ED ने किया चावल घोटाले का खुलासा…. जांच में सर्चिंग के दौरान संदिग्ध दस्तावेज डिजिटल डिवाइस 01 करोड़ 06 लाख रुपए नगदी की हुई जप्ती…

ED ने किया चावल घोटाले का खुलासा…. जांच में सर्चिंग के दौरान संदिग्ध दस्तावेज डिजिटल डिवाइस 01 करोड़ 06 लाख रुपए नगदी की हुई जप्ती… रायपुर : प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में मार्कफेड के पूर्व एमडी और छत्तीसगढ़ के कुछ राइस मिलर्स के ठिकानों पर की कार्रवाई को लेकर खुलासा किया है। ED ने […]

ED ने किया चावल घोटाले का खुलासा…. जांच में सर्चिंग के दौरान संदिग्ध दस्तावेज डिजिटल डिवाइस 01 करोड़ 06 लाख रुपए नगदी की हुई जप्ती…

रायपुर : प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में मार्कफेड के पूर्व एमडी और छत्तीसगढ़ के कुछ राइस मिलर्स के ठिकानों पर की कार्रवाई को लेकर खुलासा किया है। ED ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा है- 20-21 अक्टूबर को मार्कफेड के पूर्व MD, छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स संगठन के कोषाध्यक्ष और कुछ सदस्यों, जिला मार्केटिंग ऑफिसर और कुछ राइस मिलर्स और कस्टम मिलिंग से जुड़े हुए लोगों के घर पर जांच की गई।

प्रदेश में हुए चावल घोटाले से जुड़ी इस जांच में सर्चिंग के दौरान कई संदिग्ध दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और 1 करोड़ 6 लाख कैश मिला है। ED ने इनकम टैक्स की शिकायत के आधार पर जांच शुरू की। पहले पड़े आयकर छापों में विभाग को जानकारी मिली थी कि छत्तीसगढ़ के कुछ अधिकारी, राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मिलीभगत की। मार्कफेड से जुड़े लोगों ने साजिश रची और करोड़ों की रिश्वत हासिल कर मिलर्स को फायदा पहुंचाया।

Read More Surya Arghya Vidhi: सूर्य देव को अर्घ्य देते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, यहां पढ़ें पूरी विधि

ED ने अपने आधिकारिक बयान में कहा – धान की कस्टम मिलिंग के लिए सरकार ने 120 रुपए प्रति क्विंटल धान का भुगतान किया । छत्तीसगढ़ राज्य राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर के साथ मिलकर मार्कफेड के एमडी मनोज सोनी ने रिश्वत की रकम वसूलना शुरू कर दिया। 20 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से ये रिश्वत मिलर्स से ली गई ।

Read More हादसा या हत्या? गौरांग बोबड़े केस में पुलिस की जांच पर उठे सवाल, आरोपी बाइज्जत रिहा

मार्कफेड एमडी ने केवल उन्हीं राइस मिलर्स के बिलों को भुगतान की मंजूरी दी, जिन्होंने नगद राशि का भुगतान किया। ED की जांच से पता चला कि मिलर्स को भुगतान 40 रुपए से बढ़ाकर 120 रुपए प्रति क्विंटल करने के बाद 500 करोड़ रुपए के भुगतान जारी किए गए। 175 करोड़ रुपए की रिश्वत मिली, जिसे रोशन चंद्राकर ने मार्कफेड एमडी की मदद से हासिल किया है।

कारवाई में नान घोटाले का जिक्र ED ने नहीं किया

रायपुर के तिल्दा नेवरा में अमित चावल उद्योग के ठिकानों पर भी ED ने दबिश दी थी। कोरबा, दुर्ग और तिल्दा में छापेमारी की गई थी। नान घोटाले से जुड़ी जांच के दावे सामने आए मगर अपनी कार्रवाई में नान घोटाले का जिक्र ED ने नहीं किया है। ED ने ये भी साफ नहीं किया है कि किस व्यक्ति के पास से क्या मिला है।

दुर्ग में राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष और शिक्षा व्यवसायी कैलाश रूंगटा के घर पर भी छापा पड़ा था। कैलाश रूंगटा जिले के पुराने राइस मिलर हैं। व्यवसायी के दुर्ग और भिलाई स्थित ठिकानों पर 20 अक्टूबर की सुबह 2 अलग-अलग टीमें पहुंचीं। कैलाश रूंगटा के दुर्ग स्थित न्यू दीपक नगर में ईडी की टीम ने पहुंचकर जांच की थी।

कोरबा जिले के वरिष्ठ बीजेपी नेता और व्यवसायी गोपाल मोदी के घर पर भी ED का छापा पड़ा था। गोपाल मोदी वर्तमान में बीजेपी के जिला कोषाध्यक्ष हैं। वो राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कोरबा शहर में गोपाल मोदी पेट्रोल पंप और चित्रा टॉकीज के मालिक हैं। वे 4 राइस मिलों के भी मालिक हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव टिकट के लिए भी दावेदारी की थी। कोरबा जिले में ही ED में ने कटघोरा राइस मिलर्स एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के भी ठिकानों पर छापा मारा था।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

वक्फ बोर्ड का ऐलान: गणतंत्र दिवस पर प्रदेशभर की मस्जिदों और वक्फ कार्यालयों में तिरंगा फहराने के निर्देश

राज्य

ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन
नई दिल्ली। बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर दुनिया भर में बहस तेज हो गई है। ऑस्ट्रेलिया...
मणिपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: मैतेई युवक की गोली मारकर हत्या, उग्रवादियों के सामने मांगता रहा जिंदगी की भीख
माघ मेला में नियम तोड़ने का आरोप, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को एक और नोटिस, स्थायी प्रतिबंध की चेतावनी
मध्य प्रदेश: बसंत पंचमी पर भोजशाला में साथ-साथ पूजा और नमाज, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों में तनाव, आतंकियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन तेज