सड़क बनी या मजाक? 33 लाख का निर्माण दो हफ्ते में उखड़ा, युवाओं के VIDEO ने खोली पोल, जांच के बाद कार्रवाई के संकेत

सड़क बनी या मजाक? 33 लाख का निर्माण दो हफ्ते में उखड़ा, युवाओं के VIDEO ने खोली पोल, जांच के बाद कार्रवाई के संकेत

पिनगवां। हरियाणा के नूंह जिले में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा तैयार कराई गई एक नई सड़क निर्माण के कुछ ही दिनों बाद विवादों में घिर गई है। जहटाना से रसूलपुर गांव तक करीब 33 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क महज दो सप्ताह के भीतर जगह-जगह से उखड़ने लगी। सड़क की खराब स्थिति सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, करीब 800 से 900 मीटर लंबी इस सड़क के निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया गया। उनका आरोप है कि निर्धारित गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग करने के बजाय कम मात्रा और घटिया निर्माण सामग्री लगाई गई, जिसके कारण सड़क बनने के कुछ ही दिनों में क्षतिग्रस्त होने लगी। लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है।

मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब गांव के कुछ युवाओं ने सड़क की वास्तविक स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो में सड़क की उखड़ती परत और निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए हैं। इसके बाद स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे है।

Read More NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित

ग्रामीणों ने ठेकेदार और संबंधित जूनियर इंजीनियर पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी धन का सही उपयोग नहीं हुआ और निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही बरती गई। इस संबंध में ग्रामीणों ने नूंह के उपायुक्त (डीसी) को शिकायत सौंपकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।

Read More Rohini Firing Case: बर्थडे पार्टी में अचानक चली गोली, सीढ़ियों में छिपाई पिस्टल; 13 मामलों वाला आरोपी गिरफ्तार

उपायुक्त ने शिकायत मिलने के बाद ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि जांच में निर्माण कार्य में अनियमितता, गुणवत्ता में कमी या किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Tags:

Latest News

पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल