भिलाई के युवक को रकम दोगुना करने का झांसा देकर लाखों की ठगी, बाप-बेटे ने शराब कारोबारी बनकर युवक को लगाया लाखों का चूना

भिलाई के युवक को रकम दोगुना करने का झांसा देकर लाखों की ठगी, बाप-बेटे ने शराब कारोबारी बनकर युवक को लगाया लाखों का चूना भिलाई : रकम दोगुना करने का झांसा देकर भिलाई नगर थाना क्षेत्र में 41.99 लाख से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है । रीवा सीरमौर के रहने वाले आरोपी […]

भिलाई के युवक को रकम दोगुना करने का झांसा देकर लाखों की ठगी, बाप-बेटे ने शराब कारोबारी बनकर युवक को लगाया लाखों का चूना

Read More मोबाइल की लत पर लगाम! 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन का प्रस्ताव

भिलाई : रकम दोगुना करने का झांसा देकर भिलाई नगर थाना क्षेत्र में 41.99 लाख से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है । रीवा सीरमौर के रहने वाले आरोपी बाप-बेटे ने खुद को मध्यप्रदेश का बड़ा शराब कारोबारी बताकर युवक से रकम ऐंठते रहे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही।
प्रार्थी सेक्टर-2 निवासी शशिधर कुमार पांडेय के मुताबिक उसका पैतृक गांव रीवा मध्यप्रदेश है। करीब दो साल पहले रीवा में उसके मित्र चंद्रमणि सोनी के माध्यम से आरोपी सतीश शुक्ला से मुलाकात हुई। उस दौरान सतीश ने खुद को बड़ा शराब कारोबारी बताकर परिचय दिया. साथ ही उसने प्रलोभन दिया कि यदि वो अपना पैसा शराब के व्यापार में लगाएगा तो दो साल में उसका पैसा दोगुना कर देगा।
आरोपी सतीश फरवरी 2022 में भिलाई पहुंचा और सिविक सेंटर में दो लोगों के सामने शशिधर ने उसे 2 लाख रुपए दिया। एग्रीमेंट की बात पर सतीश के बड़े बेटे सचिन शुक्ला ने पूरी राशि मिलने पर एग्रीमेंट बनाकर देने की बात कही। आरोपी समय-समय पर रकम मांगते रहे इसके बाद पैसा डूबने का हवाला देकर रकम वापस नहीं की।

Read More होली पर शराब की रिकॉर्ड खपत: रायपुर में 4 दिनों में 58 करोड़ से ज्यादा की शराब की बिक्री, विदेशी ब्रांड की बढ़ी मांग

घर में गुंडे भेजने की दी धमकी
प्रार्थी ऑनलाइन 39 लाख 99 हजार रुपए की रकम सचिन शुक्ला और सतीश शुक्ला दोनों बाप-बेटे के एकाउंट में डाल चुके हैं. करीब दो साल बाद भी जब कोई फायदा नहीं हुआ तो प्रार्थी ने अपने कुल 41 लाख 90 रुपए लौटाने की बात कही. इस पर आरोपी पैसा डूबने की बात कहने लगे और रकम वापसी से इंकार कर दिया. साथ ही उसके घर गुंडे भेजने की धमकी देने लगे। तब शशीधर पान्डेय ने भिलाई नगर थाने में अपराध दर्ज कराया जिस पर थाना भिलाई नगर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 313/2024 धारा 420,409,34, भादंवि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया और प्रकरण में विवेचन जारी है। जिस पर दोनों ही आरोपी बाप बेटे की अग्रिम जमानत याचिका को जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग ने खारिज कर दिया है ।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

मल्हार महोत्सव की बैठक में बवाल: महिला अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष को जड़ा थप्पड़

राज्य

दूध बेचने के लिए अब लाइसेंस अनिवार्य: मिलावट पर लगाम के लिए FSSAI की सख्ती, बिना रजिस्ट्रेशन कारोबार पर होगी कार्रवाई दूध बेचने के लिए अब लाइसेंस अनिवार्य: मिलावट पर लगाम के लिए FSSAI की सख्ती, बिना रजिस्ट्रेशन कारोबार पर होगी कार्रवाई
देशभर में दूध और डेयरी उत्पादों में मिलावट की बढ़ती शिकायतों के बीच Food Safety and Standards Authority of India...
अनिल अंबानी के रिलायंस समूह पर ED का बड़ा एक्शन: 581 करोड़ की संपत्तियां जब्त, कई राज्यों में जमीन कुर्क
पीरियड्स लीव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: सुनवाई से किया इनकार, कहा- अनिवार्य करने पर महिलाओं के रोजगार पर पड़ सकता है असर
भोपाल में खनन कारोबारी पर आयकर का शिकंजा: दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर दूसरे दिन भी छापेमारी, कई अहम दस्तावेज बरामद
नेम प्लेट पर लिखा था IAS, लेकिन सच्चाई सामने आते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार