भू-अभिलेख अधीक्षक पर पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच व तबादले की मांग

भू-अभिलेख अधीक्षक पर पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच व तबादले की मांग

बिलासपुर: बिलासपुर में अधीक्षक भू-अभिलेख खेलेंद्र सिंह यादव के खिलाफ एक विस्तृत शिकायत कलेक्टर को सौंपकर कठोर कार्रवाई और दूरस्थ जिले में स्थानांतरण की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि अधिकारी पिछले छह वर्षों से अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थ रहकर अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं।APPLICATION

क्या हैं प्रमुख आरोप,शिकायत में बिंदुवार कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं

1. पदस्थापना अवधि छिपाने का आरोप
बताया गया है कि शासन द्वारा मांगी गई जानकारी में अधिकारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को गुमराह करते हुए अपनी पदस्थापना अवधि कम बताकर गलत जानकारी भेजी।

Read More कार के सीक्रेट चेंबर में छिपा रखा था गांजा, पुलिस ने खोला राज; 10.543 किलो माल जब्त, दो नाबालिग समेत 4 पकड़े गए

2. भर्ती प्रक्रिया की गोपनीय जानकारी लीक
जिला स्तरीय भर्ती में अभ्यर्थियों का गोपनीय डाटा बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति बाहर भेजने का आरोप है। शिकायत के अनुसार इस मामले में पूर्व में निलंबन भी हुआ था  लेकिन प्रभाव के चलते बहाली कर पुन उसी पद पर पदस्थ कर दिया गया।

Read More डोंगरगढ़ में तड़के बड़ा सड़क हादसा: टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग, स्कूटी भी जली; वाहन मालिक की तलाश

3. विवादित जमीनों में वसूली का आरोप
भू अभिलेख कार्यालय से विवादित भूमि की खरीदी बिक्री पर लगी रोक हटाने के बदले अवैध वसूली किए जाने की बात कही गई है।

4. सीमांकन में दबाव
कुछ विवादित जमीनों के सीमांकन में पक्षपातपूर्ण प्रतिवेदन बनवाने के लिए सीमांकन दल पर दबाव डालने का आरोप लगाया गया है.

5. ट्रांसफर सूची लीक कर पैसे लेने का आरोप
पटवारियों व राजस्व निरीक्षकों की गोपनीय स्थानांतरण फाइल की जानकारी पहले से लीक कर मनपसंद जगह पोस्टिंग दिलाने के बदले पैसे लेने का भी आरोप है। शिकायत के अनुसार पूर्व में कलेक्टर द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश भी कथित प्रभाव के कारण निरस्त करवा दिए गए।

6. डायवर्सन मामलों में अनियमितता
पूरे जिले के डायवर्सन निर्धारण व संधारण कार्य में मनमाने नियम बनाकर वसूली किए जाने की भी शिकायत की गई है।

APPLICATION 01APPLICATION 02APPLICATION 03क्या मांग की गई

  • शिकायतकर्ता ने कलेक्टर से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए
  • अधिकारी को तत्काल बिलासपुर से दूरस्थ जिले में स्थानांतरित किया जाए
  • भ्रष्टाचार पाए जाने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए
     
    प्रशासन की ओर से अभी तक आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन मामला सामने आने के बाद राजस्व विभाग में हलचल तेज हो गई है।

Latest News

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज
नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल
कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश
सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस
बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला
132 मोबाइल चोरी का इंटरनेशनल कनेक्शन, झारखंड से माल्दा और फिर बांग्लादेश पहुंची खेप, 5 आरोपी गिरफ्तार
Kurud News: दुकान दिलाने का दावा, 3.10 लाख लिए और 2 लाख अब भी बाकी! पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप
केंद्रीय जेल में कैमरा ऑन, नियमों की उड़ाई धज्जियां; रोकने पर प्रहरी से भिड़े दो युवक
Hormuz Strait Attack: होर्मुज में कुवैती ऑयल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल स्ट्राइक, 5 भारतीय सुरक्षित; ओमानी अधिकारियों ने कराया रेस्क्यू
Prayagraj News: 100 फीट ऊंची टंकी पर 17 घंटे तक डटी रही महिला, जमीन और मंदिर बचाने की मांग पर प्रशासन ने उतारा
CG Crime News: नाखूनों में छिपा था हत्यारों का राज! 2 साल बाद DNA ने खोला लता साहू हत्याकांड, तीन आरोपी गिरफ्तार