पेंड्रावन जलाशय में खनन पर भड़के भूपेश बघेल, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी, किसानों के मुद्दे पर भी घेरा

पेंड्रावन जलाशय में खनन पर भड़के भूपेश बघेल, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी, किसानों के मुद्दे पर भी घेरा

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पेंड्रावन-बंगोली जलाशय में खनन की अनुमति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। जलाशय के अस्तित्व और उससे सिंचित होने वाले गांवों के भविष्य पर अब कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने खनन के लिए दी गई लीज की अनुमति वापस नहीं ली तो कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर सड़क पर उतरेगी। इस मुद्दे को विधानसभा में भी जोर-शोर से उठाया जाएगा। कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पर्यावरण कार्यकर्ता आलोक शुक्ला के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पेंड्रावन जलाशय में खनन की अनुमति को सरकार का किसान विरोधी फैसला बताया हैं।

कांग्रेस और रमन सरकार ने नहीं दी अनुमति

भूपेश बघेल ने कहा कि पेंड्रावन जलाशय क्षेत्र में खनन की अनुमति न तो पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने दी थी और न ही रमन सिंह के कार्यकाल में इस तरह की अनुमति दी गई। इसके बावजूद वर्तमान सरकार ने खदान को लीज पर दे दिया। भूपेश ने कहा कि जब इस क्षेत्र में खनन से जलाशय और बांध को नुकसान पहुंचने की आशंका है तो फिर कंपनी को खनन की अनुमति देने की जरूरत ही क्यों पड़ी? उन्होंने बताया कि जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट में भी जलाशय और बांध को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई थी। स्थानीय ग्रामीण लगातार लीज निरस्त करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी चिंताओं को नजरअंदाज कर रही है। बघेल ने कहा कि सरकार को तत्काल लीज वापस लेनी चाहिए, अन्यथा कांग्रेस किसानों के साथ आंदोलन करेगी।

Read More मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जशपुर दौरे पर, धरसींवा में सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल

30 से 40 गांवों की सिंचाई पर संकट

Read More आग का कहर! तीन अलग-अलग जगह भड़की लपटें, दमकल ने संभाला मोर्चा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पर्यावरण कार्यकर्ता आलोक शुक्ला ने भी खनन की अनुमति पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पेंड्रावन जलाशय से करीब 30 से 40 गांवों की खेती सिंचित होती है। ऐसे में यदि यहां कंपनी को खनन करने दिया जाता है तो इसका सीधा असर जलाशय और उससे जुड़े कृषि क्षेत्र पर पड़ सकता है। शुक्ला ने कहा कि जब जलाशय को संभावित नुकसान की बात सामने आ रही है और स्थानीय ग्रामीण भी इसका विरोध कर रहे हैं, तब आखिर किन परिस्थितियों में कंपनी को खनन के लिए एनओसी जारी की गई? सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि किन आधारों पर इतनी महत्वपूर्ण अनुमति दी गई।

बेमौसम बारिश से नुकसान, न सर्वे हुआ और न किसानों को मिला मुआवजा

भूपेश बघेल ने धान खरीदी और बेमौसम बारिश से किसानों को हुए नुकसान के मुद्दे पर भी साय सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि चक्रवाती तूफान के प्रभाव से हुई बारिश ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है, लेकिन अब तक कई प्रभावित खेतों का सर्वे नहीं हो पाया है। ऐसे में किसानों को मुआवजा कैसे मिलेगा? बघेल के अनुसार किसानों ने फसल बीमा कराया, इसके बावजूद न तो बीमा सर्वे हुआ और न ही उन्हें योजना का लाभ मिल पाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि आखिर किसानों को राहत कब मिलेगी?

धान खरीदी में टोकन के लिए एक महीने का इंतजार

धान खरीदी व्यवस्था पर निशाना साधते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उपार्जन केंद्रों में किसानों को टोकन के लिए करीब एक महीने तक इंतजार करना पड़ रहा है। किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही और उनके साथ मजाक किया जा रहा है।

मास्टर प्लान पर कांग्रेस को घेरा, सरकार से मांगा तीन साल का हिसाब

भूपेश बघेल ने शहर के मास्टर प्लान को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तैयार किए गए मास्टर प्लान में गड़बड़ी का आरोप लगाकर उसे रोक दिया गया, लेकिन मौजूदा सरकार ने तीन साल में खुद कोई ठोस काम नहीं किया। उन्होंने सरकार से पूछा कि आखिर कांग्रेस सरकार के मास्टर प्लान में ऐसी कौन सी खामियां थीं, जिसके चलते उसे रोकने का फैसला लिया गया?

Tags:

Latest News

पेंड्रावन जलाशय में खनन पर भड़के भूपेश बघेल, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी, किसानों के मुद्दे पर भी घेरा पेंड्रावन जलाशय में खनन पर भड़के भूपेश बघेल, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी, किसानों के मुद्दे पर भी घेरा
जुए के फड़ पर दबिश के बाद युवक की मौत, प्रशिक्षु एसआई पर गिरी गाज, एसपी ने किया निलंबित
अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा, खाट से गिरने की कहानी गढ़ दफना दिया पत्नी का शव, बहन के शक ने खोली पोल, टांगी से वार कर पति ने उतारा था मौत के घाट
छात्रावास में बच्चियों की थाली से गायब हो रही दाल, भरपेट भोजन तक नसीब नहीं, अधीक्षिका के खिलाफ शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं छात्राएं
20 हजार के कमीशन में 2.20 करोड़ का साइबर खेल, तीन आरोपियों को हाई कोर्ट से झटका
सिंचाई प्रोजेक्ट में टेंडर का काट-छांट फॉर्मूला: 1035 करोड़ के मटनार बैराज के 4 टुकड़े, दिल्ली की जांच से बचने की कवायद..
शराब घोटाले का बड़ा खिलाड़ी दुबई में गिरफ्तार, सुब्बू की भारत वापसी की तैयारी, खुलेंगे करोड़ों के काले कारोबार के राज
शिक्षा के मंदिर में 11 साल की मासूम से छेड़छाड़, बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई, म्यूजिक टीचर गिरफ्तार
गर्भपात के लिए महिला की स्वतंत्र सहमति जरूरी, पति या परिजन की नहीं: न्यायालय ने खारिज की डॉ. उज्वला कराडे की अग्रिम जमानत
26 गज जमीन के टुकड़े ने ले ली युवक की जान, तलवार से गर्दन पर किए ताबड़तोड़ वार, बड़े भाई के भी तोड़े दांत
हाई कोर्ट से आलोक पांडेय को बड़ी राहत, अगली सुनवाई तक पद सुरक्षित, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस, तीन सप्ताह में देना होगा जवाब
जुए की रेड के दौरान तालाब में कूदा ग्रामीण, 48 घंटे बाद मिला शव... प्रशिक्षु थाना प्रभारी पर मारपीट का आरोप, गांव में भड़का आक्रोश