रायपुर सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदी की मौत, परिजनों का धरना, जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप

रायपुर सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदी की मौत, परिजनों का धरना, जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप

रायपुर। सेंट्रल जेल रायपुर में एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार पॉक्सो एक्ट के तहत बंद कैदी सुनील महानंद की मौत रविवार शाम को बैरक नंबर-5 में हुई। मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
घटना के बाद मृतक के परिजन और समाज के लोग जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जेल परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। परिजनों का आरोप है कि सुनील को जेल में लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही थी, जिससे वह बेहद परेशान था। उनका कहना है कि मौत की सूचना भी उन्हें देर रात दी गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि बिना पूर्व सूचना के शव को मर्चुरी भेज दिया गया, जिससे पूरे मामले पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

फर्जी मामले में फंसाने का दावा
धरना प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ उत्कल गाड़ा समाज के लोग भी शामिल हुए। समाज के पदाधिकारियों और परिजनों का दावा है कि सुनील महानंद को फर्जी मामले में फंसाया गया था। साथ ही जेल में बुनियादी सुविधाओं की कमी का भी आरोप लगाया गया है। मृतक की पत्नी ने बताया कि दो दिन पहले हुई मुलाकात के दौरान सुनील ने जेल में प्रताड़ना की बात कही थी और वह काफी परेशान नजर आ रहा था। वहीं मृतक की रिश्तेदार ने भी उसकी मानसिक स्थिति को लेकर चिंता जताई है।

Read More जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला: रात के अंधेरे में अपात्र कंपनियों को बांटे गए टेंडर; ईएनसी समेत 14 अफसर राडार पर

उच्चस्तरीय जांच और मुआवजे की मांग
परिजनों और समाज के लोगों ने मामले की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह मामला संदिग्ध है और सच्चाई सामने आनी चाहिए। इसके साथ ही मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग भी की गई है।

Read More Raipur Crime News: पुलिस की सख्ती से बदला गांजा तस्करी का तरीका, अब घर तक डिलीवरी और कोड वर्ड का खेल!

पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जेल प्रशासन से संबंधित दस्तावेज व जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच