रायपुर में आज से ऑटो-ई-रिक्शा होंगे स्मार्ट! हर वाहन पर लगेगा QR कोड, स्कैन करते ही मिलेगी चालक की पूरी जानकारी

रायपुर में आज से ऑटो-ई-रिक्शा होंगे स्मार्ट! हर वाहन पर लगेगा QR कोड, स्कैन करते ही मिलेगी चालक की पूरी जानकारी

रायपुर। राजधानी रायपुर में ऑटो और ई-रिक्शा से सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए 27 जून यानी आज से QR कोड आधारित नई व्यवस्था लागू की जा रही है। इस पहल के तहत शहर में संचालित ऑटो और ई-रिक्शा वाहनों पर यूनिक QR कोड लगाए जाएंगे, जिन्हें स्कैन करते ही वाहन और चालक से जुड़ी आवश्यक जानकारी यात्रियों को उपलब्ध होगी।

15 हजार से अधिक ऑटो और ई-रिक्शा का हुआ पंजीयन
परिवहन विभाग के अनुसार अब तक 15 हजार से अधिक ऑटो और ई-रिक्शा का पंजीयन किया जा चुका है। सभी पंजीकृत वाहनों पर यूनिक QR कोड लगाया जाएगा। यात्री अपने मोबाइल फोन से QR कोड स्कैन कर चालक और वाहन की सत्यापित जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकेंगे।

दस्तावेजों के सत्यापन के बाद मिलेगा पहचान पत्र
विभाग की ओर से वाहन मालिकों और चालकों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें आधिकारिक पहचान पत्र (आई-कार्ड) जारी किया जाएगा। इससे केवल सत्यापित चालक ही इस व्यवस्था के तहत सेवा दे सकेंगे, जिससे परिवहन प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।

Read More चिल्हाटी और अशोक नगर में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई, बिना पार्किंग की तीन दुकानें सील, मोपका में तीन मकानों का अगला हिस्सा तोड़ा

सुरक्षा और शिकायत निवारण होगा आसान
नई व्यवस्था का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी विवाद, दुर्घटना या शिकायत की स्थिति में चालक और वाहन की तत्काल पहचान उपलब्ध कराना है। QR कोड सिस्टम के जरिए शिकायतों के त्वरित निस्तारण में भी मदद मिलेगी। परिवहन विभाग का मानना है कि इस तकनीक के लागू होने से रायपुर की ऑटो और ई-रिक्शा सेवा अधिक सुरक्षित, भरोसेमंद और पारदर्शी बनेगी, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों दोनों को लाभ मिलेगा।

Read More Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई

Tags:

Latest News

सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने
पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी