रायपुर में दर्दनाक हादसा: महिला पत्रकार को ट्रेलर ने कुचला, हालत गंभीर, एक पैर क्षतिग्रस्त

रायपुर में दर्दनाक हादसा: महिला पत्रकार को ट्रेलर ने कुचला, हालत गंभीर, एक पैर क्षतिग्रस्त

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में आज एक बेहद गंभीर सड़क हादसे में महिला पत्रकार गायत्री सिंह बुरी तरह घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गईं।

हादसे के दौरान उनका मोबाइल फोन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे तत्काल संपर्क करना संभव नहीं हो सका। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उन्हें तत्काल डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के कैजुअल्टी ट्रॉमा यूनिट में भर्ती कराया गया।

स्थिति बेहद गंभीर, आज होगा ऑपरेशन
चिकित्सकों के अनुसार, गायत्री सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे में उनके एक पैर को गंभीर क्षति पहुंची है, जो पूरी तरह से निष्क्रिय हो चुका है। डॉक्टरों ने बताया कि आज सर्जरी (ऑपरेशन) की जाएगी। चिकित्सकीय टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Read More जमीन के लिए पिता की जान का दुश्मन बना बेटा! खाना खाते वक्त हुआ विवाद, टंगिया से हमला कर हत्या का आरोप

ठीहा न्यूज़ की रिपोर्टर, रायपुर में कार्यरत
घायल महिला पत्रकार ठीहा न्यूज़ से जुड़ी हुई हैं और वर्तमान में रायपुर में कार्यरत हैं। इस घटना से मीडिया जगत में चिंता और आक्रोश का माहौल है। पत्रकार संगठनों और परिजनों ने इस हादसे पर गहरी चिंता जताते हुए दोषी वाहन चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

Read More बच्चों की लड़ाई छुड़ाने पहुंचे बुजुर्ग, अचानक जमीन पर गिरे और थम गई सांसें! पारिवारिक विवाद के बीच मौत, भतीजा हिरासत में

ट्रेलर चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी
तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला पत्रकार सड़क पार कर रही थीं, तभी ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस का कहना है कि चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच