CG Fridge Blast: देर रात फ्रिज में जोरदार धमाका, घर में लगी आग… अंदर फंसी महिला की दर्दनाक मौत

CG Fridge Blast: देर रात फ्रिज में जोरदार धमाका, घर में लगी आग… अंदर फंसी महिला की दर्दनाक मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के Bilaspur में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। Sarkanda थाना क्षेत्र में देर रात घर में रखे फ्रिज में अचानक धमाका हो गया, जिसके बाद पूरे मकान में भीषण आग फैल गई। इस हादसे में घर में अकेली मौजूद 57 वर्षीय जया अग्रवाल की जिंदा जलकर मौत हो गई।

अचानक हुआ जोरदार धमाका
जानकारी के अनुसार जया अग्रवाल Lingiyadih में Sai Temple Lingiyadih के पीछे स्थित अपने घर में रहती थीं। रविवार देर रात अचानक घर में रखे फ्रिज में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ ही घर में आग की लपटें फैल गईं। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने देखा कि गली के एक मकान से आग की तेज लपटें उठ रही हैं।Fridge-Blast

लोगों ने बाल्टियों से बुझाई आग
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद के लिए कोशिश शुरू की। पार्षद दिलीप पाटिल की मदद से लोगों ने बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश की। साथ ही तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। कुछ ही देर में Bilaspur Fire Brigade और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Read More केवल कागजों तक सीमित न रहे प्रगति, जमीन पर भी दिखे योजनाओं और विकास कार्यो का असर

आग बुझने के बाद मिला महिला का शव
जब आग पर काबू पाने के बाद घर के अंदर तलाशी ली गई, तो जया अग्रवाल गंभीर रूप से झुलसी हुई हालत में मिलीं। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।स्थानीय लोगों के मुताबिक शुरुआत में सभी को लगा कि गैस सिलेंडर फटने से आग लगी होगी, लेकिन बाद में जांच में सामने आया कि फ्रिज में ब्लास्ट होने से यह हादसा हुआ।image-2026-03-16T104304.990

Read More CG News: ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में किया गया टैक्स फ्री, राज्यपाल-सीएम और विधानसभा अध्यक्ष ने साथ देखी फिल्म, CM साय ने की घोषणा

पुलिस जांच में जुटी
Chhattisgarh Police ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फ्रिज में ब्लास्ट किस कारण से हुआ।

Latest News

ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी
MP News: आयुष्मान योजना में रिकॉर्ड की गड़बड़ी पर 11 अस्पतालों को नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; जवाब नहीं तो हट सकते हैं पैनल से
प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर छात्र की लात-घूंसों से पिटाई
CG News: मुख्यमंत्री निवास में सजा छत्तीसगढ़ी रंग, तीजा-पोरा तिहार में दिखी लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक
20 दिन बाद फिर बाघिन का हमला, खेत में खाद डाल रहा किसान गंभीर घायल, एटीआर वन क्षेत्र में बढ़ी दहशत