बस टाइमिंग में बड़ा खेल? 120 बस संचालकों को परिवहन विभाग का नोटिस, परमिट रद्द करने की चेतावनी

बस टाइमिंग में बड़ा खेल? 120 बस संचालकों को परिवहन विभाग का नोटिस, परमिट रद्द करने की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बस परमिट व्यवस्था में कथित अनियमितताओं पर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) ने 120 बस संचालकों को नोटिस जारी कर परमिट का नवीनीकरण कराने और अपना पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने या परमिट का नवीनीकरण नहीं कराने पर संबंधित परमिट निरस्त कर दिए जाएंगे।

विभागीय सूत्रों के अनुसार सामने आया 'टाइमिंग गेम'
परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार मामला केवल परमिट नवीनीकरण तक सीमित नहीं है। विभागीय सूत्रों का दावा है कि कुछ बस संचालक कथित तौर पर अपनी नियमित बस के आगे के समय के दो या तीन अतिरिक्त परमिट हासिल कर लेते हैं, लेकिन उन परमिटों पर बसों का संचालन नहीं करते। आरोप है कि इससे उनकी संचालित बस को अधिक समय तक सवारी भरने का अवसर मिलता है, जिससे प्रतिस्पर्धा प्रभावित होती है।

नए संचालकों के लिए खुल सकते हैं रास्ते
आरटीए ने स्पष्ट किया है कि जिन रूटों के परमिट रद्द होंगे, उन पर सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रभावित नहीं होने दी जाएंगी। ऐसे मार्गों के लिए नए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे और पात्र बस संचालकों को नियमानुसार परमिट जारी किए जाएंगे।

Read More सुप्रीम कोर्ट से खारिज हुई देवेंद्र यादव की एसएलपी, हाई कोर्ट में फिर गरमाया विधानसभा चुनाव का मामला, 7 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

जीपीएस से होगी हर बस की निगरानी
परिवहन विभाग अब तकनीक के माध्यम से इस तरह की कथित अनियमितताओं पर रोक लगाने की तैयारी में है। अधिकारियों के अनुसार 2019 के बाद निर्मित अधिकांश बसों में जीपीएस सिस्टम इनबिल्ट है, लेकिन कई मामलों में इसे सक्रिय नहीं रखा जाता। अब विभाग ने जीपीएस सिस्टम को हर समय चालू रखना अनिवार्य कर दिया है। इसके माध्यम से यह निगरानी की जाएगी कि संबंधित बस अपने स्वीकृत परमिट और निर्धारित समय के अनुसार संचालित हो रही है या नहीं।

Read More लॉज के बंद कमरे में मिला युवती का शव, FSL टीम के साथ जांच में जुटी पुलिस

नियम तोड़े तो परमिट होगा निरस्त
विभाग ने साफ किया है कि यदि जांच में यह पाया जाता है कि किसी बस संचालक ने परमिट लेकर भी निर्धारित समय पर बस का संचालन नहीं किया या नियमों का उल्लंघन किया है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए परमिट निरस्त किया जाएगा। परिवहन विभाग का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में पारदर्शिता लाना, नियमों का पालन सुनिश्चित करना और यात्रियों को बेहतर एवं समयबद्ध बस सेवा उपलब्ध कराना है।

Tags:

Latest News

पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल