सूर्यकांत तिवारी को लेकर ED ने हाईकोर्ट में दायर की एक और याचिका, निचली अदालत के इस फैसले को दी चुनौती…

सूर्यकांत तिवारी को लेकर ED ने हाईकोर्ट में दायर की एक और याचिका, निचली अदालत के इस फैसले को दी चुनौती…

सूर्यकांत तिवारी को लेकर ED ने हाईकोर्ट में दायर की एक और याचिका, निचली अदालत के इस फैसले को दी चुनौती… रायपुर : कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। सूर्यकांत तिवारी की गिरफ्तारी के बाद ED ने अब निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी है और जांच […]

सूर्यकांत तिवारी को लेकर ED ने हाईकोर्ट में दायर की एक और याचिका, निचली अदालत के इस फैसले को दी चुनौती

रायपुर : कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। सूर्यकांत तिवारी की गिरफ्तारी के बाद ED ने अब निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी है और जांच प्रभावित होने का दावा किया है। दरअसल, स्पेशल कोर्ट ने ED को आदेश दिया है ,कि सूर्यकांत तिवारी से उनके वकील के सामने पूछताछ की जाए और हर एक दिन की अंतराल में उन्हें वकील से मिलने दिया जाए। ED ने इस फैसले का विरोध किया और हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दिया है।

सूर्यकान्त तिवारी की ओर से अर्जेंट हियरिंग का आवेदन भी किया गया था जिसे खारिज भी कर दिया गया है। ED सूर्यकांत तिवारी की रिमांड आगे बढ़ाने का भी प्रयास करेगी। बता दें, कल 10 नवंबर को सूर्यकांत तिवारी की रिमांड पूरी हो रही है। और न्यायालय में पेश किया जाएगा और ED एक बार फिर से रिमांड पर मांगेगी।

Read More चार करोड़ का एनीकट पानी के आगे बेबस! बाढ़ आई तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई पूरी संरचना

गिरफ्तारी के बाद ED ने पूछताछ करने के लिए कोर्ट रिमांड मांगी। कोर्ट ने उसकी 12 दिन की रिमांड स्वीकार की। इस दौरान सूर्यकांत तिवारी के वकील ने कोर्ट से आग्रह किया था कि उन्हें वकील के सामने पूछताछ करने की छूट दी जाए। इस आग्रह के बाद कोर्ट ने इस बात से तो इनकार कर दिया था, कि तिवारी से पूछताछ वकील के सामने की जाए, लेकिन कोर्ट ने इसके आदेश दिए थे कि पूछताछ के दौरान उसके वकील दूर बैठें और उनकी देखरेख में सवाल-जवाब हो।

Read More CG News: धमतरी में मवेशियों के अवैध परिवहन का पर्दाफाश, पुलिस की घेराबंदी में पकड़ी गई पिकअप; चार मवेशियों के साथ तीन आरोपी दबोचे गए

बता दें कि कल ही कर्नाटक हाईकोर्ट से सूर्यकांत तिवारी को राहत मिली है। सूर्यकांत तिवारी के खिलाफ बेंगलुरू में इनकम टैक्स के मामले में दर्ज अपराध पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्टे लगा दिया है। स्टे किस चीज पर लगाया गया है यह तो मालूम फिर हाल मालूम नहीं चला है पर सूर्यकांत तिवारी के वकील फैजल रिजवी के मुताबिक अदालत ने सूर्याकांत तिवारी के खिलाफ दर्ज किए गए मामले में राहत दी है।

Tags:

Latest News

रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब
म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 11 राज्यों से जुड़े तार, छह गिरफ्तार
ट्रांसफर आदेश नहीं माना, फिर भी मिला राज्यपाल पुरस्कार, शिकायत के महीनों बाद जागा विभाग, व्याख्याता पर जांच शुरू
CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच
CG News: धमतरी में मवेशियों के अवैध परिवहन का पर्दाफाश, पुलिस की घेराबंदी में पकड़ी गई पिकअप; चार मवेशियों के साथ तीन आरोपी दबोचे गए
CG News: खैरागढ़ में चाकू-छुरी पर पुलिस की पैनी नजर, रखने वाले ही नहीं बेचने और धार लगाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
CG News: नर्सिंग कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, पदोन्नति वाले पदों पर संविदा नियुक्ति का विरोध; 15 हजार स्टाइपेंड की मांग
ट्रंप सरकार का AI पोस्टर बना विवाद की वजह, ‘Mr. Singh’ के नाम पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जताई नाराजगी
Red Fort Blast: लाल मंदिर पर नहीं मिली जगह तो लाल किले की ओर मुड़ी कार, NIA चार्जशीट में साजिश की पूरी टाइमलाइन का खुलासा
Bihar News: हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर भरभराकर गिरा, 7 मजदूर घायल; लोहे के मलबे में फंसे मजदूर को निकालने की कोशिश
Sagar Liquor Tragedy: खेत में नकली शराब की ‘फैक्ट्री’, बोतल पर ‘सागर गोल्ड’ का लेबल और गांवों में मौतें! अब न्यायिक जांच खोलेगी नेटवर्क का राज
CG News: घर में फंदे से लटकी मिली 26 वर्षीय शिक्षिका, आत्मानंद स्कूल में थी पदस्थ; मौत की वजह अब भी अनसुलझी