अमरूद ही नहीं, इसकी पत्तियां भी हैं सेहत का खजाना; खाली पेट चबाने से शरीर में होंगे 7 बदलाव

अमरूद ही नहीं, इसकी पत्तियां भी हैं सेहत का खजाना; खाली पेट चबाने से शरीर में होंगे 7 बदलाव

नई दिल्ली। अमरूद खाने में काफी स्वादिष्ट होता है और यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ अमरूद ही नहीं, बल्कि इसकी पत्तियां भी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं। आयुर्वेद में अमरूद के पत्तों को औषधीय खजाना माना गया है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट अमरूद की कुछ पत्तियां चबाकर खा लेते हैं, तो शरीर में ये 7 बदलाव नजर आ सकते हैं।

डायबिटीज कंट्रोल में मददगार
अमरूद के पत्ते ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाती हैं और ग्लूकोज अब्जॉर्प्शन को धीमा करती हैं। यही वजह है कि कई लोग इसे सुबह खाली पेट अपनाते हैं।

पाचन को बनाता है मजबूत
अगर सुबह पेट साफ न होने की समस्या रहती है या गैस, अपच परेशान करती है, तो अमरूद के पत्ते रामबाण साबित हो सकते हैं। इन्हें चबाने से पाचन एंजाइम्स सक्रिय होते हैं, जिससे खाना आसानी से पचता है और पेट हल्का महसूस होता है।

Read More Stress and Acne: क्या ज्यादा तनाव लेने से चेहरे पर बढ़ जाते हैं पिंपल्स? जानें एक्ने और स्ट्रेस का साइंस

त्वचा को देता है नेचुरल ग्लो
आजकल अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से स्किन प्रॉब्लम्स काफी बढ़ गई हैं। ऐसे में अमरूद के पत्ते शरीर को अंदर से डिटॉक्स करते हैं, जिसके कारण चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है और स्किन हेल्दी बन रहती है।

Read More Navratri 2026: व्रत में भी बढ़ सकती है ब्लड शुगर, डायबिटीज मरीज इन चीजों से रहें सावधान

वेट लॉस के लिए अच्छा
अगर आप मोटापे को कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो उसके लिए अमरूद के पत्ते किसी नेचुरल सपोर्ट से कम नहीं। अमरूद के पत्ते मेटाबॉलिज्म को बेहतर कर शरीर में जमा फैट को कम करने के लिए हेल्दी ऑप्शन है।

दांत और मसूड़ों के लिए वरदान
रोज अमरूद के पत्ते चबाकर खाने से मुंह की बदबू, मसूड़ों से खून या दांतों की कमजोरी कम होती है। इनमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंह के हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं।

इम्युनिटी को करता है मजबूत
बदलते मौसम में इम्युनिटी को मजबूत और वायरल इन्फेक्शन से बचने के लिए अमरूद के पत्तों से बेहतरीन शायर कुछ भी नहीं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं।

तनाव कम करने में सहायक
आपको जानकर हैरानी होगी कि अमरूद के पत्ते चबाने से नर्वस सिस्टम भी शांत होता है। सुबह खाली पेट इन्हें चबाने से मन हल्का रहता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। 

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच