उद्यानिकी विवि कुलपति नियुक्ति विवाद पहुंचा हाईकोर्ट योग्यता अनदेखी का आरोप कोर्ट ने शासन से मांगा जवाब

उद्यानिकी विवि कुलपति नियुक्ति विवाद पहुंचा हाईकोर्ट योग्यता अनदेखी का आरोप कोर्ट ने शासन से मांगा जवाब

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के उद्यानिकी एवं वानिकी यूनिवर्सिटी में कुलपति डॉ आरआर सक्सेना की नियुक्ति पर विवाद गहरा गया है। मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। हाईकोर्ट ने इस संबंध में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य शासन और यूनिवर्सिटी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। याचिका में आरोप है कि कुलपति की नियुक्ति में योग्यता और अनुभव को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया।
राज्य शासन ने अधिनियम के तहत दुर्ग जिले के पाटन में उद्यानिकी विश्वविद्यालय की स्थापना की है। इसका उद्देश्य उद्यानिकी क्षेत्र में अनुसंधान और प्रशिक्षण को बढ़ावा देना है। शुरुआत में आईएएस महादेव कावरे को विश्वविद्यालय का पहला कार्यकारी कुलपति बनाया गया था।

image_search_1751772696005
बाद में विश्वविद्यालय में नियमित कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई। इसके लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए और तीन सदस्यीय चयन समिति का गठन भी किया गया।
याचिकाकर्ता डॉ अवनिन्द्र कुमार सिंह ने हाईकोर्ट में डॉ आरआर सक्सेना को कुलपति बनाए जाने के खिलाफ याचिका दायर की है। याचिका में बताया गया है कि चयन समिति ने विज्ञापन के आधार पर 38 आवेदकों में से 8 नामों का पैनल तैयार किया था जिसे राज्यपाल सचिवालय भेजा गया। इसके बाद डॉ आरआर सक्सेना को कुलपति नियुक्त किया गया।
                        याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुलपति की नियुक्ति में निर्धारित प्रक्रिया का सही ढंग से पालन नहीं किया गया। आवेदनकर्ताओं की शैक्षणिक योग्यता और अनुभव का तुलनात्मक परीक्षण नहीं किया गया। चयन प्रक्रिया के दौरान सभी उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत आवेदन के आधार पर चयन सूची जारी नहीं की गई और न ही आवेदकों को मेरिट के आधार पर अंक दिए गए।
याचिकाकर्ता का दावा है कि यदि शैक्षणिक योग्यता और अनुभव का तुलनात्मक विश्लेषण किया जाए तो वह सभी मापदंडों में डॉ सक्सेना से अधिक योग्य हैं। इस मामले की प्रारंभिक सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने राज्य शासन महात्मा गांधी उद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद
मोपका में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार
रात्रि गश्त में चाकूबाज गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त, आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट, निगरानी बदमाश और पत्नी गिरफ्तार
साइबर अपराध पर आईजी की सख्ती, साइबर पोर्टल पर रोजाना लॉगिन अनिवार्य, फर्जी सिम बेचने वाले एजेंटों पर FIR के निर्देश
स्थगन आदेश के बावजूद नामांतरण का आरोप! तखतपुर में राजस्व विभाग पर उठे सवाल, SDM बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
मिड-डे मील की थाली में मिली काली गोलीनुमा चीज, 30 छात्राओं को पेट दर्द; बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हड़कंप
व्यक्तिगत प्रचार के लिए नहीं है जनहित याचिका , कथित पत्रकार की पीआईएल हाईकोर्ट से ख़ारिज
10 दिन पहले खरीदी ई-स्कूटी बनी आफत! तड़के धमाके के साथ घर में लगी आग, मां-बेटी 60% झुलसीं; सामान जलकर खाक
‘जिसे खोज रहा था, उसी की हत्या का आरोपी निकला!’ CCTV से खुला राज, पुणे में 9 साल की मासूम के केस में पड़ोसी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! हाईवे पर पहाड़ का मलबा, सैकड़ों वाहन फंसे; बच्चों को कंधे पर लेकर स्कूल पहुंच रहे अभिभावक
बिलासपुर में मूर्ति निर्माण पर सख्ती, पीओपी और रासायनिक रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध