भूपेश बघेल को कोयला स्कैम में जेल में बंद आरोपी सूर्यकांत तिवारी से नहीं मिलने देने पर पूर्व मंत्री केदार कश्यप का बड़ा ब्यान………..यह रिश्ता क्या कहलाता है?

भूपेश बघेल को कोयला स्कैम में जेल में बंद आरोपी सूर्यकांत तिवारी से नहीं मिलने देने पर पूर्व मंत्री केदार कश्यप का बड़ा ब्यान………..यह रिश्ता क्या कहलाता है? रायपुर : कोयला घोटाले के मामले में जेल में बंद आरोपी सूर्यकांत तिवारी से नहीं मिलने देने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जमकर बिफरे. इस पर सवालों […]

भूपेश बघेल को कोयला स्कैम में जेल में बंद आरोपी सूर्यकांत तिवारी से नहीं मिलने देने पर पूर्व मंत्री केदार कश्यप का बड़ा ब्यान………..यह रिश्ता क्या कहलाता है?

रायपुर : कोयला घोटाले के मामले में जेल में बंद आरोपी सूर्यकांत तिवारी से नहीं मिलने देने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जमकर बिफरे. इस पर सवालों की बौछार करते हुए वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने पूछा है कि घोटाले के मामले में जेल में बंद आरोपियों से बघेल को क्या काम पड़ गया और वह सूर्यकांत से मिलने के लिए इतने उतावले क्यों हो गए? आरोपी तिवारी के पत्र लिखने के बाद से बघेल को कौन सा डर सता रहा है? कश्यप ने कटाक्ष करते हुए बघेल से यह जानना चाहा है कि घोटाले के आरोपी सूर्यकांत से उनका क्या नाता है और यह रिश्ता कहलाता क्या है?
मंत्री कश्यप ने कहा कि कोयला घोटाला मामले में पिछले लगभग दो साल से एक आरोपी जेल में बंद है, जिसे कई महीनों से जमानत तक नहीं मिल रही है, उनसे मिलने की ऐसी आतुरता ‘आईने की तरह’ साफ बता रही है कि बघेल को एक बड़ा डर सता रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मानो सूर्यकांत ने कोर्ट में याचिका लगाकर बघेल को यह इशारा कर दिया है कि अब वह ज्यादा दिन तक राज दफन नहीं कर सकता, ज्यादा दिन तक चुप नहीं रह पाएगा, क्या इसीलिए बघेल अब उससे मिलकर इस बात को सुनिश्चित कर लेना चाहते हैं कि कहीं उनका पर्दाफाश तो नहीं हो रहा है? Also Read – मुख्यमंत्री ने हिंदी दिवस पर दी शुभकामनाएं अन्यथा तो किसी भी आरोपी से मिलने की इतनी जल्दबाजी, इतनी आतुरता बघेल क्यों दिखा रहे हैं? और नहीं मिलने देने पर बिफरकर इतनी नाराजगी क्यों जता रहे हैं? कश्यप ने कहा कि जब सूर्यकांत ने कोर्ट में यह लिखकर दे दिया है तो कोर्ट की अपनी प्रक्रिया है, कोर्ट उसको देखेगी। उसमें भूपेश बघेल तो कोर्ट का काम नहीं कर सकते हैं और न ही पुलिस का काम कर सकते हैं। मंत्री कश्यप ने कहा कि घपलों-घोटालों के आरोपियों का जो संरक्षण भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री रहते हुए किया था, वह आज भी जारी है, तो यह रिश्ता क्या कहलाता है? आखिर यह क्या मामला है, जिसकी वजह से भूपेश बघेल केवल और केवल अपराधियों से मिलना चाहते हैं, उनकी बातें करना चाहते हैं, उनकी वकालत करना चाहते हैं?

Read More नेपाल में Gen-Z का असर! मतगणना में बालेन शाह आगे, पिछड़ते नजर आए केपी ओली

कश्यप ने कहा कि मामला साफ है, इस बात से कतई इनकार नहीं किया जा सकता है कि यह घोटाला, मिलीभगत का घोटाला है और वह ‘पॉलिटिकल मास्टर’, जिसके बारे में जाँच एजेंसियाँ लगातार कहती रही है तो जांच एजेंसियों का इशारा किस तरफ है, यह पता चल रहा है. अब बघेल चाहे जितने नखरे-नौटंकी कर लें, अपनी बौखलाहट व नाराजगी चाहे जितनी दिखा लें, बघेल को अब यह बात अच्छी तरह से गांठ बांध लेनी चाहिए कि प्रदेश में अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का सुशासन चल रहा है. इसमें कोई कितना ही प्रलाप कर ले, छत्तीसगढ़ की गरीब जनता का पैसा खाने वाला व्यक्ति, उनका हक मारने वाला कोई व्यक्ति नहीं बचेगा। उन्होंने कहा, ‘विष्णु के सुशासन’ में कानून तो अपना काम करेगा ही और अपराधी चाहे जो हों, बघेल की सारी वकालत के बावजूद अपराधी को सींखचों के पीछे जाना ही पड़ेगा, यही उनकी तयशुदा नियति है।

Read More Char Dham Yatra 2026: चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए कब खुलेंगे कपाट और कैसे करें आवेदन

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

छत्तीसगढ़ में अवैध धर्मांतरण पर उम्रकैद तक की सजा, कैबिनेट ने दी धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 को मंजूरी

राज्य

Supreme Court Remark: मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, समान कानून पर जोर Supreme Court Remark: मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, समान कानून पर जोर
नई दिल्ली। महिलाओं को संपत्ति और उत्तराधिकार में समान अधिकार देने की मांग से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान...
नहर किनारे खड़ी कार से दो शव बरामद, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच, इलाके में दहशत
भाजपा नेता के बेटे पर गंभीर आरोप: युवती की शिकायत पर रेप केस दर्ज, वीडियो से ब्लैकमेल का दावा
दिल्ली के नांगलोई में भीषण हादसा: DTC बस ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने बसों में की तोड़फोड़ और आगजनी
Delhi Excise Case: हाईकोर्ट में CBI की याचिका पर सुनवाई, केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को नोटिस