सर्दियों में बार-बार हो रहा है यूरिन इन्फेक्शन? तो बचाव के लिए जरूर पढ़ें ये टिप्स

सर्दियों में बार-बार हो रहा है यूरिन इन्फेक्शन? तो बचाव के लिए जरूर पढ़ें ये टिप्स

नई दिल्ली। सर्दी का मौसम कई मायनों में बेहद खास होता है। सुहाना मौसम और ठंडी हवाएं अक्सर मन को खुश कर देती हैं, लेकिन इस मौसम में कई सारी समस्याएं भी साथ में आती है। इस दौरान गठिया, हार्ट डिजीज, रेस्पिरेटरी संबंधी समस्याएं और त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। साथ ही सर्दियों में यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) भी आम है, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखके आप इससे अपना बचाव कर सकते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में कैसे करें यूटीआई से अपना बचाव- 

सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है UTI का खतरा?
सर्दियों में UTI का खतरा बढ़ जाता है क्योंकि ठंड के कारण शरीर में ब्लड फ्लो कम हो जाता है और शरीर के उन हिस्सों में ज्यादा खून देता है, जहां शरीर को ठंड नहीं लगती, जिससे शरीर का तापमान कम हो जाता है और शरीर गर्म रहता है। इसके अलावा ज्यादा प्यास न लगने पर लोग जरूरी मात्रा में पानी भी नहीं पीते हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी होने लगती है और UTI का खतरा भी बढ़ जाता है। 

कैसे करें UTI से अपना बचाव?

Read More World Coffee Day: ब्लैक या मिल्क कॉफी, कौन सी बेहतर? जानें दूध मिलाने से नुकसान होता है या नहीं

  • रोज 10 गिलास पानी पिएं: सर्दियों में UTI से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिएं। शरीर में पानी की कमी होने पर UTI का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए इससे अपना बचाव करने के लिए दिनभर में करीब 10 गिलास पानी जरूर पिएं।
  • ज्यादा देर यूरिन न रोंके: यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन के खतरे को कम करने के लिए सबसे जरूरी है कि ज्यादा देर तक यूरिन न रोंके। जैसे ही आपको पेशाब करने की इच्छा हो, तुरंत यूरिन पास करें।
  • पर्सनल हाइजीन का ध्यान रखें: यूटीआई से बचने के लिए पर्सनल हाइजीन का ध्यान रखना जरूरी है। इसलिए पर्सनल हाइजीन बनाए रखने के लिए टॉयलेट जाने के बाद अपने प्राइवेट एरिया को अच्छी तरह से साफ करना न भूलें।
  • कॉटन अंडरवियर पहनें: कॉटन अंडरवियर पहनना आपके लिए फायदेमंद होगा। इससे प्राइनेट एरिया को सूखा रखने में मदद मिलती है। उस हिस्से में बहुत ज्यादा नमी जमा होने से बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे यूटीआई हो सकता है।
  • डाइट में शामिल करें विटामिन सी: विटामिन सी से भरपूर फूड्स खाने से इम्युनिटी बढ़ती है और यूरिन का एसिड लेवल बढ़ता है, जिससे इन्फेक्शन पैदा करने वाले बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। इसके लिए संतरे, कीवी, लाल मिर्च और अंगूर खाएं।
  • भरपूर क्रैनबेरी खाएं: यह UTI के लिए एक प्रभावी उपाय है। इस फल में प्रोएन्थोसायनिडिन नाम का केमिकल कंपाउंड भरपूर मात्रा में होता है, जो ई. कोलाई बैक्टीरिया को मूत्राशय से चिपकने से रोकता है और संक्रमण की संभावना को कम करता है।
Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच