आपके बालों को रातोंरात स्मूद बना देंगे 5 Hair Care Hacks, सुबह तक मिलेंगे रेशमी और सुलझे बाल

आपके बालों को रातोंरात स्मूद बना देंगे 5 Hair Care Hacks, सुबह तक मिलेंगे रेशमी और सुलझे बाल

नई दिल्ली। रात की नींद सिर्फ शरीर को नहीं, बल्कि आपके बालों को भी एक नया जीवन देने का मौका होती है। सोचिए- आप सो रहे हैं और उसी दौरान आपके बाल चुपचाप रिपेयर होकर सुबह तक और भी ज्यादा मुलायम, चमकदार और हेल्दी बन सकते हैं।

जी हां, अच्छे बाल पाना इतना मुश्किल भी नहीं, बस जरूरत है सोने से पहले कुछ स्मार्ट हैयर केयर ट्रिक्स (Hair Care Hacks) अपनाने की। अगर सुबह उठते ही आपके बाल उलझे, बेजान या फ्रिजी दिखते हैं, तो अब ये परेशानी खत्म होने वाली है। आइए, आपको बताते हैं कैसे।

सिल्क या सैटिन पिलोकेस पर सोएं
कॉटन पिलोकेस बालों की नमी सोख लेते हैं और उनमें लगातार रगड़ होने से फ्रिज, उलझन और टूटने की समस्या बढ़ जाती है। इसके मुकाबले सिल्क या सैटिन पिलोकेस बालों में मौजूद नैचुरल ऑयल को सुरक्षित रखते हैं और फ्रिक्शन कम करते हैं। इससे न सिर्फ बेडहेड कम होता है, बल्कि बाल ज्यादा स्मूद और शाइनी महसूस होते हैं।

Read More World Coffee Day: ब्लैक या मिल्क कॉफी, कौन सी बेहतर? जानें दूध मिलाने से नुकसान होता है या नहीं

बालों को हल्का गूंथें या बांधकर सोएं
रात में बाल खुले छोड़कर सोने से वे आसानी से उलझ जाते हैं और टूटने लगते हैं। हल्की चोटी बनाकर, पाइनएप्पल बन करके या सिल्क स्कार्फ में रैप करके सोने से बालों पर तनाव कम पड़ता है और स्ट्रैंड्स सुरक्षित रहते हैं। साथ ही, सुबह उठते ही आपके बालों में नेचुरली बनने वाली वेव्स या कर्ल्स एक बोनस की तरह मिलते हैं।

Read More Hair Care Tips: कंडीशनर लगाते समय कहीं आप भी तो नहीं करती ये 5 गलतियां? बाल दिख सकते हैं चिपचिपे और बेजान

गीले या नमी वाले बालों के साथ न सोएं
गीले बाल सबसे ज्यादा नाजुक होते हैं और सोते समय होने वाली रगड़ से टूटने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए कोशिश करें कि सोने से पहले बाल पूरी तरह सुखाए हुए हों। अगर कभी मजबूरी हो और बाल थोड़े नम हों, तो उन्हें हल्की-चोटी बना लें और माइक्रोफाइबर टॉवल या टर्बन का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, हेयर ड्रायर का कूल एयर सेटिंग फीचर यूज करें ताकि हीट से नुकसान न हो।

सोने से पहले बालों को हल्का डिटैंगल करें
रात में बालों को जेंटली कंघी करने से स्कैल्प के नैचुरल ऑयल पूरे बालों में फैल जाते हैं। चौड़े दातों का कंघा इस्तेमाल करने से बालों में नमी बनी रहती है और उलझने की संभावना कम होती है। इससे सुबह उठते ही बालों की टूटन और फ्रिजीनेस काफी हद तक कम हो जाती है।

लीव-इन कंडीशनर या ओवरनाइट हेयर मास्क का यूज
अगर आपके बाल ड्राई, डैमेज्ड या कलर-ट्रीटेड हैं, तो रात में लीव-इन कंडीशनर या ओवरनाइट मास्क लगाना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। ये प्रोडक्ट्स बालों को गहराई से हाइड्रेट करते हैं, उन्हें रिपेयर करते हैं और मजबूत बनाते हैं- वो भी बिना बालों को ऑयली बनाए। ध्यान रहे, मिड-लेंथ से लेकर एंड्स तक प्रोडक्ट लगाएं, फिर बालों को शॉवर कैप या सिल्क स्कार्फ में कवर कर लें। ऐसे में, सुबह हेयर वॉश के बाद आपको नई सॉफ्टनेस महसूस होगी।

Tags:

Latest News

मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल
Navratri 2026: अखंड ज्योत बुझ जाए या कलश गिर जाए तो क्या करें? जानें धार्मिक मान्यता के अनुसार उपाय
अब 'साइबर दीदी' बनकर गांव-गांव ऑनलाइन ठगी रोकेंगी बिहान दीदियां,स्टेट रैंकिंग में जिला 5वें नंबर पर
तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार