महिला समूह से 8.85 लाख की ठगी! सदस्यों के नाम पर लोन लेकर खुद उड़ाए पैसे, 2 साल बाद गिरफ्तारी

महिला समूह से 8.85 लाख की ठगी! सदस्यों के नाम पर लोन लेकर खुद उड़ाए पैसे, 2 साल बाद गिरफ्तारी

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के Rajnandgaon जिले में महिला स्व-सहायता समूह से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। Dongargaon थाना पुलिस ने ‘प्रज्ञा महिला स्व-सहायता समूह’ से 8.85 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में फरार चल रही महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले दो साल से पुलिस की पकड़ से बाहर थी।

समूह के नाम पर लिया 8.85 लाख का लोन
जानकारी के अनुसार ग्राम Karethi में संचालित ‘प्रज्ञा महिला स्व-सहायता समूह’ की अध्यक्ष गणेशिया बाई बघेल पर आरोप है कि उन्होंने समूह की अन्य सदस्यों को बिना जानकारी दिए बैंक से 8,85,000 रुपये का लोन ले लिया। आरोप है कि यह राशि समूह के खाते में जमा करने के बजाय उन्होंने अपने निजी खर्च में इस्तेमाल कर ली।

टीवी, फ्रिज और शेयर मार्केट में लगाए पैसे
जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने लोन की पूरी राशि टीवी, फ्रिज, कूलर खरीदने, घर की मरम्मत और शेयर मार्केट में निवेश करने में खर्च कर दी। समूह की महिलाओं को इस लोन की जानकारी तक नहीं दी गई।

Read More बिलासपुर: मैरिज हॉल व रिसॉर्ट की गाड़ियां सड़क पर, रोजाना जाम से जूझ रहे लोग

शिकायत के बाद खुला मामला
समूह की एक सदस्य ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को धोखे में रखकर बैंक से लोन लिया और पैसे का निजी उपयोग किया। शिकायत के आधार पर Chhattisgarh Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Read More CG News: रायपुर के मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में छात्र की मौत, कमरे से मिले फेंटानिल और इंजेक्शन; ओवरडोज की आशंका में जांच

नागपुर से हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने आरोपी महिला को Nagpur के Kalamna इलाके से गिरफ्तार किया। पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है और समूह के पैसों की रिकवरी को लेकर भी कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी
MP News: आयुष्मान योजना में रिकॉर्ड की गड़बड़ी पर 11 अस्पतालों को नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; जवाब नहीं तो हट सकते हैं पैनल से
प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर छात्र की लात-घूंसों से पिटाई
CG News: मुख्यमंत्री निवास में सजा छत्तीसगढ़ी रंग, तीजा-पोरा तिहार में दिखी लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक
20 दिन बाद फिर बाघिन का हमला, खेत में खाद डाल रहा किसान गंभीर घायल, एटीआर वन क्षेत्र में बढ़ी दहशत
Hanuman Ansh 2: विराट-अनुष्का के बाद अब हॉलीवुड की बड़ी स्टार की एंट्री? जूलिया रॉबर्ट्स को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा संकेत
J&K Encounter: भद्रवाह के जंगलों में आतंकियों से आमना-सामना, सुरक्षा बलों ने एक को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी
Bilaspur-Delhi Flight: आसमान में एक इंजन ने दिया जवाब, 54 लोगों की अटकीं सांसें; दिल्ली IGI पर Alliance Air की इमरजेंसी लैंडिंग
CG News: जिस बस का था इंतजार, वही बन गई काल! कोरिया में दूसरी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
CG News: न पुल, न एंबुलेंस की राह… खाट पर मरीज को कंधों से उठाकर उफनता नाला पार कराने को मजबूर हुए ग्रामीण
जामिया गर्ल्स हॉस्टल में मेस को लेकर बवाल, ‘खाना खराब’ होने की शिकायत के बाद छात्राओं का धरना; ठेका रद्द करने की मांग