14,000mAh बैटरी वाला Honor स्मार्टफोन करेगा धमाकेदार एंट्री! Realme और Poco की बढ़ सकती है टेंशन

14,000mAh बैटरी वाला Honor स्मार्टफोन करेगा धमाकेदार एंट्री! Realme और Poco की बढ़ सकती है टेंशन

स्मार्टफोन कंपनियां अब सिर्फ फास्ट चार्जिंग ही नहीं, बल्कि बड़ी बैटरी क्षमता वाले डिवाइस पर भी तेजी से काम कर रही हैं। इसी कड़ी में Honor को लेकर बड़ा दावा सामने आया है। एक नए लीक के मुताबिक कंपनी 14,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है। अगर यह डिवाइस लॉन्च होता है तो यह अब तक की सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बन सकता है और बैटरी बैकअप के मामले में नया रिकॉर्ड कायम कर सकता है।

14,000mAh बैटरी के साथ आ सकता है नया Honor फोन
चीनी टिप्स्टर Digital Chat Station ने Weibo पर साझा की गई जानकारी में दावा किया है कि एक स्मार्टफोन निर्माता 14,000mAh बैटरी वाले नए डिवाइस पर काम कर रहा है। हालांकि पोस्ट में कंपनी का नाम स्पष्ट नहीं किया गया, लेकिन Honor से जुड़ा इमोजी इस्तेमाल होने के कारण माना जा रहा है कि यह फोन Honor का हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, यह स्मार्टफोन फिलहाल शुरुआती डेवलपमेंट स्टेज में है और इसके लॉन्च में अभी समय लग सकता है। लीक में यह भी कहा गया है कि फोन का वजन करीब 220 ग्राम होगा, जो इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद अपेक्षाकृत हल्का माना जा सकता है।

एक चार्ज में कई दिन चल सकती है बैटरी
अगर 14,000mAh बैटरी वाला यह स्मार्टफोन बाजार में आता है, तो सामान्य इस्तेमाल में यह 3 से 4 दिन तक का बैकअप दे सकता है। बड़ी बैटरी के कारण बार-बार चार्जिंग की जरूरत काफी कम हो जाएगी और पावर बैंक साथ रखने की आवश्यकता भी लगभग खत्म हो सकती है। इससे पहले Honor ने Honor X80 Pro Max को 11,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ पेश किया था। कंपनी का दावा था कि वह फोन सिंगल चार्ज पर 42 दिनों तक स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है।

Read More ₹16,999 में OnePlus का नया स्मार्टफोन लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से लैस

Realme और Poco भी बड़ी बैटरी पर दे रहे जोर
सिर्फ Honor ही नहीं, बल्कि अन्य कंपनियां भी बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं। Realme ने हाल ही में Realme P4 Power 5G को 10,001mAh बैटरी के साथ पेश किया है। वहीं Poco के पोर्टफोलियो में Poco X8 Pro Max मौजूद है, जिसमें 9,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। बड़ी बैटरी और सिलिकॉन-कार्बन तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल से आने वाले समय में स्मार्टफोन यूजर्स को पहले से कहीं बेहतर बैटरी बैकअप मिलने की उम्मीद है। हालांकि Honor के 14,000mAh बैटरी वाले फोन को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Read More Xiaomi 18 Pro Max लॉन्च: डुअल डिस्प्ले, 8500mAh बैटरी और 200MP कैमरा! जानें कीमत और फीचर्स

Tags:

Latest News

पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल