ड्यूटी के दौरान जवान ने साथी प्रधान आरक्षक को चार गोलियाँ मारीं, मौत

ड्यूटी के दौरान जवान ने साथी प्रधान आरक्षक को चार गोलियाँ मारीं, मौत

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ पोस्ट के भीतर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ड्यूटी के दौरान हुए मामूली विवाद में एक जवान ने अपने ही साथी प्रधान आरक्षक को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सुरक्षा बल के भीतर की कलह और तनाव को दर्शाती है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह वारदात तड़के करीब 4 बजे हुई। आरपीएफ जवान एस. लादेर (जांजगीर-चांपा निवासी) और प्रधान आरक्षक पी.के. मिश्रा (मध्य प्रदेश के रीवा निवासी) दोनों बैचमेट थे और रात की ड्यूटी पर तैनात थे। बताया गया कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो इतना बढ़ गया कि जवान एस. लादेर ने प्रधान आरक्षक पी.के. मिश्रा के सिर पर चार राउंड गोलियाँ दाग दीं। गोली लगते ही पी.के. मिश्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

आरपीएफ पोस्ट सील, आईजी का इंतजार

Read More अफसरशाही का नया 'फैमिली फॉर्मूला': मंत्रालय से PHQ तक 'दो बीवियों' का शगल, IFS की पत्नी ने वीडियो जारी कर खोली पोल

इस खूनी वारदात के तुरंत बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचे। आनन फानन में आरपीएफ पोस्ट को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। फिलहाल किसी को भी पोस्ट के भीतर नहीं जाने दिया जा रहा है। आला अधिकारियों का कहना है कि अब इंस्पेक्टर जनरल आईजी के आने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही आगे की कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा बल के दफ्तर में हुई इस हत्या पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर हथियारबंद जवानों के बीच तनाव रोकने के लिए कोई प्रोटोकॉल क्यों नहीं था।

Read More अस्पताल का वार्ड बना रणभूमि! डॉक्टर-गार्ड और मरीज के अटेंडर में भिड़ंत, मारपीट का VIDEO वायरल

पत्नी पहुँचीं, माहौल गमगीन

इस बीच, मृतक प्रधान आरक्षक पी.के. मिश्रा की पत्नी भी घटनास्थल पर पहुँच चुकी हैं। अपने पति को खोने के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है। आरपीएफ पोस्ट के बाहर का माहौल गमगीन और तनावपूर्ण बना हुआ है। अब देखना होगा कि आईजी की जाँच में इस जघन्य हत्या के पीछे का सही कारण क्या निकलता है, या फिर इसे ड्यूटी के तनाव कहकर दबा दिया जाता है।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार