NJV EXCLUSIVE: कुंभकर्णी नींद में आबकारी विभाग या कोचियों से है सेटिंग? बिलासपुर में आंगन में चल रही थी कच्ची शराब की 'फैक्ट्री', पुलिस ने किया भंडाफोड़

NJV EXCLUSIVE: कुंभकर्णी नींद में आबकारी विभाग या कोचियों से है सेटिंग? बिलासपुर में आंगन में चल रही थी कच्ची शराब की 'फैक्ट्री', पुलिस ने किया भंडाफोड़

बिलासपुर । न्यायधानी बिलासपुर में अवैध शराब का कारोबार किस कदर बेलगाम हो चुका है, इसकी ताजा बानगी चकरभाठा और तारबाहर थाना क्षेत्रों में देखने को मिली है। हैरान करने वाली बात यह है कि अवैध शराब पर लगाम कसने के लिए जिस आबकारी विभाग को भारी-भरकम फौज और संसाधन दिए गए हैं, वह गहरी नींद में सोया हुआ है। या यूं कहें कि आबकारी अमले की कोचियों और शराब माफियाओं के साथ गहरी 'सेटिंग' है। शहर के बीचों-बीच आंगन में कच्ची शराब की बाकायदा फैक्ट्री चल रही थी और आबकारी विभाग को भनक तक नहीं थी। आखिरकार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस को वह काम करना पड़ा, जो मूल रूप से आबकारी विभाग का है।

 

आबकारी को सिर्फ 'बार' और 'सिम्बा बियर' से मतलब?


बिलासपुर में यह चर्चा आम है कि आबकारी विभाग का पूरा फोकस सिर्फ बड़े बार कारोबारियों पर मेहरबानी दिखाने और 'सिम्बा बियर' जैसी प्रीमियम शराब की बिक्री की मॉनिटरिंग तक सिमट कर रह गया है। गली-मोहल्लों में पनप रहे शराब के अवैध अड्डों और कोचियों से शायद आबकारी अमले का 'मंथली फिक्स' है, तभी तो शहर के भीतर धड़ल्ले से शराब उतारी जा रही है और विभाग आंखें मूंदे बैठा है। पुलिस की इस कार्रवाई ने आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली की पूरी तरह से पोल खोलकर रख दी है।

Read More चार्जशीट में नया खुलासा: कोयले के बाद अब आयरन पैलेट पर भी 100 रुपए प्रति टन की वसूली, डायरी में IAS मौर्य को 1 करोड़ देने की ....


चकरभाठा में आंगन में चल रही थी 'फैक्ट्री'


सबसे बड़ी और चौंकाने वाली कार्रवाई चकरभाठा थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि वर्मा मोहल्ले में बड़े पैमाने पर हाथ भट्टी से महुआ शराब बनाई जा रही है। जब पुलिस की टीम ने दबिश दी, तो वहां का नजारा देखकर खुद खाकी भी हैरान रह गई। आरोपी इतने बेखौफ थे कि उन्होंने अपने घर के खुले आंगन में ही कमर्शियल चूल्हा और गैस सिलेंडर लगाकर शराब उतारने की मिनी फैक्ट्री खोल रखी थी।
पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों- रवि वर्मा, बंटी वर्मा और रानी वर्मा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 15-15 लीटर वाले 28 प्लास्टिक के डिब्बों में भरकर रखी गई कुल 425 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई है। इसके साथ ही 4 एल्यूमीनियम डेचकी, 2 बड़े चूल्हे और 2 गैस सिलेंडर भी बरामद किए गए हैं। सोचिए, इतने बड़े पैमाने पर शराब बन रही थी, महक पूरे मोहल्ले में फैल रही होगी, लेकिन आबकारी विभाग के उड़नदस्ते को इसकी कोई खबर नहीं थी!

Read More डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू

 

तारबाहर: स्कूटी से हो रही थी होम डिलीवरी


शराब सिंडिकेट का नेटवर्क सिर्फ बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी बेखौफ सप्लाई भी जारी है। तारबाहर थाना पुलिस ने सीएमडी चौक के पास चर्च के सामने घेराबंदी कर एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला पूनम सिंह परस्ते अपनी स्कूटी (CG 10 BY 4473) में एक थैले के अंदर 50 नग देशी प्लेन मदिरा छिपाकर सप्लाई करने जा रही थी। पुलिस ने शराब और स्कूटी दोनों को जब्त कर लिया है।

उठ रहे हैं गंभीर सवाल


बिलासपुर पुलिस ने दो थानों में कार्रवाई करते हुए कुल 434 लीटर शराब के साथ 4 आरोपियों (जिनमें 1 महिला भी शामिल है) को सलाखों के पीछे भेज दिया है। लेकिन इस पूरी घटना ने आबकारी विभाग की कार्यशैली पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है।
क्या आबकारी विभाग का काम सिर्फ राजस्व के नाम पर बड़े ठेकों और बार से वसूली करना रह गया है? जब गली-कूचों में कच्ची शराब की भट्ठियां सुलग रही हैं और महिला तस्कर स्कूटी से डिलीवरी कर रही हैं, तो आबकारी के इंस्पेक्टर और उड़नदस्ता दल किस वीआईपी ड्यूटी या 'कलेक्शन' में व्यस्त हैं? 

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42  लोग आरोपी छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42 लोग आरोपी
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान-साहिल को फांसी, कोर्ट ने महाभारत का दिया हवाला
CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही, दो अधिकारियों को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ के इस आईएएस को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने डिप्टी सेक्रेटरी
पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली
ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद
जंतर-मंतर पहुंचना सीजेपी के इन दो नेता को पड़ा भारी, न्यायिक हिरासत में भेजे गये तिहाड़ जेल, जमानत के लिए कोर्ट पहुंची अर्जी
फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला
QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक
व्याख्याता का छात्राओं से गलत संबंध और धर्मांतरण के आरोपों पर मचा बवाल, आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना
चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा