नाबालिग से बालात्कार करने वाले डाक्टर का हाईकोर्ट के आदेश पर अब होगा DNA टेस्ट ………. पूर्व मे DNA से करता रहा इंकार

नाबालिग से बालात्कार करने वाले डाक्टर का हाईकोर्ट के आदेश पर अब होगा DNA टेस्ट ………. पूर्व मे DNA से करता रहा इंकार

नाबालिग से बालात्कार करने वाले डाक्टर का हाईकोर्ट के आदेश पर अब होगा DNA टेस्ट ………. पूर्व मे DNA से करता रहा इंकार बिलासपुर :  युवती से 14 साल तक रेप करने वाले डॉक्टर का डीएनए टेस्ट कराने का हाईकोर्ट ने दिया है आदेश । बता दें कि युवती ने एक बच्ची को जन्म दिया […]

नाबालिग से बालात्कार करने वाले डाक्टर का हाईकोर्ट के आदेश पर अब होगा DNA टेस्ट ………. पूर्व मे DNA से करता रहा इंकार

बिलासपुर :  युवती से 14 साल तक रेप करने वाले डॉक्टर का डीएनए टेस्ट कराने का हाईकोर्ट ने दिया है आदेश । बता दें कि युवती ने एक बच्ची को जन्म दिया है, जिसका पिता उसने डॉक्टर को बताया है। इस मामले में युवती की शिकायत पर डॉक्टर को गिरफ्तार भी किया गया था, लेकिन उसने अपना DNA देने से मना कर दिया था । इसके बाद युवती ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने डॉक्टर, पीड़िता और उसकी बच्ची का DNA टेस्ट कराने का आदेश दिया है। दरअसल, बस्तर क्षेत्र में पदस्थ एक डॉक्टर के पास एक महिला इलाज के लिए जाती थी। महिला के साथ उसकी 13 साल की बेटी भी जाती थी। साल 2005 में डॉक्टर ने बेटी के साथ पहले छेड़छाड़ किया, फिर धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। 

साल 2010 में युवती की शादी मध्यप्रदेश में हो गई। इसके बाद भी डॉक्टर उसे डरा-धमका कर मायके आने पर युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस बीच साल 2011 में युवती ने एक बच्ची को जन्म दिया, जिसे युवती ने डॉक्टर का होना बताया है। इसके बाद साल 2019 में मायके आने पर डॉक्टर ने फिर अपने क्लीनिक में उससे रेप और मारपीट की। बार-बार की धमकी, मारपीट और दुष्कर्म से तंग आकर युवती ने हिम्मत जुटाकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, रेप और अन्य धाराओं में डॉक्टर के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी का ब्लड सैंपल व DNA टेस्ट कराने कहा, लेकिन डॉक्टर ने इनकार कर दिया तो पीड़िता ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई, जिसमें उसने डॉक्टर का DNA टेस्ट कराने की मांग की। मामले की सुनवाई जस्टिस एनके व्यास की बेंच में हुई। कोर्ट ने कहा कि सच का पता लगाने के लिए डॉक्टर का DNA टेस्ट जरूरी है। कोर्ट ने विवेचना अधिकारी को पीड़िता, उसकी बेटी और डॉक्टर का DNA कराने की अनुमति दे दी है।

Read More SECR जांच रिपोर्ट में खुलासा : बिलासपुर में तकनीकी खामी, तो नैला में लापरवाही से हादसा

Read More बिलासपुर में दिनदहाड़े गुंडागर्दी, दो थाना क्षेत्रों में मारपीट की वारदात, वायरल वीडियो के बाद एक्शन में पुलिस

Tags:

Latest News

जल संसाधन विभाग में हजारों करोड़ का टेंडर घोटाला अयोग्य कंपनियों को ठेका देने चीफ सेक्रेटरी को किया गुमराह जल संसाधन विभाग में हजारों करोड़ का टेंडर घोटाला अयोग्य कंपनियों को ठेका देने चीफ सेक्रेटरी को किया गुमराह
हाई कोर्ट के आदेश की अनदेखी, महिला आरक्षण मामले में स्वास्थ्य सचिव और PSC सचिव को अवमानना नोटिस
चर्चित सीडी कांड सहित सांसदों और विधायकों के खिलाफ लंबित मामलों की हाईकोर्ट ने जारी की स्टेटस रिपोर्ट
CG Crime News: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर हो रही थी करोड़ों के गांजे की तस्करी! सुकमा पुलिस ने 223 किलो गांजा के साथ 3 तस्करों को दबोचा
नक्सलियों के नाम पर दहशत की साजिश! फर्जी बैनर लगाने के आरोप में BJP नेता समेत 2 गिरफ्तार
मोबाइल में लिखा 'गॉड मुझे बुला रहे हैं.........', और झूल गया फांसी पर
छत्तीसगढ़ में स्कूल में मचा सियासी घमासान! साइकिल योजना पर उठे भ्रष्टाचार के सवाल, रवि भगत को पुलिस ने लिया हिरासत में
CM Vishnu Deo Sai Announcement: सावन से पहले भोरमदेव पहुंचे सीएम साय, भगवान भोलेनाथ का किया जलाभिषेक; कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा
सक्ती राजपरिवार में सुप्रीम कोर्ट की दखल, कथित यौन उत्पीड़न मामले में हाई कोर्ट के फैसले पर राज्य और आरोपी को नोटिस
रायपुर में Viral Reel बना मुसीबत! बीच सड़क बाइक पर खतरनाक स्टंट, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर उठे सवाल
रायपुर में Social Media पर वायरल Pool Party Poster से बवाल! 4999 में एंट्री, लोकेशन सीक्रेट, पुलिस अलर्ट
Raipur Breaking: मेकाहारा अस्पताल में अचानक लगी आग, कैजुअल्टी वार्ड में मची अफरा-तफरी; दमकल की कई गाड़ियां मौके पर