300 महिला नगर सैनिकों का बड़ा आरोप: पूर्व कमांडेंट पर मानसिक प्रताड़ना और अभद्र व्यवहार के आरोप, महिला आयोग ने मांगी जांच रिपोर्ट

300 महिला नगर सैनिकों का बड़ा आरोप: पूर्व कमांडेंट पर मानसिक प्रताड़ना और अभद्र व्यवहार के आरोप, महिला आयोग ने मांगी जांच रिपोर्ट

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में करीब 300 महिला नगर सैनिकों ने तत्कालीन नगर सेना कमांडेंट के खिलाफ सामूहिक शिकायत दर्ज कर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि महिलाओं के साथ लगातार अभद्र व्यवहार किया गया, अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ महिला आयोग ने विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

सामूहिक शिकायत में लगाए गंभीर आरोप
महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में महिला नगर सैनिकों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन प्रस्तुत किया है। शिकायत के अनुसार, तत्कालीन कमांडेंट महिलाओं के साथ कथित रूप से अनुचित व्यवहार करते थे और कई मौकों पर सार्वजनिक रूप से अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर उनका मनोबल तोड़ते थे। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस कारण उन्हें लंबे समय तक मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।

महिला आयोग ने दो माह में मांगी जांच रिपोर्ट
मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला आयोग ने नगर सेना कोरबा के अधिकारियों को आंतरिक परिवाद समिति (Internal Complaints Committee) के माध्यम से निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने शिकायतकर्ता महिला नगर सैनिकों और संबंधित अधिकारी के बयान दर्ज कर दो माह के भीतर विस्तृत जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा है।

Read More Balodabazar News: अपराधों के आरोपों पर जिला बदर की कार्रवाई, कांग्रेस नेता अशोक अंजान समेत 3 को एक साल तक जिला छोड़ने का आदेश

"समय पर न्याय सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता"
महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयसीमा के भीतर निराकरण किया जाए, ताकि पीड़ित महिलाओं को शीघ्र न्याय और राहत मिल सके।

Read More 19 साल तक बिलासपुर में जमाए रखा डेरा, NTPC में करता रहा काम, फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे रह रहा बांग्लादेशी STF के हत्थे चढ़ा

Tags:

Latest News

पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल