महादेव सट्टा एप्प के आरोपियों को पकड़ने गई छत्तीसगढ़ भिलाई सायबर की टीम के चार पुलिसकर्मीयों को हैदराबाद पुलिस ने थाना में बैठाया, एक आरोपी ने की ऐसी हरकत….।

महादेव सट्टा एप्प के आरोपियों को पकड़ने गई छत्तीसगढ़ भिलाई सायबर टीम के चार पुलिसकर्मीयों को हैदराबाद पुलिस ने थाना में बैठाया, एक आरोपी ने की ऐसी हरकत….। दुर्ग : महादेव सट्टा एप्प में सिर्फ सटोरिये ही नहीं बल्कि प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा-कांग्रेस के नेता शामिल रहे है, उसी पर लगातार कार्यवाही पुलिस और ED […]


महादेव सट्टा एप्प के आरोपियों को पकड़ने गई छत्तीसगढ़ भिलाई सायबर टीम के चार पुलिसकर्मीयों को हैदराबाद पुलिस ने थाना में बैठाया, एक आरोपी ने की ऐसी हरकत….।

दुर्ग : महादेव सट्टा एप्प में सिर्फ सटोरिये ही नहीं बल्कि प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा-कांग्रेस के नेता शामिल रहे है, उसी पर लगातार कार्यवाही पुलिस और ED ने किया है। इसी कड़ी में भिलाई पुलिस को सूचना मिली की महादेव सट्टा एप के कुछ आरोपी तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में छिपे हुए हैं जिनको पकड़ने दुर्ग भिलाई की एक सायबर टीम के चार पुलिस कर्मीयों को हैदराबाद रवाना किया गया था जो वहां पहुंच कर वहां जानकारी एकत्र कर वहां के एक होटल में छापा मार कर चार आरोपियों को पकड़ने की कार्यवाही किए जिसमें से एक आरोपी पुलिस को देखकर हांटल के चौथी मंजिल से कुद गया जिससे वह घायल हो गया जिसे हैदराबाद के एक हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन आरोपी को पकड़ा है। परन्तु चौथे आरोपी जो चौथी मंजिल से कुद कर घायल हो गया है जिसके चलते हैदराबाद पुलिस ने चारों पुलिसकर्मी को थाने में बुला कर कर बैठा लिया है। इन पुलिसकर्मियों के नाम राकेश चौधरी, राजीव सिंह, भावेश पटेल और एक अन्य हैं। ये सभी अब हैदराबाद पुलिस थाने में है और हैदराबाद पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

उक्त मामले में मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई के सुपेला थाने में दर्ज अपराध महादेव सट्टा ऐप केस से जुड़े कुछ आरोपियों के तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में छिपे होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद तत्काल दुर्ग के भिलाई की सायबर सेल को हैदराबाद रवाना किया गया था। पुलिस की टीम ने आरोपियों की जानकारी जुटा कर हैदराबाद के एक होटल में छापा मारा। जिसके बाद पुलिस को सामने देख एक आरोपी हड़बड़ा गया और पकड़े जाने के डर से होटल के चौथे मंजिल से कूद गया। इसमें आरोपी को गंभीर चोट आई हैं और उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की गिरफ्त में आने से बचने के लिये उसने ऐसी हरकत की।

Read More प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की सुगबुगाहट: दीपक बैज की होगी छुट्टी या टीएस सिंहदेव संभालेंगे कमान?

हैदराबाद पुलिस ने दी ट्रांजिट रिमांड :

Read More छत्तीसगढ़ में MSP पर धान खरीदी में अनियमितता उजागर, 31 निलंबित, 3 पर एफआईआर

हैदराबाद पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी तो उन्होंने भिलाई सायबर पुलिस के चारों पुलिसकर्मियों को थाने में बुलाया गया। बताया जा रहा है इन चारों पुलिसकर्मियों को हैदराबाद के थाने में बुलाया गया था। हैदराबाद पुलिस ने चारों आरोपीयों को ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग ले जाने कि अनुमति दे दी है। फिलहाल दुर्ग भिलाई की सायबर पुलिस की टीम जो गई थी उनके द्वारा पकड़े गए आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग ला रही है। दुर्ग लाने के बाद उनसे पूछताछ और आगे की आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

वक्फ बोर्ड का ऐलान: गणतंत्र दिवस पर प्रदेशभर की मस्जिदों और वक्फ कार्यालयों में तिरंगा फहराने के निर्देश

राज्य

ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन
नई दिल्ली। बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर दुनिया भर में बहस तेज हो गई है। ऑस्ट्रेलिया...
मणिपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: मैतेई युवक की गोली मारकर हत्या, उग्रवादियों के सामने मांगता रहा जिंदगी की भीख
माघ मेला में नियम तोड़ने का आरोप, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को एक और नोटिस, स्थायी प्रतिबंध की चेतावनी
मध्य प्रदेश: बसंत पंचमी पर भोजशाला में साथ-साथ पूजा और नमाज, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों में तनाव, आतंकियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन तेज