अपने पूर्व पति के खिलाफ तलाकशुदा महिला उत्तरी चुनावी मैदान में, इस सीट से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

अपने पूर्व पति के खिलाफ तलाकशुदा महिला उत्तरी चुनावी मैदान में, इस सीट से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

अपने पूर्व पति के खिलाफ तलाकशुदा महिला उत्तरी चुनावी मैदान में, इस सीट से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव बंगाल : पश्चिम बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान तलाकशुदा जोड़े का आमना-सामना होने वाला है। राज्य में बनी इस तरह की स्थिति को लेकर काफी चर्चा हो रही है। तृणमूल कांग्रेस ने सुजाता मंडल को बांकुरा […]

अपने पूर्व पति के खिलाफ तलाकशुदा महिला उत्तरी चुनावी मैदान में, इस सीट से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव


बंगाल : पश्चिम बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान तलाकशुदा जोड़े का आमना-सामना होने वाला है। राज्य में बनी इस तरह की स्थिति को लेकर काफी चर्चा हो रही है। तृणमूल कांग्रेस ने सुजाता मंडल को बांकुरा जिले की बिष्णुपुर सीट से टिकट दिया है, जो अपने पूर्व पति और भाजपा उम्मीदवार सौमित्र खान के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। भाजपा ने इस महीने की शुरुआत में ही घोषणा कर दी थी कि खान बिष्णुपुर से चुनावी मैदान में उतारेंगे। अब टीएमसी ने रविवार को उसी सीट से मंडल के नाम का ऐलान कर दिया।
साल 2021 में पश्चिम बंगाल में पिछला विधानसभा चुनाव हुआ। इससे पहले ही सौमित्र खान और सुजाता मंडल में अलगाव हो गया। वैसे यह सीट तृणमूल ने जीत ली थी। खान की पत्नी जब TMC सदस्य तौर पर राजनीति में शामिल हुईं तभी उन्होंने कैमरे के सामने तलाक की घोषणा कर दी। सौमित्र की गिनती बिष्णुपुर के वरिष्ठ नेताओं में होती है। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले वह तृणमूल से भाजपा में शामिल हो गए थे। यह दिलचस्प है कि उस समय उनकी पत्नी ने उनके लिए प्रचार किया था।
बता दें कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी ने रविवार को राज्य की सभी 42 लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने 7 सांसदों को टिकट नहीं दिया है और कुछ नए चेहरों को मैदान में उतारा है, जिनमें पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान भी शामिल हैं। पार्टी ने 23 सांसदों में से 16 को फिर से उम्मीदवार बनाया है। तृणमूल कांग्रेस ने 7 मौजूदा सांसदों को टिकट नहीं दिया है जिनमें बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह भी शामिल हैं जो 2 साल पहले भाजपा छोड़कर राज्य में सत्तारूढ़ दल में शामिल हो गए थे। टीएमसी के उम्मीदवारों की सूची में 12 महिलाओं के नाम हैं। 26 नए उम्मीदवारों में 6 व्यक्ति राजनीति के क्षेत्र में बिल्कुल ही नए हैं। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल के 2 मंत्रियों-पार्थ भौमिक और बिप्लब मित्रा- सहित एक राज्यसभा सदस्य और 9 विधायकों को लोकसभा चुनावों के लिए टिकट दिया गया है

Tags:

Latest News

बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल
शिकायत सही मिली अब, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की मान्यता खत्म करने की सिफारिश
बिलासपुर भाजपा दफ्तर में बवाल मेयर और पार्षदों में तीखी नोकझोंक एक दूसरे को बताया कांग्रेसी
दलालों के इशारे पर पास हुए करोड़ों के बिल जल संसाधन विभाग के ईएनसी उइके के घोटालों की सीबीआई जांच की उठी मांग
स्कूल बस पर कहर बनकर टूटा ट्रक: खरोरा में बच्चों से भरी बस को मारी टक्कर, गेट उखड़ा, ड्राइवर फरार
अब आत्मानंद स्कूलों में ‘फ्री एजुकेशन’ नहीं: 9वीं–12वीं के छात्रों से सालाना फीस वसूली का फैसला
भिलाई में नशे का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: पंजाब से हेरोईन लाकर खपाने की साजिश नाकाम, किराए के मकान से 18.69 लाख की ड्रग्स संग 4 तस्कर गिरफ्तार
परिवार बना ‘ड्रग कार्टेल’: दो बेटियों के साथ मिलकर चलाती थी नशे का साम्राज्य, 250 CCTV खंगालने के बाद दिल्ली पुलिस ने कुसुम को दबोचा
समानता की ओर बड़ा कदम: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसवुमेन को सरकारी शिक्षक भर्ती में आवेदन की दी अनुमति, अब अलग भर्ती नीति पर भी मंथन
पश्चिम बंगाल के भवानीपुर जिले में साधु-संतों से कथित मारपीट पर घमासान, Suvendu Adhikari का TMC पर सीधा हमला, दोनों पक्ष आमने-सामने
चुनावी घमासान के बीच ED का बड़ा एक्शन: शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री Partha Chatterjee के घर छापा, फिर तेज हुई जांच की रफ्तार
यमुना में मौत का मंजर: मथुरा नाव हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, 20 मोटरबोट के साथ जारी तलाश, 7 श्रद्धालु अब भी लापता, 10 शव पंजाब रवाना