क्या होगा अगर 2 हफ्ते मीठा खाना छोड़ दें आप? हार्वड के डॉक्टर ने बताया कैसा होगा शरीर पर इसका असर

क्या होगा अगर 2 हफ्ते मीठा खाना छोड़ दें आप? हार्वड के डॉक्टर ने बताया कैसा होगा शरीर पर इसका असर

नई दिल्ली। मीठा खाना कई लोगों को बेहद पसंद होता है। कुछ लोग तो मीठे के इतने शौकीन होते हैं कि वह सुबह हो या शाम, कभी भी मीठा खाने से इनकार नहीं करते। हालांकि, हम सभी यह जानते हैं कि खाने में इस्तेमाल हुई आर्टिफिशियल या ऊपर से डाली गई चीनी (Added Sugar) सेहत की सबसे बड़ी दुश्मन है। 

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) के मुताबित ज्यादा मीठा खाने से न सिर्फ मोटापा बढ़ता है, बल्कि यह हार्ट अटैक, डायबिटीज, फैटी लिवर और यहां तक कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आप सिर्फ 2 हफ्ते के लिए चीनी को पूरी तरह अपनी डाइट से बाहर कर देंगे, तो क्या होगा? 

इस सवाल का जवाब हाल ही में एम्स (AIIMS), हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़े पेट और लिवर डिजीज के स्पेशलिस्ट डॉ. ने दिया है। इंस्टाग्राम पर अपने एक पोस्ट में उन्होंने बताया कि 14 दिनों का 'नो शुगर चैलेंज' आपकी सेहत को कैसे बदल सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से- sugar-side-effects-(2)-1767784218383

Read More World Coffee Day: ब्लैक या मिल्क कॉफी, कौन सी बेहतर? जानें दूध मिलाने से नुकसान होता है या नहीं

चीनी छोड़ने पर शरीर में क्या होता है?
डॉ. बताते हैं कि चीनी सिर्फ कैलोरी ही नहीं बढ़ाती, बल्कि यह आपकी भूख, हार्मोन्स और लिवर पर बुरा असर डालती है। ऐसे में जब आप इसे छोड़ते हैं, तो आपको शरीर दो चरणों से गुजरता है:-

Read More Stress and Acne: क्या ज्यादा तनाव लेने से चेहरे पर बढ़ जाते हैं पिंपल्स? जानें एक्ने और स्ट्रेस का साइंस

  1. शुरुआती संघर्ष (Withdrawal Symptoms): शुरुआत में आपको चीनी छोड़ने पर थोड़ी परेशानी हो सकती है, जिसमें निम्न शामिल हैं-
  • मीठा खाने की जोरदार क्रेविंग होना
  • हल्का सिरदर्द या थकान महसूस होना
  • चिड़चिड़ापन या काम में मन न लगना

हालांकि, डॉक्टर यह बताते हैं कि इस परेशानियों से घबराने की जरूरत नहीं है। यह संकेत है कि आपका दिमाग चीनी की लत से बाहर निकल रहा है और अपने 'रिवॉर्ड सिस्टम' को ठीक कर रहा है।

    2. असली फायदे (The Transformation): कुछ दिनों बाद आप खुद में एक बड़ा बदलाव महसूस करेंगे:

  • आपकी मीठा खाने की इच्छा अपने आप कम हो जाएगी।
  • दिनभर एनर्जी लेवल बना रहेगा 
  • दोपहर की सुस्ती गायब हो जाएगी
  • पेट का भारीपन और ब्लोटिंग खत्म हो जाएगी।
  • इंसुलिन रिस्पांस बेहतर होगा।

डॉक्टर चेतावनी देते हैं कि अक्सर 'हेल्दी' दिखने वाली चीजों जैसे- पैक्ड जूस, फ्लेवर्ड दही, एनर्जी बार, सॉस और बेकरी प्रोडक्ट्स में भी ढेर सारी चीनी छिपी होती है। इसलिए लेबल्स पर भरोसा न करें।sugar-alternatives-1767784230877

दूसरे हफ्ते में दिखेंगे 5 बड़े बदलाव
बिना चीनी खाएं, जब आप अपना दूसरा हफ्ता शुरू करेंगे, तो आपको खुद में निम्न बदलाव नजर आएंगे:-

  • पेट की चर्बी कम होना: बिना एडेड शुगर के आपके पेट पर जमा फैट कम होने लगेगाष साथ ही शरीर से एक्स्ट्रा पानी (Water retention) भी निकल जाएगा।
  • अच्छी नींद आएगी: सिर्फ दो हफ्ते के लिए चीनी छोड़ने से आपकी नींद की गुणवत्ता में जबरदस्त सुधार होगा।
  • क्रेविंग्स खत्म हो जाएगी: चीनी छोड़ने से बेवजह होने वाली क्रेविंग्स खत्म हो जाएगी और सिर्फ तभी भूख लगेगी जब शरीर को इसकी जरूरत होगी।
  • मेटाबॉलिज्म बेहतर होगा: चीनी छोड़ने से सिर्फ वजन की कम नहीं होगा, बल्कि मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होगा है। इससे लिवर पर फैट का बोझ कम होता है।
  • स्वाद में बदलाव: आपके टेस्ट बड्स (Taste buds) रीसेट हो जाएंगे, जिससे आपको कम मीठी चीजें भी टेस्टी लगेंगी।
Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच