सावधान! फ्रिज में रखी 9 चीजें बन सकती हैं जहर, आज ही बदलें अपनी ये आदत, देखें पूरी लिस्ट

सावधान! फ्रिज में रखी 9 चीजें बन सकती हैं जहर, आज ही बदलें अपनी ये आदत, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। आज के समय में लगभग हर घर में फ्रिज का उपयोग आम हो गया है। हम डेली की कई चीजों को इसमें स्टोर करते हैं, जिससे वे ज्यादा दिनों तक फ्रेश बनी रहें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ डेली फूड्स ऐसे होते हैं, जिन्हें फ्रीज में नहीं रखना चाहिए।

इन फूड्स को फ्रिज में रखने से न केवल उनका स्वाद और टेक्सचर को खराब होता है, बल्कि कई बार उनकी न्यूट्रीशन क्वालिटी को भी नुकसान पहुंचा सकता है, क्योंकि फ्रिज की ठंडी और सूखी हवा हर फूड आइटम के लिए उपयुक्त नहीं होती। फिर देर किस बात कि आइए जानते हैं उन फूड्स के बारे में जिन्हें भूलकर भी फ्रीज में नहीं रखना चाहिए। 

आलू
फ्रिज की ठंडक आलू में मौजूद स्टार्च को शुगर में बदल देती है, जिससे उनका स्वाद मीठा और पकने पर अनहेल्दी हो सकता है। इसलिओ इन्हें ठंडी, सूखी जगह पर रखें।

Read More Hair Care Tips: कंडीशनर लगाते समय कहीं आप भी तो नहीं करती ये 5 गलतियां? बाल दिख सकते हैं चिपचिपे और बेजान

टमाटर
फ्रिज में रखने से टमाटर का टेस्ट फीका और टेक्सचर गाढ़ा हो जाता है। वे अपना जूस और मिठास खो बैठते हैं, जो खाने का स्वाद खराब कर सकता है।

Read More Train Travel Hygiene Tips: ट्रेन से लंबा सफर करने जा रहे हैं? संक्रमण से बचने के लिए इन 7 बातों का रखें ध्यान

प्याज
फ्रिज की नमी प्याज को नरम बना देती है और सड़ने के प्रोसेस को तेज कर देती है। इन्हें जालीदार टोकरी में रखें।

लहसुन
लहसुन को फ्रिज में रखने से वह अंकुरित हो सकता है और उसका फ्लेवर फीका पड़ जाता है। यह नमी में जल्दी खराब भी हो सकता है।

केला
फ्रिज में रखने से केले का छिलका जल्दी काला हो जाता है और अंदर का हिस्सा सड़ने लगता है। इन्हें रूम टेम्परेचर पर पकने दें।

शहद
शहद को फ्रिज में रखने से वह क्रिस्टलाइज हो जाता है, जिससे उसका इस्तेमाल मुश्किल हो जाता है। इसे हमेशा एयरटाइट जार में कमरे के तापमान पर रखें।

ब्रेड
फ्रिज में ब्रेड रखने से वह जल्दी सूख जाती है और उसका सॉफ्ट टेक्सचर खराब हो जाता है। लंबे समय के लिए डीप फ्रीजर बेहतर विकल्प है।

कॉफी
कॉफी फ्रिज की नमी को सोख लेती है, जिससे उसका फ्लेवर और अरोमा खराब हो जाता है। इसे हमेशा एयरटाइट कंटेनर में ठंडी, सूखी जगह पर रखें।

तेल
कुछ लोग कुकिंग ऑयल को फ्रिज में रखते हैं, लेकिन इससे तेल गाढ़ा और कभी-कभी सफेद हो जाता है। इसे ठंडी लेकिन नमी रहित जगह पर रखें। इन छोटी मगर अहम बातों का ध्यान रखकर आप अपने खाने की क्वालिटी, पोषण और स्वाद को लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच