दुर्ग में 8 करोड़ की अफीम खेती का राजस्थान कनेक्शन: जोधपुर से बीज सप्लायर गिरफ्तार, 4 आरोपी पुलिस रिमांड पर

दुर्ग में 8 करोड़ की अफीम खेती का राजस्थान कनेक्शन: जोधपुर से बीज सप्लायर गिरफ्तार, 4 आरोपी पुलिस रिमांड पर

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में उजागर हुई अवैध अफीम खेती के मामले में अब राजस्थान कनेक्शन सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए राजस्थान के जोधपुर से अफीम के बीज सप्लाई करने वाले आरोपी छोटूराम को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के बाद मामले में कुल आरोपियों की संख्या चार हो गई है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी हुई है।

राजस्थान से जुड़े मास्टरमाइंड के तार
पुलिस के मुताबिक इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में छोटूराम के अलावा अफीम खेती का कथित मास्टरमाइंड विकास बिश्नोई भी राजस्थान का निवासी है। वहीं एक अन्य आरोपी मनीष ठाकुर दुर्ग जिले के समोदा गांव का रहने वाला है, जहां अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी। जांच में सामने आया है कि यह खेती Shivnath River के किनारे स्थित खेत में की जा रही थी, जिससे पुलिस को लंबे समय तक इसकी भनक नहीं लग पाई।

5 एकड़ से ज्यादा जमीन पर उगाई गई थी अफीम
पुलिस को सूचना मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए समोदा और झेनझरी गांवों के बीच करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल भूमि पर लगी अफीम की फसल को नष्ट कराया गया। मौके से पुलिस ने हजारों अफीम के पौधे, कई किलो डोडा और फूल बरामद किए हैं। प्रारंभिक आकलन के मुताबिक जब्त की गई अफीम की अनुमानित कीमत करीब 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जिससे यह मामला जिले के बड़े अवैध मादक पदार्थ मामलों में शामिल हो गया है।

Read More सेंधमारी कर शराब दुकान में घुसे चोर, ब्रांडेड शराब की बोतलों समेत नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस रिमांड में आरोपी, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और पूरे सप्लाई नेटवर्क का पता लगाया जा सके। इस कार्रवाई के लिए Vijay Agarwal ने एसीसीयू दुर्ग, थाना पुलगांव और चौकी जेवरा-सिरसा की संयुक्त पुलिस टीम की सराहना की है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

Read More Raipur Crime News: रायपुर की फैक्ट्री में रातभर लूटपाट! चौकीदार को बांधकर पीटा, 15 लाख का कॉपर वायर पार

Latest News

70 एकड़ जमीन के मालिक की आपत्ति पर निर्माण रोकने का आरोप, नायब तहसीलदार के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग 70 एकड़ जमीन के मालिक की आपत्ति पर निर्माण रोकने का आरोप, नायब तहसीलदार के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग
चोरी की पटकथा लिखती थी युवती, 9 सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चार नाबालिग भी शामिल
शराब पीने के बाद मचा मौत का तांडव, बसपा पार्षद समेत दो की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
रेड नदी में मौत का मंजर, नहाने उतरे पांच लोग गहरे पानी में समाए, दो के शव मिले, घाट पर उमड़ी भीड़
अधूरे मकानों ने खोली योजना की पोल, तीन ठेकेदारों पर 7.49 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज
शिक्षकों की छुट्टी पर भी डिजिटल पहरा, अब ऑफलाइन आवेदन नहीं होंगे मंजूर
6 मौतों और 37 यात्रियों के घायल होने के बाद शासन का बड़ा एक्शन, कोरिया आरटीओ अमित कश्यप अटैच
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 निरीक्षकों की नई तैनाती, सिविल लाइन से कोतवाली तक बदले प्रभारी
टैक्स चोरी में होटल वेलकम श्री सील होने से बौखलाया हिस्ट्रीशीटर दीपक टंडन।
घुमाने के बहाने पत्नी को ले गया पति, शिवनाथ नदी में मौत, मयूर मेश्राम हिरासत में
86 लाख की आय, 1.90 करोड़ खर्च, लक्ष्मण गाईन पर एसीबी का शिकंजा
वन माफियाओं पर आधी रात दबिश, 12 चक्का ट्रक समेत तीन वाहन जब्त, लकड़ी तस्करी के नेटवर्क की जांच तेज