गरियाबंद में हीरा तस्करी का बड़ा खुलासा: 4.5 लाख के 9 हीरों के साथ महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद में हीरा तस्करी का बड़ा खुलासा: 4.5 लाख के 9 हीरों के साथ महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद। Gariaband Police ने अवैध हीरा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 लाख 50 हजार रुपये कीमत के हीरों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। मैनपुर थाना पुलिस और स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक महिला सहित तीन आरोपियों को उस समय दबोचा गया, जब वे ग्राहकों की तलाश में संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 9 नग चमकीले बहुमूल्य खनिज पदार्थ जब्त किए हैं, जिन्हें प्रारंभिक जांच में हीरा बताया जा रहा है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सीकासार जाने वाले रास्ते पर कुछ लोग अवैध रूप से हीरे बेचने की फिराक में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही मैनपुर पुलिस और स्पेशल टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। तलाशी के दौरान महिला आरोपी के पास से 5 नग और दोनों पुरुष आरोपियों के पास से 4 नग कुल 9 हीरे बरामद किए है। बरामद खनिज पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके पर ही जब्ती की कार्रवाई पूरी कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया।WhatsApp Image 2026-05-16 at 7.32.59 AM (1)

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भानुमति यादव निवासी मोहंदा, कुशल नेताम निवासी पीपल कन्हार और अर्जुन पांडे निवासी बेगरपारा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से अवैध खनिज कारोबार से जुड़े हो सकते हैं और संभावित खरीदारों की तलाश कर रहे थे। मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 3(5) तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read More LPU में रेप की अफवाह के बाद भड़का विवाद, हाईवे जाम और आगजनी के बीच परीक्षाएं टलीं

Chhattisgarh Police अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों के पास इतने महंगे हीरे कहां से आए और इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है या नहीं ? अधिकारियों का मानना है कि इस अवैध कारोबार का संबंध राज्य के अन्य जिलों या पड़ोसी राज्यों से भी जुड़ा हो सकता है। पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल, संपर्कों और लेन-देन की भी जांच कर रही है। इस कार्रवाई को गरियाबंद जिले में अवैध खनिज तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।  

Read More सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने

Latest News

सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने
पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी