आबकारी कमिश्नर पाठक ने कहा…35 को दिया गया था नोटिस सभी अधिकारियों ने दे दिया है जवाब……..शराब रायल्टी चोरी करने वाला कोई अधिकारी नहीं बचेगा ,……..पर किसके शह पर किया गया है, के सवाल पर साधी चुप्पी

आबकारी कमिश्नर पाठक ने कहा…35 को दिया गया था नोटिस सभी अधिकारियों ने दे दिया है जवाब……..शराब रायल्टी चोरी करने वाला कोई अधिकारी नहीं बचेगा ,……..पर किसके शह पर किया गया है, के सवाल पर साधी चुप्पी बिलासपुर : आबकारी आयुक्त जनक पाठक ने बताया कि रायल्टी चोरी और शराब के अवैध परिवहन मामले में […]


आबकारी कमिश्नर पाठक ने कहा…35 को दिया गया था नोटिस सभी अधिकारियों ने दे दिया है जवाब……..शराब रायल्टी चोरी करने वाला कोई अधिकारी नहीं बचेगा ,……..पर किसके शह पर किया गया है, के सवाल पर साधी चुप्पी

बिलासपुर : आबकारी आयुक्त जनक पाठक ने बताया कि रायल्टी चोरी और शराब के अवैध परिवहन मामले में 35लोगो को नोटिस जारी किया गया था। सभी 35 लोगों ने निर्धारित समय और तारीख के भीतर जवाब पेश किया है। अधिकारियों के स्पष्टीकरण की जांच होगी। जांच के दौरान लगाए गए आरोप में यदि कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। दोषी अधिकारियों के नाम का खुलासा भी किया जाएगा। पर उनसे जब यह पुछा गया था यह चोरी किसके इशारे और शह पर किया गया है तो उन्होंने यह कहते हुए टाल दिया की यह जांच का विषय है।पर सवाल यह उठता है ईडी की कार्यवाही के बाद ही आखिर नोटिस क्यों? जब आपको मालूम था की चोरी हो रही है तो यह कार्यवाही पहले क्यों नहीं? इसका मतलब साफ है यह चोरी किसी के शह पर किया गया है। जिसे ईडी ने पकड़ लिया है जिससे बचने के लिए यह कार्यवाही किया जा रहा है।

ईडी के बाद अब राज्य शासन का चाबुक

Read More डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर में अचानक धुआं, पायलट ने कराई इमरजेंसी लैंडिंग

ईडी कार्यवाही और जांच पड़ताल के बाद राज्य शासन के आबकारी विभाग ने एक सप्ताह पहले विभाग के कुल 35 अधिकारियों को नोटिस जारी किया। नोटिस में बताया कि आबकारी विभाग के अधिकारियों ने साल 2019-20 से 2022-23 के दौरान प्रभार में रहते हुए शराब रायल्टी की चोरी किया है। साथ ही डिस्लेरी मालिकों के साथ मिलकर शराब के अवैध परिवहन और कर चोरी को अंजाम देने दस्तावेजों में कूटरचना भी किया है।

Read More पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता का एसटी प्रमाण पत्र निरस्त: महाराष्ट्र के मूल निवासी ने दशकों तक उठाया छत्तीसगढ़ में आरक्षण का 'लाभ', अब रिकवरी की उठने लगी मांग

रायल्टी चोरी और अवैध परिवहन का आरोप

ईडी कार्यवाही के दौरान मामला सामने आने के बाद आबकारी मंत्रालय ने जांच का फैसला किया। एक सप्ताह पहले विभाग के उपायुक्त आबकारी, सहायक आयुक्त अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी और सहायक जिला आबकारी अधिकारियों को नोटिस जारी किया। दस जुलाई तक सभी अधिकारियों को लगाए गए आरोपों का जवाब पेश करने को कहा। नोटिस में स्पष्ट किया गया कि अधिकारियों ने साल 2019-20 से 2022-23 तक प्रभार में रहते हुए निजी हितों के लिए डिस्लेरी मालिकों के साथ मिलकर राज्य शासन को राजस्व का नुकसान पहुंचाया है। रायल्टी चोरी को अंजाम दिया है। कूटरचना के अलावा शराब के अवैध परिवहन में सहयोग भी किया है।

इस अधिकारी पर 12 करोड़ घोटाला का था आरोप

जानकारी देते चलें कि आबकारी आयुक्त ने ऐसे अधिकारियों को भी नोटिस जारी किया है। जिनके खिलाफ पहले भी वित्तीय अनियमितता को लेकर कार्यवाही हुई है। ईडी ने ऐसे अधिकारियों की सूची को आबकारी विभाग को भी दिया है। बताते चलें कि महासमुन्द में 2017-18 और 2018-19 के दौरान 12 करोड़ रूपए कैश कलेक्शन का घोटाला सामना आया था। मामले में राज्यशासन ने जांच का आदेश देते हुए अधिकारी को निलंबित किया। यद्यपि अधिकारी अब बहाल हो चुके हैं। लेकिन जांच रिपोर्ट अभी भी ढण्डे बस्ते में है।

बिलासपुर में साढ़े चार करोड़ घोटाला का आरोप

इसी तरह बिलासपुर आबकारी विभाग में 2012-13 में तात्कालीन आबकारी अधिकारी पर ठेकेदारों के साथ मिलीभगत कर साढ़े चार करोड़ बैंक गारंटी घोटाला का मामला सामने आया। अधिकारी को तत्काल निलंबित किया गया। और फिर बहाल भी किया गया। लेकिन ना तो जांच का पता चला और ना ही कार्रवाई की जानकारी आज तक किसी को मिली है।

ईडी की कार्यवाही के बाद सरकार भी कार्यवाही को लेकर सख्त हुआ

बहरहाल ईडी कार्यवाही के बाद राज्य शासन ऐसे अधिकारियो के खिलाफ नोटिस भेजकर सख्त कदम उठाने का संकेत दिया है। देखने वाली बात होगी कि नोटिस का अंजाम भी क्या महासमुन्द,बिलासपुर, जांजगीर समेत अन्य जिलों में हुए वित्तीय अनियमितता जैसा ही होगा। या फिर राज्य शासन सख्त कार्रवाई करेगी। बहरहाल आबकारी आ्युक्त जनक कुमार पाठक के बयान से संकेत मिल रहा है कि रायल्टी चोरी करने वालें अधिकारियों पर जरूर कार्रवाई होगी।

नहीं बचेंगे दोषी अधिकारी..आबकारी आयुक्त

मामले में आबकारी आयुक्त जनक कुमार पाठक ने बताया कि बताए गए सत्र के दौरान तात्कालीन समय जिलों के प्रभारियों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के माध्यम से लगाए गए आरोपों की जानकारी दी गयी है। दस जुलाई को सभी अधिकारियों को जवाब पेश करना था। कुल 35 अधिकारियों ने जवाब पेश किया है। स्फ्ष्टीकरण की जांच होगी। जांच में जिस अधिकारी को रायल्टी चोरी का दोषी पाया गया। उसके खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

तालाब खुदाई में सोना मिलने का झांसा… 10 लाख ठगकर फरार, दो आरोपी अब भी फरार

राज्य

मोदी रैली से पहले तनाव: कोलकाता में BJP-TMC समर्थकों में झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा मोदी रैली से पहले तनाव: कोलकाता में BJP-TMC समर्थकों में झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित ब्रिगेड रैली से पहले राजनीतिक तनाव बढ़ गया।...
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की हिरासत खत्म: केंद्र सरकार ने NSA के तहत लिया फैसला, जल्द होगी रिहाई
LPG गैस संकट पर संसद में हंगामा: TMC के सांसद कीर्ति आजाद ने मोदी सरकार को घेरा, बयान से सदन में बढ़ी गरमाहट, देखे वीडियो
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकला भारत का दूसरा LPG टैंकर ‘नंदा देवी’, 46 हजार टन गैस लेकर भारत की ओर
सिंगरौली के अडानी पावर प्लांट में फिर हादसा: ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, गुस्साए श्रमिकों ने की तोड़फोड़