छत्तीसगढ़ के कोरिया में खूनी संघर्ष: रेत खनन विवाद में भाजपा नेता को फॉर्च्यूनर सहित जिंदा जलाया; 4 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कोरिया में खूनी संघर्ष: रेत खनन विवाद में भाजपा नेता को फॉर्च्यूनर सहित जिंदा जलाया; 4 गिरफ्तार

  • कटगोड़ी गांव में मंगलवार रात 11 बजे हुआ सनसनीखेज हत्याकांड।
  • टिपर से फॉर्च्यूनर को मारी टक्कर, पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप।
  •  मृतक भाजपा कार्यकर्ता भरत सिंह और आरोपी त्रिपाठी परिवार के बीच पुराना था विवाद।

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत खनन और पत्थर क्रशर के विवाद ने मंगलवार रात हिंसक रूप ले लिया। सोनहत तहसील के कटगोड़ी गांव में कुछ लोगों ने भाजपा के स्थानीय नेता को कार के अंदर जिंदा जलाकर मार डाला। वारदात में कार सवार तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

मृतक की पहचान भाजपा कार्यकर्ता भरत सिंह गहरवार (लल्ला सिंह) के रूप में हुई है। वारदात की सूचना मिलते ही सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) रात में ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी और निशांत त्रिपाठी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

12_1781665059

Read More अड्डेबाजी और नशाखोरी पर पुलिस की कार्रवाई, 6 गिरफ्तार

 

Read More कन्हार बांध विस्थापन फंड में 18 करोड़ का घोटाला: अफसरों को बचाने प्रमुख अभियंता कार्यालय में दबा दी गई फाइल, राजेश सुकुमार टोप्पो की भूमिका भी ...........

टिपर से मारी टक्कर, जाम हुए दरवाजे

 

पुलिस के मुताबिक, यह वारदात मंगलवार रात करीब 11 बजे की है। भरत सिंह गहरवार अपने साथियों के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी से नवगई गांव जा रहे थे। रास्ते में हमलावरों ने भारी टिपर वाहन से उनकी फॉर्च्यूनर को कई बार टक्कर मारी।

टक्कर इतनी भयानक थी कि फॉर्च्यूनर के दरवाजे जाम हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि कार सवार जब शीशा तोड़कर निकलने की कोशिश कर रहे थे, तभी हमलावरों ने गाड़ी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। बाहर निकलने की कोशिश कर रहे लोगों के साथ मारपीट भी की गई।

 

दोपहर में भी हुई थी तीखी झड़प

Screenshot_20260617_133139_Patrika News

इस हमले में भाजपा नेता भरत सिंह की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी में फंसे उनके तीन साथियों को गंभीर हालत में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी भी भाजपा से जुड़े हुए हैं।

 

जांच में सामने आया है कि मृतक भरत और आरोपी मनोज त्रिपाठी के बीच रेत कारोबार को लेकर पुरानी रंजिश थी। मंगलवार दोपहर को भी दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प हुई थी। रात में दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई, जिसके बाद भरत सिंह वहां गए और यह हिंसक टकराव हो गया।

 

फॉरेंसिक टीम कर रही गाड़ी की जांच

 

अधिकारियों ने बताया कि भरत सिंह और मनोज त्रिपाठी का परिवार मूल रूप से नगोई गांव का रहने वाला है। भरत सिंह वर्तमान में बैकुंठपुर में रहते थे, लेकिन कटगोड़ी में उनका कारोबार था।

हमले के दौरान पीड़ित पक्ष की गाड़ी सड़क किनारे एक बिजली के खंभे से भी टकराई थी। पुलिस ने गाड़ी को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। एक्सपर्ट्स अब यह पता लगा रहे हैं कि गाड़ी में आग पेट्रोल डालने से लगी या खंभे से टकराने के कारण। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

Tags:

Latest News

सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त
नदी के बीच जिंदगी की जंग! खाट पर गर्भवती को लेकर निकले ग्रामीण, अस्पताल में गूंजी किलकारी
एक बार फिर मिली शुक्ला को प्रदेश से बाहर संगठनात्मक जिम्मेदारी, असम लोकसभा उपचुनाव में बनाए गए पर्यवेक्षक
CG News: छत्तीसगढ़ में 21 सितंबर से जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, 23 से इमरजेंसी सेवाओं पर भी संकट! 17 मांगों को लेकर आर-पार की तैयारी
ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए   
ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा   
अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो
Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश
CG News: बांग्लादेशी होने के शक में पकड़े गए 23 लोगों में 18 निकले भारतीय, 15 दिन बाद डिटेंशन सेंटर से रिहाई
Jhiram Valley Case: झीरम घाटी हत्याकांड के फैसले पर आदिवासी समाज में असंतोष, दोषियों की सजा को हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी