तमन्ना भाटिया की फिटनेस का क्या है राज? ट्रेनर ने रेटिंग देकर बताया प्रोटीन का कौन-सा सोर्स है बेस्ट

तमन्ना भाटिया की फिटनेस का क्या है राज? ट्रेनर ने रेटिंग देकर बताया प्रोटीन का कौन-सा सोर्स है बेस्ट

नई दिल्ली। क्या आप भी प्रोटीन के लिए 'दाल' और 'सत्तू' पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं या आपको लगता है कि पीनट बटर खाने से मसल्स बन जाएंगी? अगर हां, तो आपको अपनी डाइट के बारे में दोबारा सोचने की जरूरत है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की शानदार फिटनेस के पीछे जिनका दिमाग है, उन ट्रेनर सिद्धार्थ सिंह ने इन देसी नुस्खों की असलियत बता दी है। अक्सर हम सोचते हैं कि सेलिब्रेटीज सिर्फ जिम में पसीना बहाते हैं, लेकिन असली खेल उनकी 'रसोई' में होता है। सिद्धार्थ ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर वेजिटेरियन प्रोटीन सोर्सेज की एक रेटिंग लिस्ट जारी की है, जिसके नतीजे आपको हैरान कर देंगे।

प्रोटीन के मामले में किसमें है कितना दम?
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में, सिद्धार्थ सिंह ने आम प्रोटीन सोर्सेज को उनकी गुणवत्ता और शरीर के लिए फायदे के आधार पर 1 से 10 के बीच नंबर दिए। ये नतीजे उन लोगों को चौंका सकते हैं जो पीनट बटर या सत्तू पर बहुत भरोसा करते हैं। यहां देखिए उन्होंने किसे कितनी रैंकिंग दी है:

Read More Pregnancy Kidney Stone: प्रेगनेंसी में हो जाए किडनी स्टोन तो कितना खतरनाक? जानें कब पड़ सकती है इलाज की जरूरत

  • ग्रीक योगर्ट: 10/10
  • व्हे प्रोटीन: 9/10
  • दाल: 3/10
  • सत्तू: 1/10
  • पीनट बटर: 1/10

'ग्रीक योगर्ट' बना नंबर वन
कई लोग प्रोटीन पाउडर को सबसे अच्छा मानते हैं, वहीं सिद्धार्थ ने ग्रीक योगर्ट को पूरे 10 में से 10 नंबर दिए। उनका कहना है कि यह प्रोटीन से भरपूर है, आसानी से मिल जाता है और इसे मीठे या नमकीन किसी भी तरह के भोजन में शामिल किया जा सकता है। उन्होंने इसे शरीर के लिए पचाने में भी आसान बताया।

Read More Navratri 2026: व्रत में भी बढ़ सकती है ब्लड शुगर, डायबिटीज मरीज इन चीजों से रहें सावधान

पीनट बटर और व्हे प्रोटीन
सिद्धार्थ ने पीनट बटर को लेकर भी एक बड़ा भ्रम तोड़ा। उन्होंने इसे प्रोटीन स्रोत के रूप में 10 में से सिर्फ 1 नंबर दिया। उनके अनुसार, पीनट बटर में 'हेल्दी फैट' तो बहुत होता है, लेकिन इसमें प्रोटीन की मात्रा बहुत कम होती है।

वहीं, एथलीट्स के पसंदीदा 'व्हे प्रोटीन' को उन्होंने 9 नंबर दिए। उन्होंने इसका एक नंबर इसलिए काटा क्योंकि उनका मानना है कि हमें "अपना प्रोटीन पहले खाने से लेना चाहिए।" उनके मुताबिक, व्हे प्रोटीन शानदार है, लेकिन इसे भोजन की जगह नहीं लेनी चाहिए, बल्कि इसे सप्लीमेंट के तौर पर इस्तेमाल करना चाहिए।

'दाल' और 'सत्तू' छूट गए पीछे
सिद्धार्थ के वीडियो में सबसे चौंकाने वाली बात सत्तू और दाल को लेकर थी। सत्तू, जिसे अक्सर 'गरीबों का प्रोटीन' कहा जाता है, उसे सिद्धार्थ ने केवल 1 नंबर दिया। उन्होंने साफ किया कि सत्तू कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा स्रोत है, लेकिन प्रोटीन के लिए यह सही ऑप्शन नहीं है। वहीं, दाल को उन्होंने 10 में से सिर्फ 3 नंबर दिए। उन्होंने याद दिलाया कि दाल एक 'इनकंप्लीट प्रोटीन' है, यानी इसमें वे सभी जरूरी अमीनो एसिड नहीं होते जिनकी जरूरत हमारी मांसपेशियों को होती है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच