पांच साल बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता गिल्डा ने हाईकोर्ट में अपनी एक करोड़, से ज्यादा बकाया फीस राज्य सरकार से दिलाने किया मांग

पांच साल बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता गिल्डा ने हाईकोर्ट में अपनी एक करोड़, से ज्यादा बकाया फीस राज्य सरकार से दिलाने किया मांग बिलासपुर : पूर्व महाधिवक्ता जुगल किशोर गिल्डा ने राज्य सरकार से अपनी फीस वसूली के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। उनका आरोप है कि राज्य सरकार के लिए सुप्रीम कोर्ट […]

पांच साल बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता गिल्डा ने हाईकोर्ट में अपनी एक करोड़, से ज्यादा बकाया फीस राज्य सरकार से दिलाने किया मांग

बिलासपुर : पूर्व महाधिवक्ता जुगल किशोर गिल्डा ने राज्य सरकार से अपनी फीस वसूली के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। उनका आरोप है कि राज्य सरकार के लिए सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ने के एवज में उन्हें फीस नहीं दी गई‌ उन्होंने याचिका में 1 करोड़ 10 लाख रुपए फीस बकाया होने की बात कहते हुए भुगतान की मांग की है।

अपनी याचिका में गिल्डा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में उन्होंने महाधिवक्ता रहते कई बार राज्य सरकार की तरफ से छत्तीसगढ़ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन समेत कई मामलों में पैरवी की. इसके लिए उनको इसकी फीस नहीं दी गई। मामले में सुनवाई के दौरान सीएसआईडीसी की ओर से कहा गया कि पूर्व महाधिवक्ता गिल्डा को सरकार ने नियुक्त नहीं किया था। इस पर गिल्डा के वकील ने कहा कि वे सरकार की ओर से महाधिवक्ता नियुक्त थे. ऐसे में उन्हें केस में अलग से नियुक्त करने का सवाल ही नहीं उठता. मामले की अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी।

Read More हरियाणा IDFC फर्स्ट बैंक फ्रॉड केस: 590 करोड़ के घोटाले में मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी

2018 में सरकार बदलने के बाद दिया था इस्तीफा
बता दें कि जुगल किशोर गिल्डा ने 23 जनवरी 2014 को छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता का पदभार ग्रहण किया था. इसके पूर्व वह जून 2006 से अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर कार्यरत थे. गिल्डा ने महाधिवक्ता रहते सर्वाधिक 94.22 प्रतिशत प्रकरणों में राज्य सरकार की ओर से प्रकरणों में सफलता हासिल की थी। 2018 में राज्य में सरकार बदलने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया और सुप्रीम कोर्ट में वकालत करने लगे थे।

Read More प्रशासनिक फेरबदल: सौरभ श्रीवास्तव मुख्यमंत्री के ओएसडी नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को नगरीय प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

होली पर बिलासपुर पुलिस का सख्त पहरा, 128 बदमाश भेजे गए जेल चप्पे चप्पे पर तैनात है पुलिस बल

राज्य

Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई
मुंबई/नई दिल्ली। देश की प्रमुख फूड कंपनी Britannia Industries को जीएसटी विभाग ने 6.37 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस जारी...
कमिश्नरी सिस्टम पर कानूनी सवाल: हाईकोर्ट ने गृह सचिव और इंदौर पुलिस आयुक्त को जारी किया नोटिस, जाने क्या है मामला.....
सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश: देरी की कीमत चुकानी होगी, मुआवजा लेट तो पेनल्टी खुद भरेगा नियोक्ता
School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
HPV Vaccine India: सर्वाइकल कैंसर से बेटियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 9–14 साल की लड़कियों को मिलेगा मुफ्त टीका