कोयला लेवी घोटाला मामले में हुई सुनवाई : विधायक देवेंद्र यादव समेत 9 लोग कोर्ट में नहीं हुए हाजिर, जज ने जेलर को लगाई जमकर फटकार

कोयला घोटाला मामले में हुई सुनवाई : विधायक देवेंद्र यादव समेत 9 लोग कोर्ट में नहीं हुए हाजिर, जज ने जेलर को लगाई जमकर फटकार रायपुर : छत्तीसगढ़ के कोयला घोटाला मामले में रायपुर कोर्ट में आज सुनवाई हुई. कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव समेत 9 लोग कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। तीसरी बार कोर्ट ने […]

कोयला घोटाला मामले में हुई सुनवाई : विधायक देवेंद्र यादव समेत 9 लोग कोर्ट में नहीं हुए हाजिर, जज ने जेलर को लगाई जमकर फटकार


रायपुर : छत्तीसगढ़ के कोयला घोटाला मामले में रायपुर कोर्ट में आज सुनवाई हुई. कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव समेत 9 लोग कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। तीसरी बार कोर्ट ने देवेंद्र यादव समेत 9 लोगों को कोर्ट में हाजिर होने का नोटिस जारी किया था पर कोई नहीं आए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नोटिस तामीली नहीं होने का हवाला दिया गया।

कोयला घोटाला मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में हुई। जेल में बंद आरोपियों के जेल से कोर्ट पेशी पर नहीं आने पर ईडी के वकील सौरभ पाण्डेय ने आपत्ति जताई। आपत्ति के बाद जेलर को कोर्ट में तलब कर जज ने फटकार लगाई। आनन-फानन में जेल प्रशासन ने लंच के बाद वीडियो कॉन्फ़्रेंस के जरिए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 6 जनवरी तय की है।जो उपस्थित नहीं उन्हें फिर से पुलिस अधीक्षक के माध्यम से नोटिस तामीली कराने का आदेश दिया गया है।

Read More सुशासन के केंद्र में संवेदनशीलता: जनदर्शन में 1950 आवेदनों का त्वरित समाधान

Read More Prayagraj Encounter: वाहन चेकिंग में पुलिस से भिड़े बदमाश, गोली लगने से एक घायल, दो दबोचे गए

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की सुगबुगाहट: दीपक बैज की होगी छुट्टी या टीएस सिंहदेव संभालेंगे कमान?

राज्य

‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से सियासी तूफान: दिल्ली मेयर के खिलाफ AAP का धरना, इस्तीफे की उठी मांग ‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से सियासी तूफान: दिल्ली मेयर के खिलाफ AAP का धरना, इस्तीफे की उठी मांग
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) की राजनीति में उस वक्त बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब मेयर राजा इकबाल...
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच में नया बवाल: मृत कैप्टन के रिश्तेदार को AAIB का समन, पायलट फेडरेशन भड़का
विज्ञापन के चक्कर में दौड़ हारी! सलमान-ह्रितिक पर केस, हर्जाने की रकम सुन कर हैरत में पड़ जायेंगे आप
मणिकर्णिका घाट ध्वस्तीकरण विवाद: कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना, अजय राय बोले – “देवी अहिल्याबाई की धरोहर खतरे में”
टैक्स विवाद की आंच: आनंदा डेयरी पर आयकर का बड़ा हमला, हापुड़ और बुलंदशहर में छापेमारी का सिलसिला