हीटर से मिल रही गर्माहट से बढ़ रहा खतरा? डॉक्टरों ने क्यों किया अलर्ट

हीटर से मिल रही गर्माहट से बढ़ रहा खतरा? डॉक्टरों ने क्यों किया अलर्ट

देश के कई इलाकों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इससे हीटर का इस्तेमाल भी शुरू हो गया है. कुछ लोग तो रातभर हीटर चला रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका यूज सेहत को बिगाड़ रहा है. हाल के दिनों में अस्पतालों में ऐसे मरीज बढ़े हैं, जिन्हें सांस लेने में तकलीफ और लगातार सूखी खांसी की शिकायत हो रही है. डॉक्टर इसको ड्राई लंग्स डिजीज कह रहे है. इसका मतलब है कि लोगों को फेफड़ों में नमी का कम होना और ड्राइनेस की समस्या हो रही है. जिससे लगातार खांसी आ रही है.

हीटर से निकलने वाली गर्म हवाएं फेफड़ों और रेस्पिरेटरी ट्रैक की प्राकृतिक नमी कम कर रही है. इससे सांस की नली ड्राई हो रही है. इस वजह से संक्रमण और एलर्जी का खतरा भी बढ़ जाता है. जब फेफड़ों की सुरक्षा परत कमजोर होती है, तो सांस लेने में परेशानी भी हो सकती है. ऐसे में हीटर में रखना सेहत को नुकसान कर सकता है. कुछ लोगों के लिए ये ज्यादा खतरनाक भी बन सकता है.

किन लोगों को हीटर में नहीं रहना चाहिए?
डॉ. बताते हैं कि जिन लोगों को पहले से ही अस्थमा, सीओपीडी. ब्रोंकाइटिस जैसी समस्या है उनको हीटर में बैठने से ज्यादा समस्या होती है. अगर बहुत जरूरी नहीं है तो इसको हीटर में बैठने से बचना चाहिए. ऐसे लोगों में हीटर का यूज इन बीमारियों को और भी बढ़ा सकता है. ऐसे कुछ केस आ भी रहे हैं जिनमें इन बीमारियों के मरीजों की परेशानी बढ़ रही है, इसका प्रमुख कारण वैसे तो प्रदूषण है, लेकिन ये लोग हीटर का भी पिछले कुछ दिनों से यूज कर रहे हैं.

Read More Hair Care Tips: कंडीशनर लगाते समय कहीं आप भी तो नहीं करती ये 5 गलतियां? बाल दिख सकते हैं चिपचिपे और बेजान

डॉ. कहते हैं कि हीटर का यूज पूरी तरह नुकसानदायक नहीं है, लेकिन इसको रातभर चलाना ठीक नहीं है. जब बहुत अधिक ठंड हो तभी हीटर जलाएं और वह भी एक से 2 घंटे के लिए ही, खासकर बंद कमरे में लगातार हीटर चलाना शरीर को नुकसान दे सकता है.

Read More Train Travel Hygiene Tips: ट्रेन से लंबा सफर करने जा रहे हैं? संक्रमण से बचने के लिए इन 7 बातों का रखें ध्यान

बंद कमरे में हीटर चलाना क्यों है खतरनाक?
डॉ. बताते हैं कि कभी भी पूरी तरह बंद कमरे में हीटर नहीं चलाना चाहिए. इससे फेफड़ों में नमी कम होने लगती है. ऑक्सीजन का लेवल भी धीरे- धीरे कम हो सकता है. कमरे में कार्बन डाइऑक्साइड जमा हो सकती है. यह सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है.

ड्राई लंग्स डिजीज के लक्षण क्या हैं?

  • लगातार सूखी खांसी
  • सांस फूलना
  • गले में खराश
  • लेटते समय खांसी बढ़ जाना

हीटर का सही इस्तेमाल कैसे करें

  • बहुत तेज तापमान पर हीटर बिलकुल न चलाएं
  • कमरे में थोड़ी वेंटिलेशन हमेशा रखें
  • अस्थमा, COPD या सांस की कोई बीमारी है तो डॉक्टर से सलाह लेकर हीटर का यूज करें
  • हीटर को बहुत पास न रखें. कम से कम 2 फीट की दूरी होनी चााहिए
  • सोते समय हीटर चलाने से बचें.
  • अगर सांस लेने में परेशानी हो रही है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं
Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच