सेलेब्स की बात मानकर न करें ये गलती! 2025 में वायरल हुए 4 इलाज पूरी तरह फेल, जान लें इनकी सच्चाई

सेलेब्स की बात मानकर न करें ये गलती! 2025 में वायरल हुए 4 इलाज पूरी तरह फेल, जान लें इनकी सच्चाई

नई दिल्ली। साल 2025 कुछ ही दिनों में अलविदा कहने को तैयार है। नया साल शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी है। साल खत्म होने से पहले हर कोई बीते दिनों को याद कर रहा है। इस साल काफी कुछ देखने और सुनने को मिला। कुछ चौंकाने वाला, तो कुछ ऐसा जिसे सुनकर सिर घूम गया। 

ऐसा ही कुछ हुआ जब हमारे चहेते सितारों ने सेहत और कुछ बीमारियों के इलाज से जुड़े ऐसे दावे किए, जिसने सभी के होश उड़ा दिए। आज ईयर एंडर की इस सीरीज में हम जानेंगे कुछ ऐसे ही दावों के बारे में, जिसे सुन खुद डॉक्टर्स भी हैरान रह गए। आइए जानते हैं ऐसे कुछ दावे और उनकी सच्चाई- 

'यूरिन थेरेपी' को लेकर चौंकाने वाला दावा
दावाः फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार परेश रावल लंबे समय से अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले परेश रावल का अप्रैल में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने यह दावा किया कि घुटने की चोट को सही करने के लिए 5 दिनों तक थोड़ी-थोड़ी यूरिन पी और इससे उन्हें फायदा मिला। 

Read More Train Travel Hygiene Tips: ट्रेन से लंबा सफर करने जा रहे हैं? संक्रमण से बचने के लिए इन 7 बातों का रखें ध्यान

सच्चाई: इस दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉक्टर्स ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो खुद का या किसी और का यूरिन पीना मेडिकली सही नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है। साथ ही इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण भी नहीं है कि ऐसा करने से दर्द या चोट को ठीक हो सकती है।

Read More Navratri 2026: व्रत में भी बढ़ सकती है ब्लड शुगर, डायबिटीज मरीज इन चीजों से रहें सावधान

ऑटोफैजी से कैंसर रिकवरी का दावा
दावा: 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने भी इस साल अपने दावे से सभी को हैरान कर दिया था। नवंबर 2025 में, उन्होंने दावा किया था कि उनकी कैंसर की रिकवरी में 'ऑटोफैजी' (Autophagy) बड़ा हाथ था। उन्होंने कहा कि शरीर द्वारा अपनी ही डैमेज सेल्स को खाने की प्रोसेस (ऑटोफैजी) ने उनके इलाज में मदद की।

सच्चाई: इस दावे के बारे में हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि भले ही यह एक नेचुरल प्रोसेस है, लेकिन इसे कैंसर का 'इलाज' मानना गलत है। डॉक्टर्स का मानना है कि कई बार ऑटोफैजी कैंसर सेल्स को जिंदा रखने में मदद कर सकती है, इसलिए मरीजों को डॉक्टर के बताए गए इलाज (कीमोथेरेपी/सर्जरी) पर ही भरोसा करना चाहिए।

एंटी-एजिंग के लिए NMN सप्लीमेंट्स
दावा: साउथ फिल्मों की दमदार अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु भी इस साल सेहत को लेकर किए अपने एक दावे की वजह से काफी चर्चा में रही थी। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले अपने मायोसिटिस नामक एक ऑटोइम्यून बीमारी से पीड़ित होने की बात स्वीकार की थी। इसी बीच उन्होंने NMN (Nicotinamide Mononucleotide) सप्लीमेंट्स को लेकर दावा किया ये सप्लीमेंट्स उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा या उल्टा (reverse aging) कर सकता है और एनर्जी लेवल बढ़ाता है।

सच्चाई: मेडिकल एक्सपर्ट्स की मानें, तो NMN सप्लीमेंट्स इंसानों के लिए सुरक्षित हैं या नहीं, इसका कोई लॉन्ग-टर्म डेटा मौजूद नहीं है। यह भले ही कुछ हद तक फायदा पहुंचा सकते हैं, लेकिन "उम्र बढ़ने की प्रोसेस को रिवर्स" करने के प्रमाण पर अभी भी और शोध की जरूरत है। 

स्टेज-4 कैंसर का इलाज
दावा: पूर्व भारतीय खिलाड़ी और नेता नवजोत सिंह सिद्धू अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। अपने ऐसे ही एक बयान को लेकर इस साल वह काफी ज्यादा सुर्खियों में थे, जब उन्होंने यह दावा किया था कि खास तरह की डाइट ने उनकी पत्नी के चौथे स्टेज के कैंसर सही करने में मदद की। उन्होंने दावा किया कि इंटरमिटेंट फास्टिंग, हर्बल ड्रिंक्स, नीम और हल्दी जैसी जड़ी-बूटियों की मदद से उनकी पत्नी ने कैंसर को मात दी है।

सच्चाई: उनके इस दावे के बाद से ही सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। साथ ही इस पर कई हेल्थ एक्सपर्ट ने उनके इस दावे को सिरे नकार दिया था। उन्होंने सिद्धू के दावों को अवैज्ञानिक और मेडिकल क्रेडिबिलिटी की कमी वाला बताकर खारिज कर दिया था।

Tags:

Latest News

सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी