कांग्रेस शासन में 5 साल से निलंबित डॉ. पुनीत गुप्ता हुए बहाल, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस शासन में 5 साल से निलंबित डॉ. पुनीत गुप्ता हुए बहाल, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी रायपुर : राजधानी रायपुर के डीकेएस हाॅस्पिटल में हुए करोड़ों रूपये के घोटाले में निलंबित डाॅ.पुनित गुप्ता को बहाल कर दिया गया है। पिछले 5 सालों से निलंबित पुनित गुप्ता पर DKS हाॅस्पिटल में पदस्थापना के दौरान अस्पताल अधीक्षक […]

कांग्रेस शासन में 5 साल से निलंबित डॉ. पुनीत गुप्ता हुए बहाल, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर : राजधानी रायपुर के डीकेएस हाॅस्पिटल में हुए करोड़ों रूपये के घोटाले में निलंबित डाॅ.पुनित गुप्ता को बहाल कर दिया गया है। पिछले 5 सालों से निलंबित पुनित गुप्ता पर DKS हाॅस्पिटल में पदस्थापना के दौरान अस्पताल अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे। कांग्रेस सरकार में उन पर आर्थिक अनियमितता के गंभीर आरोप लगाते हुए निलंबित कर दिया गया था। इस मामले में डाॅ.पुनित गुप्ता को 5 साल की निलंबन अवधि के बाद बहाल कर रायपुर मेडिकल कॉलेज में ओएसडी के पद पर पोस्टिंग की गई
आपको ज्ञात होगा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने इन पर उपकरण खरीदी व अन्य मामलों में अनियमितता व भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर इन्हें 17 मई 2019को निलंबित कर दिया गया था।

Read More चंडी माता मंदिर में हंगामा: नशे में धुत युवकों ने पुजारी-सेवादारों पर किया हमला, पूरी घटना CCTV में कैद

विभिन्न अनियमितता मामले में निलंबित किए गए डीके अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉ. पुनीत गुप्ता को बहाल कर दिया गया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को जारी किए गए आदेश में उन्हें जेएन मेडिकल कालेज का ओएसडी बनाया गया है। साथ ही आदेश में उनके खिलाफ विभागीय जांच जारी रहने का उल्लेख भी किया गया है। डॉ. पुनीत गुप्ता पर डीकेएस पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ रिसर्च सेंटर के नाम पर अनियमितता का आरोप था। इन मामलों को लेकर उन्हें निलंबित कर दिया गया था और मामले में एफआईआर कराई गई थी। इस प्रकरण में विभागीय स्तर पर जांच जारी थी।

Read More होली की खुशियां मातम में बदलीं: मामूली विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग सहित 8 आरोपी गिरफ्तार

इस दौरान डॉ. गुप्ता द्वारा बिना किसी गंभीर आरोप के पांच साल के निलंबन को समाप्त करनेके लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था। मामले की जांच के दौरान जांच आयुक्त द्वारा इस पर शासन स्तर पर फैसला लेने और कोई आपत्ति नहीं होने का अभिमत दिया गया था। इसके साथ ही डॉ. गुप्ता द्वारा लगाए गए आरोप के मामले में जांच के दौरान सहयोग करने की सहमति दी गई थी।

जारी रहेगी विभागीय जांच

विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को अवर सचिव के हस्ताक्षर युक्त आदेश में उन्हें बहाल करते हुए पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है। इस दौरान इस बात का भी जिक्र किया गया है कि उनके खिलाफ विभागीय जांच जारी रहेगी और निलंबन अवधि का निराकरण विभागीय जांच के गुण-दोष के आधार पर पृथक से किया जाएगा। आपको ज्ञात होगा कि इनके खिलाफ रायपुर के पुलिस थाने में अपराध भी दर्ज है जिसमें ये जमानत पर हैं।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

Bilaspur Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 130 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, नई पोस्टिंग आदेश जारी

राज्य

मशीनों के सहारे चल रही जिंदगी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इच्छामृत्यु की मंजूरी मशीनों के सहारे चल रही जिंदगी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इच्छामृत्यु की मंजूरी
नई दिल्ली। भारत की न्यायिक व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण मिसाल पेश करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार किसी मरीज...
Supreme Court Remark: मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, समान कानून पर जोर
नहर किनारे खड़ी कार से दो शव बरामद, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच, इलाके में दहशत
भाजपा नेता के बेटे पर गंभीर आरोप: युवती की शिकायत पर रेप केस दर्ज, वीडियो से ब्लैकमेल का दावा
दिल्ली के नांगलोई में भीषण हादसा: DTC बस ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने बसों में की तोड़फोड़ और आगजनी