TI कलीम खान डिमोट मामले में नया मोड़: पीड़िता महिला का ऑडियो वायरल, न्याय के लिए लड़ने की बात कही

TI कलीम खान डिमोट मामले में नया मोड़: पीड़िता महिला का ऑडियो वायरल, न्याय के लिए लड़ने की बात कही

 यौन शोषण के आरोप सिद्ध नहीं हो सके मगर महिला ने ऑडियो में कहा मुझे तरह-तरह से छूता था कलीम बच्चियों पर भी बुरी नजर

महिला ने कहा जांच अधिकारी ने नहीं सुनी

बिलासपुर। टी आई कलीम खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए, बिलासपुर के आईजी संजीव शुक्ला ने तत्कालीन थाना प्रभारी कलीम खान को डिमोट कर दिया है। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की विभागीय जांच में दोषी पाए जाने के बाद कलीम खान को निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर पदावनत किया गया है। उन्हें यह सज़ा एक साल की अवधि के लिए दी गई है।

Read More रायपुर में मौत को दावत देते कोचिंग सेंटर: 40 की जांच में उड़े अफसरों के होश, इमरजेंसी एग्जिट गायब, फिर भी 7 दिन की मोहलत क्यों?

 

Read More 300 महिला नगर सैनिकों का बड़ा आरोप: पूर्व कमांडेंट पर मानसिक प्रताड़ना और अभद्र व्यवहार के आरोप, महिला आयोग ने मांगी जांच रिपोर्ट

 

क्या है पूरा मामला और सामने आया अब नया मोड़:

 

यह मामला उस समय का है जब कलीम खान बिलासपुर में पदस्थ थे। उनके खिलाफ एक महिला ने पैसों की मांग करने और यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। यह शिकायत तत्कालीन एसपी दीपक झा के कार्यकाल में सामने आई थी।

मामले के अनुसार, महिला के पति को दिल्ली में दर्ज एक धोखाधड़ी के केस में बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसी केस में जांच में मदद और ज़मानत दिलवाने का भरोसा देकर टीआई कलीम खान ने कथित तौर पर महिला से संपर्क साधा था और उनसे आर्थिक लाभ या पैसों की मांग की थी।

इसी बीच, पीड़ित महिला का एक ऑडियो भी सामने आया, जिसमें उन्होंने अपनी आपबीती विस्तार से बताई और इस मामले में न्याय के लिए हर स्तर पर लड़ने की बात कही है साथ ही यह कहा है कि कलीम खान उन्हें तरह-तरह से छूने का प्रयास करता था इतना ही नहीं टीआई उनकी नाबालिग बच्चियों पर भी नजर रखता था। ऑडियो के सामने आने के बाद यह मामला और चर्चा में आ गया है।

महिला के आरोपों और मामले की गंभीरता को देखते हुए, तत्कालीन एसपी पारुल माथुर के कार्यकाल में प्रारंभिक जांच कराई गई, जिसमें आरोपों में दम पाया गया। इसके बाद मामले को विभागीय जांच के लिए भेजा गया।

विभागीय जांच में, महिला द्वारा लगाए गए पैसों की मांग करने संबंधी आरोप सिद्ध पाए गए। हालांकि, महिला द्वारा लगाए गए यौन शोषण के गंभीर आरोप विभागीय जांच में साबित नहीं हो सके।

विभागीय जांच के निष्कर्षों और सिद्ध हुए आरोपों के आधार पर, आईजी संजीव शुक्ला ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया। निरीक्षक कलीम खान को एक साल के लिए डिमोट कर उप निरीक्षक के पद पर तैनात करने का आदेश जारी किया गया है। इस डिमोशन के तहत, उन्हें अगले एक वर्ष तक उप निरीक्षक के रूप में ही कार्य करना होगा।

 

ऑडियो में क्या 

 

ऑडियो में महिला ने टी आई कलीम खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं ऑडियो में महिला ने कहा है कि उनकी बॉडी को छूते थे उन्हें होटल में आने की ऑफर देते थे इतना ही नहीं महिला ने यह भी कहा कि टी मेरी माइनर बच्चियों पर भी बुरी नजर रखते थे जिसका मैं विरोध किया, ऑडियो में महिला ने यह भी कहा कि मैं जांच अधिकारी के समक्ष पूरा मामला रखा था मगर जांच अधिकारी ने मामले में मेरा बयान बदल दियामहिला ने कहा है कि टीआई के विरुद्ध अपराध दर्ज होना चाहिए और उसे जेल भेजा जाना चाहिए

Tags:

Latest News

अब नहीं चलेगी देरी! 15 नेताओं के लंबित आपराधिक मामलों पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, विशेष अदालतों से मांगी स्टेटस रिपोर्ट अब नहीं चलेगी देरी! 15 नेताओं के लंबित आपराधिक मामलों पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, विशेष अदालतों से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
गुजरात में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका: इमारत मलबे में तब्दील, 6 लोग घायल; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों पर सख्ती: 17 जुलाई तक अवकाश पर रोक, MCB कलेक्टर का आदेश जारी
रायपुर में भविष्य के डॉक्टरों की बदहाल व्यवस्था! बिजली बिल नहीं भरा, मेडिकल हॉस्टल की काट दी लाइन, दो दिन तक ब्लैकआउट
बस टाइमिंग में बड़ा खेल? 120 बस संचालकों को परिवहन विभाग का नोटिस, परमिट रद्द करने की चेतावनी
रायपुर में आज से ऑटो-ई-रिक्शा होंगे स्मार्ट! हर वाहन पर लगेगा QR कोड, स्कैन करते ही मिलेगी चालक की पूरी जानकारी
14,000mAh बैटरी वाला Honor स्मार्टफोन करेगा धमाकेदार एंट्री! Realme और Poco की बढ़ सकती है टेंशन
Pregnancy After 35: क्या 35 साल की उम्र के बाद प्रेग्नेंसी है सुरक्षित? एक्सपर्ट से जानें जरूरी बातें
सीजीएमएससी का गजब मैनेजमेंट: 1136 करोड़ रुपए गुम, ईंट-गारे के पैसों से खरीद लिए उपकरण
हाई कोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम से लेकर 15 से ज्यादा सांसदों-विधायकों पर आपराधिक मामले....
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ी कार्रवाई: टिन्नू यादव पहुंचा जेल, 7 अन्य आरोपियों का मेडिकल जारी
नामी ब्रांड के नाम पर जहर का कारोबार! आगरा में नकली घी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 120 किलो फर्जी घी बरामद