ED का बडा एक्शन 7 लोगों को किया गिरफ्तार, IAS से होगी पुछताछ

ED का बडा एक्शन 7 लोगों को किया गिरफ्तार, IAS से होगी पुछताछ रांची : ईडी ने रांची में सेना और सरकार की जमीन में फजीर्वाड़े से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के केस में एक सर्किल इंस्पेक्टर भानु प्रताप सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में गुरुवार को ईडी की टीमों ने […]

ED का बडा एक्शन 7 लोगों को किया गिरफ्तार, IAS से होगी पुछताछ

रांची : ईडी ने रांची में सेना और सरकार की जमीन में फजीर्वाड़े से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के केस में एक सर्किल इंस्पेक्टर भानु प्रताप सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में गुरुवार को ईडी की टीमों ने झारखंड के सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट के डायरेक्टर आईएएस छवि रंजन सहित 18 लोगों के झारखंड, बिहार, बंगाल स्थित 21 ठिकानों पर छापामारी की थी। ईडी ने छापामारी के दौरान छवि रंजन से पूछताछ भी की थी। अब उन्हें आगे की पूछताछ के लिए समन किया जाएगा।

गिरफ्तार लोगों में कारोबारी बंगाल के आसनसोल निवासी कारोबारी प्रदीप बागची, सीआई भानु प्रताप, अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान और मोहम्मद सद्दाम शामिल हैं। इन लोगों के ठिकानों पर छापमारी के दौरान ईडी ने जमीन-जायदाद से सैकड़ों डीड, कागजात, हेराफेरी के लिए तैयार किए गए फर्जी दस्तावेज, सील-मुहर, अंचल कार्यालय के सरकारी रजिस्टर आदि बरामद किए हैं। ये कागजात बड़े-बड़े बक्शों में रखे गए थे। ईडी ने आईएएस छवि रंजन से उनका मोबाइल लेकर जांच की। इसमें पाया गया कि उन्होंने जमीन हेराफेरी से जुड़े मामले में ईडी की संभावित कार्रवाई और पूछे जाने वाले सवालों के जवाब तैयार कर रखे थे।

Read More नेपाल में मस्जिद तोड़-फोड़ के बाद तनाव, भारतीय सीमा पर सुरक्षा कड़ी

बता दें कि छवि रंजन कुछ महीनों पहले तक रांची के उपायुक्त के तौर पर पदस्थापित थे। रांची के बरियातू इलाके में सेना की 4.5 एकड़ जमीन है। इसकी खरीद-बिक्री में फर्जीवाड़े का मामला उनके कार्यकाल के दौरान ही सामने आया था। इसके बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया था। इसी मामले में ईडी ने पिछले साल नवंबर में कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल, रांची में न्यूक्लियस मॉल के मालिक व्यवसायी विष्णु अग्रवाल, खरीद-बिक्री में शामिल प्रदीप बागची और दिलीप घोष नामक व्यक्तियों और भूमि निबंधन करने वाले अफसरों से जुड़े दो दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी

Read More बिलासपुर के मोपका सब स्टेशन में भीषण आग से हड़कंप, रिहायशी इलाके में फैली दहशत

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

बिलासपुर प्रेस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 26 जनवरी को, सीएम विष्णु देव साय दिलाएंगे शपथ

राज्य

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासी भूचाल: ED ने ममता बनर्जी, DGP और पुलिस कमिश्नर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का किया रुख पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासी भूचाल: ED ने ममता बनर्जी, DGP और पुलिस कमिश्नर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का किया रुख
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही राजनीतिक हलचल तेज़ होती जा रही है। इसी बीच प्रवर्तन...
रांची का हादसा: दो मासूम भाई-बहन 10 दिन से लापता, टायर जलाकर प्रदर्शन, जांच में जुटी पुलिस
सिंगरौली में लोकायुक्त का सख्त संदेश: भ्रष्ट बाबू 3,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, जमीन नामांतरण के लिए मांगी थी घुस
पन्ना में खाद के लिए ‘महाभारत’ ! सरकार विरोधी नारों से गूंजा नेशनल हाईवे, पुलिस से हुई तीखी झड़प
रांची में मेयर की कुर्सी पर महिलाओं का राज, पुरुष उम्मीदवार हर बार रहे पीछे