छत्तीसगढ़ की राजधानी में चोरी करने में कामयाब नहीं हुए तो चोरो ने उखाड़ दिया ATM मशीन, मामलें में जांच जारी

छत्तीसगढ़ की राजधानी में चोरी करने में कामयाब नहीं हुए तो चोरो ने उखाड़ दिया ATM मशीन, मामलें में जांच जारी रायपुर : राजधानी रायपुर के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में बदमाश ATM मशीन उड़ा ले गए। घटना शुक्रवार की रात तिल्दा के पास ग्राम सरोरा में हुई। ATM में 4.63 लाख रुपए थे। घटना की […]

छत्तीसगढ़ की राजधानी में चोरी करने में कामयाब नहीं हुए तो चोरो ने उखाड़ दिया ATM मशीन, मामलें में जांच जारी

रायपुर : राजधानी रायपुर के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में बदमाश ATM मशीन उड़ा ले गए। घटना शुक्रवार की रात तिल्दा के पास ग्राम सरोरा में हुई। ATM में 4.63 लाख रुपए थे। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने तिल्दा-नेवरा पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में यह पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी एक गिरोह ने तिल्दा के 2 ATM में लूट की कोशिश की थी। CSP केशरी नंदन ने बताया कि ATM में 4.63 लाख रुपए थे। इंडिया वन कंपनी

Read More ये क्या...ओ पी चौधरी की आलोचना करने वाले ने अचानक क्यों पढ़े तारीफ में कसीदे?

ATM का देखरेख कर रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला दर्ज कर जांच में की जा रही है। रोड किनारे लगे इंडिया वन ATM मशीन को अज्ञात चोर उखाड़ ले गए। बताया जा रहा है कि चोर ATM को गाड़ी में लेकर फरार हुए। बता दें कि 2020 में सिमगा क्षेत्र के तिल्दा रोड स्थित SBI के ATM को काटकर चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने दबोचा था। गैंग हरियाणा के मेवात का था। गैंग के सात सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े थे। आरोपी सिमगा में
ATM से 5.2 लाख रुपए लेकर भाग निकले थे। इस दौरान पुलिस टीम को पता चला था कि उसी रात को तिल्दा शहर के भी दो ATM में लूट करने की कोशिश की गई थी। गैंग यूट्यूब और फिल्मों से ATM से पैसा चोरी करने का आइडिया लेकर हरियाणा से आए थे। बदमाश एक कंटेनर ट्रक में कार को लूट कर सिमगा और तिल्दा क्षेत्र में आए थे। तिल्दा शहर के बाहरी इलाके में रुककर ATM मशीनों की रेकी की थी। तिल्दा-नेवरा थाना इलाके में चोरों ने पुलिस की नींद उड़ा रखी है। शुक्रवार रात ATM मशीन को चोरों ने पार किया तो वहीं दो बाइक सवार एक ठेकेदार से 7 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। अचानक हुई दो बड़ी वारदातों से कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Read More सुप्रीम कोर्ट पहुंचा इंडिगो संकट, CJI के घर पहुंचे याचिकाकर्ता, तत्काल सुनवाई की मांग

लेखक के विषय में

More News

छत्तीसगढ़ में GST की बड़ी कार्रवाई: तीन जिलों के कोलवाशरी कारोबारियों में मचा हड़कंप 

राज्य

जेल की हाई सिक्योरिटी में अमिताभ ठाकुर के पेन और पेपर ने बढ़ाई अधिकारियों की बेचैनी, जाने क्या है मामला....  जेल की हाई सिक्योरिटी में अमिताभ ठाकुर के पेन और पेपर ने बढ़ाई अधिकारियों की बेचैनी, जाने क्या है मामला....
देवरिया। प्‍लॉट की खरीद-बिक्री में जालसाजी के मामले में रिटायर्ड आईपीएस अमिताभ ठाकुर को जिला कारागार के हाई सिक्योरिटी बैरक...
दिल्ली HC का बड़ा फैसला: गावस्कर की तस्वीर और नाम का गलत इस्तेमाल करने वाले URLs हटाने के लिए कंपनियों को निर्देश
यात्रियों की परेशानी पर DGCA ने दिखाई सख्ती, इंडिगो ऑपरेशन टीम के चार अधिकारी सस्पेंड
कफ सीरप काले कारोबार पर ED का बड़ा शिकंजा: यूपी–झारखंड–गुजरात में धड़ाधड़ छापे
जबलपुर में स्कूल शिक्षा विभाग में घोटाले का खुलासा: अकाउंटेंट ने फर्जी शिक्षकों के नाम पर उड़ाए करोड़ों, रिकॉर्ड खंगालने पर सामने आई सच्चाई