अब नहीं चलेगी देरी! 15 नेताओं के लंबित आपराधिक मामलों पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, विशेष अदालतों से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

अब नहीं चलेगी देरी! 15 नेताओं के लंबित आपराधिक मामलों पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, विशेष अदालतों से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की सुनवाई अब हाईकोर्ट की सीधी निगरानी में होगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वर्ष 2026 की स्टेटस रिपोर्ट जारी करते हुए विशेष एमपी-एमएलए अदालतों में लंबित मामलों की समीक्षा की है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के 15 से अधिक वर्तमान और पूर्व सांसदों तथा विधायकों के खिलाफ 20 से अधिक आपराधिक प्रकरण विभिन्न अदालतों में विचाराधीन हैं।

समयबद्ध सुनवाई पर हाईकोर्ट का जोर
हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि जनप्रतिनिधियों से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। विशेष अदालतों को लंबित प्रकरणों की नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा सुनवाई को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। न्यायालय का उद्देश्य ऐसे मामलों का शीघ्र और प्रभावी निपटारा सुनिश्चित करना है।high court

high court high court कई चर्चित नेताओं के मामले लंबित
रायपुर स्थित विशेष एमपी-एमएलए अदालत में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक कवासी लखमा और विधायक देवेंद्र यादव समेत कई वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों से जुड़े मामलों की सुनवाई जारी है। इनमें प्रदर्शन, सरकारी कार्य में बाधा और कानून-व्यवस्था से जुड़े प्रकरणों सहित अन्य मामले शामिल हैं। वहीं, कवासी लखमा से जुड़े प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और कथित शराब घोटाले से संबंधित मामलों में भी न्यायिक प्रक्रिया जारी है।

Read More रायगढ़ के युवक को Snapchat पर दोस्ती करना पड़ा भारी, चांपा में युवती समेत 7 लोगों पर लूट और मारपीट का आरोप

अन्य जिलों में भी चल रही सुनवाई
बिलासपुर की विशेष अदालत में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन सहित अन्य मामलों की सुनवाई जारी है। वहीं, जांजगीर-चांपा में अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामले की न्यायिक प्रक्रिया भी जारी है। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से जुड़े मामलों में भी संबंधित अदालतों में सुनवाई चल रही है। न्यायालय के रिकॉर्ड के अनुसार, कुछ मामलों में आरोप तय किए जा चुके हैं, जबकि अन्य मामलों में गवाहों के बयान और साक्ष्य दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

Read More डीएसपी पर आरोप लगाने वाले होटल कारोबारी दीपक पर 24 घंटे में 3 FIR; रेस्टोरेंट और कार बेचने के नाम पर करोड़ों की ठगी

हाईकोर्ट ने कहा- सुनवाई पर रहेगी हमारी नजर
हाईकोर्ट ने दोहराया है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप जनप्रतिनिधियों से जुड़े सभी लंबित आपराधिक मामलों की नियमित समीक्षा जारी रहेगी। विशेष अदालतों की कार्यवाही पर निगरानी रखी जाएगी, ताकि न्यायिक प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो और मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जा सके।

Tags:

Latest News

जगदलपुर के बाल संप्रेक्षण गृह से 5 बच्चे फरार, पूजा के दौरान तोड़ा खिड़की का ग्रिल; मचा हड़कंप जगदलपुर के बाल संप्रेक्षण गृह से 5 बच्चे फरार, पूजा के दौरान तोड़ा खिड़की का ग्रिल; मचा हड़कंप
खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर
एनएचएम कर्मचारियों को सरकार की दो बड़ी सौगात, मेडिकल और ट्रांसफर नीति में मिलेगी राहत
Swami Indradev Maharaj: यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे स्वामी इंद्रदेव महाराज पर बड़ा एक्शन, निरंजनी अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से किया निष्कासित
कबरा हाथी को अब जंगल में नहीं छोड़ेगा वन विभाग, रमकोला रेस्क्यू सेंटर ले जाने की तैयारी, 18 लोगों की ले चुका है जान
गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोढ़ी और उड़गन गांव के लोग आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा, 7 युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
CBI की रिमांड खत्म, अब ED की तैयारी, प्रोटेक्शन मनी  पर चुप्पी को लेकर नरेश गुप्ता ने कहा जांच की जाएगी तभी तो उत्तर आएगा
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026: किसानों को बड़ी राहत, 21 क्विंटल धान बेचने की अनिवार्यता खत्म, अब बिना धान बेचे भी मिलेगा बोनस
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की देशव्यापी 'स्टीयरिंग छोड़ो' हड़ताल का असर, रायपुर में स्कूल बसों के संचालन पर संकट, हजारों बच्चों की बढ़ सकती है परेशानी
20 साल की सेवा भी नहीं आई काम, खराब रिकॉर्ड पर सरकार ने किया रिटायर, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अपील
Amit Baghel News: अमित बघेल ने तीन महीने की अंतरिम जमानत खत्म होने पर कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में आज जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची, 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम