Korba Breaking: VIP गेस्ट हाउस में आधी रात ‘अफसरों की महफिल’ का खुलासा, DSPM प्लांट के अधिकारी शराब पार्टी करते रंगे हाथों पकड़े, धुएं और शोर ने खोला राज

 Korba Breaking: VIP गेस्ट हाउस में आधी रात ‘अफसरों की महफिल’ का खुलासा, DSPM प्लांट के अधिकारी शराब पार्टी करते रंगे हाथों पकड़े, धुएं और शोर ने खोला राज

कोरबा: Korba में सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां वीआईपी गेस्ट हाउस में DSPM प्लांट (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी थर्मल पावर स्टेशन) के वरिष्ठ अधिकारियों की कथित शराब पार्टी का खुलासा हुआ है। चीफ केमिस्ट गोवर्धन सिदार समेत पांच अधिकारी मौके पर शराब पीते पकड़े गए, जिनका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। घटनास्थल से बीयर और शराब की कई बोतलें बरामद होने की बात भी सामने आई है।e15c3b42-f0d1-4cb8-bc18-951e069807be_1776609998939

बताया जा रहा है कि उसी समय गेस्ट हाउस में भाजपा नेताओं की बैठक चल रही थी। कार्यकर्ताओं को एक कमरे से तेज आवाज और सिगरेट के धुएं की गंध महसूस हुई, जिसके बाद उन्होंने अंदर जाकर देखा तो अधिकारी पार्टी करते नजर आए। यह जानकारी तत्काल उद्योग मंत्री Lakhanlal Dewangan को दी गई, जिन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।gifs22_1776613196

घटना के दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष Dharamlal Kaushik, महापौर संजू देवी राजपूत और जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी भी गेस्ट हाउस में मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कमरे में धुआं भरा हुआ था और बाद में किचन के फ्रीजर से भी शराब की बोतलें मिलीं। यह भी दावा किया जा रहा है कि इस तरह की गतिविधियां पहले भी यहां होती रही हैं, जिससे पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े हो रहे हैं।image-gifs1_1776613207

Read More नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग

मंत्री के निर्देश के बाद DSPM प्रबंधन हरकत में आया है। कंपनी के एमडी एस.के. कटियार ने पूरे मामले की जांच के आदेश देते हुए कहा है कि यदि अधिकारी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने सरकारी परिसरों के उपयोग और अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।

Read More बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी

Latest News

क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ? क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ?
क्षमता से 53% ज्यादा कैदी, फिर भी 200 बंदियों की ओपन जेल नहीं हो सकी शुरू, हाईकोर्ट में पेश आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
न वेतन का भरोसा, न सीपीएफ का हिसाब! आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक नाराज
Rajnandgaon News: गोवंश का सिर मिलने से राजनांदगांव में तनावपूर्ण माहौल, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन और चक्काजाम
Raigarh News: राशन के हिसाब में बड़ा अंतर! सोनबरसा दुकान से चावल और नमक गायब, जांच के बाद FIR दर्ज
Supreme Court: बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना समाधान नहीं! ऑनलाइन सुरक्षा और मौलिक अधिकारों पर कोर्ट का जोर
Aamcho Bastar: न सड़क, न एंबुलेंस! बीमार महिला को कांवड़ में अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण, विकास के दावों पर सवाल
CG News: डिप्टी CM अरुण साव चोटिल, लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लगी चोट; सिम्स में कराया इलाज
CG News: सरहदें पार कर मुकम्मल हुई मोहब्बत, नीदरलैंड के क्रिस्टीयान ने छत्तीसगढ़ की क्रिस्टीना को बनाया हमसफर
Korba News: कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, गिनती के दौरान खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
Raipur Crime News: 53 लाख की उठाईगिरी के बाद गीजर-टीवी और खिलौनों में छिपाई रकम, हजारों CCTV फुटेज से पकड़े गए दो आरोपी
Kota Road Accident: कोटा एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, नाले में गिरी 25 यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर; 8 मौतों की सूचना