डेंगू की पहली स्वदेशी वैक्सीन: कब आएगी और कितनी असरदार होगी?

डेंगू की पहली स्वदेशी वैक्सीन: कब आएगी और कितनी असरदार होगी?

डेंगू की पहली स्वदेशी वैक्सीन: कब आएगी और कितनी असरदार होगी?

डेंगू के खिलाफ जंग में भारत एक नया अध्याय लिखने जा रहा है. हर साल सैकड़ों लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार डेंगू का अंत बहुत करीब है. मच्छरों की वजह से फैलने वाले डेंगू के खिलाफ देश की पहली स्वदेशी वैक्सीन तैयार होने की प्रक्रिया तेजी से बढ़ रही है. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी ICMR और एक भारतीय कंपनी की ओर से तैयार की जा रही इस वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल चल रहा है.

डेंगू के खिलाफ ‘स्वदेशी हथियार’
बारिश के मौसम में डेंगू हर साल हजारों लोगों की बीमारी और सैकड़ों लोगों की मौत की वजह बन जाता है. इससे लड़ने के लिए देश की पहली स्वदेशी वैक्सीन तैयार करने की कोशिश जारी हैं. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी ICMR और एक भारतीय कंपनी की ओर से तैयार की जा रही इस वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल चल रहा है. माना जा रहा है कि ये वैक्सीन अगले दो साल में बन कर तैयार हो सकती है. यानी साल 2027 के अंत तक इसे वैक्सीन ड्रग रेगुलेटर की मंजूरी के लिए भेजा जा सकता है और उसके बाद ही ये आम लोगों के लिए उपलब्ध होगी.

कितनी असरदार होगी वैक्सीन?
हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. के मुताबिक, ये एक टेट्रा वेले वैक्सीन होगी, यानी ये डेंगू के सभी चारों सीरोटाइप्स के खिलाफ काम करेगी. डॉ. बताते हैं कि इस वैक्सीन के बाजार में आने के बाद डेंगू से होने वाली मौतों का आंकड़ा 80 से 90 फीसदी तक कम हो सकता है.

Read More Muscle Health: मसल्स मजबूत रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड्स, साथ में अपनाएं ये आदतें

कैसे काम करेगी वैक्सीन?
डेंगू की वैक्सीन आने के बाद डेंगू से होने वाली मौत और बीमारी के गंभीर होने के मामलों में कमी आ सकती है. इस वैक्सीन का मकसद शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करना है. ताकि डेंगू का इंफेक्शन गंभीर रूप न ले पाए और मरीज की जान बचाई जा सके. हालांकि कोई भी वैक्सीन बीमारी से पूरी तरह सुरक्षा की गारंटी नहीं देती, लेकिन इम्यून सिस्टम के मजबूत होने से खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा.

Read More अच्छी नींद के लिए रात की दिनचर्या में करें ये बदलाव, सुबह उठेंगे ज्यादा तरोताजा

क्यों खास है वैक्सीन?
ये वैक्सीन आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अभूतपूर्व कदम साबित होगी. ये वैक्सीन पूरी तरह से स्वदेशी है, यानी इस वैक्सीन का विकास और ट्रायल भारत में ही किया गया है. ये वैक्सीन डेंगू के सभी चारों सीरोटाइप्स के खिलाफ असरदार साबित होगी, जो अब तक एक बड़ी चुनौती मानी जाती रही है.

वैक्सीन से क्या होगा फायदा?
डेंगू बेहद गंभीर और जानलेवा बीमारी है. वैक्सीन आ जाने के बाद इस बीमारी के गंभीर हो जाने या मौत का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा. इसके इस्तेमाल से बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को ज्यादा फायदा होगा. हालांकि वैक्सीन के आने के बाद भी मच्छरों पर नियंत्रण और साफ-सफाई की जरूरत रहेगी, क्योंकि कोई भी वैक्सीन बीमारी से बचाने की 100 फीसदी गारंटी नहीं दे सकती.

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

मीना खलखो हत्याकांड: दो जवानों की रिहाई बरकरार, हाई कोर्ट ने राज्य की अपील की खारिज मीना खलखो हत्याकांड: दो जवानों की रिहाई बरकरार, हाई कोर्ट ने राज्य की अपील की खारिज
बाल सुधार गृह में रेप आरोपी की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिली लाश, एक महीने पहले चौकीदार की हुई थी हत्या
नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार
हिमाचल में बारिश का रौद्र रूप: पहाड़ टूटकर पटरी पर गिरा, कालका-शिमला ट्रेन थमी; हाईवे भी मलबे में घिरा
रायपुर में रेलवे ट्रैक पर 19 साल के युवक की लाश, शरीर पर चोटों ने बढ़ाया शक; हत्या के एंगल से जांच तेज
हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुर में मॉडल थाना बनाने की पहल, एसएसपी ने लिया सिविल लाइन थाना को गोद
Royal Challenge से McDowell’s तक बदल सकता है स्वाद! Diageo ने बदला फॉर्मूला, फ्लेवरिंग नियमों के बाद पूरे भारत में होगी नई व्यवस्था
जंतर-मंतर प्रदर्शन में Face Recognition पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, बोली- ‘शांतिपूर्ण छात्रों को निशाना नहीं बनाया’
15 दिन पहले जिसका किया अंतिम संस्कार, वही युवक अचानक लौटा घर! जिंदा देख परिवार के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस
सरगुजा में खौफनाक वारदात: माता-पिता की हत्या का आरोप, शव बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश; दूसरा बेटा पहुंचा तो भागा आरोपी
Axis Bank में अंदरूनी गड़बड़ी का आरोप: ग्राहक का मोबाइल नंबर बदला, FD की रकम पहुंची दूसरे खाते में, 15 लाख की हेराफेरी पर FIR