए डीईओ, अक्टूबर का वेतन रोकने की मिली चेतावनी
पोस्टमॉर्टम में खुला हत्या का राज, दहेज के लिए नवविवाहिता का गला घोंटा, फिर फांसी पर लटकाकर पहुंचे अस्पताल
हथकड़ी गायब, मुलाकात जारी… VIDEO वायरल हुआ तो जेल विभाग ने 3 प्रहरियों पर कसा शिकंजा
बच्चों की चीख सुन दौड़ा स्टेशन मास्टर, ट्रेन के सामने जाने से चंद सेकेंड पहले महिला को बचाया; CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम
जेल के बाहर नशे का खेल? मंगौड़ी सेंटर से गांजा, नशीली गोलियां और 72 हजार की नकदी बरामदगी का दावा
अफसरों को करोड़ों का पेट्रोल, जनता बेबस: छत्तीसगढ़ में सरकारी बस सेवा की मांग फिर तेज
हाईवे पर स्टंट और सड़क पर बर्थडे: कोर्ट ने कहा- अब गाइडलाइन जरूरी, पुलिस की कार्रवाई सिर्फ वायरल वीडियो तक सीमित 
वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल
सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते
Smartphone Battery Tips: कुछ ही घंटों में खत्म हो रही फोन की बैटरी? ये सेटिंग्स बदलकर बढ़ाएं बैकअप