पत्रकारिता को कलंकित कर रहे फर्जी पत्रकार , गिरोह बनाकर करते है वसूली का धंधा ,

पत्रकारिता को कलंकित कर रहे फर्जी पत्रकार , गिरोह बनाकर करते है वसूली का धंधा , रायपुर : प्रदेश में न्यूज वेब पोर्टल की आड़ में व्लैकमेलिंग और अवैध वसूली की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है । अनाधिकृत और कुकुरमुत्ते की तरह उग आए वेब पोर्टलों पर सरकार द्वारा कारगर रोक नहीं लगाने […]

पत्रकारिता को कलंकित कर रहे फर्जी पत्रकार , गिरोह बनाकर करते है वसूली का धंधा ,

रायपुर : प्रदेश में न्यूज वेब पोर्टल की आड़ में व्लैकमेलिंग और अवैध वसूली की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है । अनाधिकृत और कुकुरमुत्ते की तरह उग आए वेब पोर्टलों पर सरकार द्वारा कारगर रोक नहीं लगाने तथा न्यूज पोर्टलों को सरकारी विज्ञापन की सुविधा मिलने से इसकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है । स्वतंत्र पत्रकारिता के नाम पर वेब पोर्टल की आड़ में तथाकथित पत्रकार अवैध उगाही और ब्लैकमेलिंग के जरिए मोटी कमाई का रास्ता ढूंढते हैं । कुछ लोग इसे शार्टकट से कमाई करने का जरिया बनाने में लगे हैं ।

दरअसल मामला प्रदेश की राजधानी का है जहाँ तथा कथित पत्रकार राहुल गिरी गोस्वामी स्वतंत्र बोल नामक पोर्टल का संचालन करता है । इस टाइटल के आधार पर क्या इन पोर्टल वालो को इतनी स्वतंत्रता मिल जाती है कि यह किसी की भी व्यक्ति के निजता का उलग्घन करने से बाज नही आते है । किसी अधिकारी के निजी जीवन में दखलदांजी करना यह किसी भी तरह से पत्रकारिता में स्वीकारोक्ति नही है । इस तरह से किसी की निजता का उलग्घन और उसे समाज मे परोसा जाना यह घृणित अपराध की श्रेणी में आता है ।

Read More सबसे पतले iPhone Air पर सबसे बड़ा डिस्काउंट, मिल रही है 20 हजार से ज्यादा की छूट!

उल्लेखनीय है कि इस तरह से निजता को समाज मे परोसने के पीछे की मंशा क्या है यह एक गिरोह की तरह अधिकारियों को टार्गेट करते है और अधिकारियों से मोटी रकम की मांग करते है । जब इन्हें पैसे नही मिलता तो यह इस तरह से निजी जीवन को छापकर खुद को पत्रकार समाज का हितैषी बताते है ।

Read More सड़क पर मौत बनकर दौड़ रही है लापरवाही, एसएसपी बोले- शराब पीकर गाड़ी चलाई तो खैर नहीं

इन जैसे ब्लैकमेलरों की वजह से पत्रकारिता अपने कलंकित दौर से गुजर रही है ।अगर इस पर लगाम नही लगाई गई तो वह दिन दूर नही की लोकतंत्र का चौथा स्तंभ अपनी विश्वसनीयता को खो देगा इस पर अंकुश लगाया जाना बेहद जरूरी है ।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की सुगबुगाहट: दीपक बैज की होगी छुट्टी या टीएस सिंहदेव संभालेंगे कमान?

राज्य

‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से सियासी तूफान: दिल्ली मेयर के खिलाफ AAP का धरना, इस्तीफे की उठी मांग ‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से सियासी तूफान: दिल्ली मेयर के खिलाफ AAP का धरना, इस्तीफे की उठी मांग
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) की राजनीति में उस वक्त बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब मेयर राजा इकबाल...
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच में नया बवाल: मृत कैप्टन के रिश्तेदार को AAIB का समन, पायलट फेडरेशन भड़का
विज्ञापन के चक्कर में दौड़ हारी! सलमान-ह्रितिक पर केस, हर्जाने की रकम सुन कर हैरत में पड़ जायेंगे आप
मणिकर्णिका घाट ध्वस्तीकरण विवाद: कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना, अजय राय बोले – “देवी अहिल्याबाई की धरोहर खतरे में”
टैक्स विवाद की आंच: आनंदा डेयरी पर आयकर का बड़ा हमला, हापुड़ और बुलंदशहर में छापेमारी का सिलसिला